दुबई में आज पेश होगा दुनिया का सबसे महंगा जूता, कीमत 1 अरब से भी ज्यादा

दुबई। जूते तो आप सभी ने बहुत सारे देखें होंगे लेकिन क्या कभी आपने 1.23 अरब रुपए का जूता देखा है। जी हां, दुनिया की जूतों की सबसे महंगी जोड़ी बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उतारी जा रही है। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर है। मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार यह लग्जरी जूता हीरों तथा असली सोने से बना है। इस जूते को डिजाइन करने और बनाने में 9 महीने का वक्त लग गया। इस जूते को पैशन डायमंड शू नाम दिया गया है। इसकी कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। रुपये में यह कीमत 1.23 अरब बनती है। इसमें सैकड़ों हीरों लगे हुए हैं। इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ सहयोग में बनाया है। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यह लग्जरी जूता हीरों और असली सोने से बना है। बुधवार को दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts