शादी के बाद सरनेम नहीं बदलने पर ट्विंकल खन्ना ने दिया जवाब

कुछ समय पहले भी ट्विंकल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, मैंने अपना सरनेम खन्ना से कुमार क्यों नहीं किया, इसका जवाब हमेशा एक ही होगा। मेरी शादी हुई है, न कि मैं कोई ब्रैंड बनी हूं। हमेशा ही शादीशुदा महिलाओं से उनके सरनेम के बारे में सवाल उठाए जाते हैं कि वह अपने नाम में अपना मूल सरनेम हटाकर अपने पति का सरनेम क्यों नहीं लगा लेतीं। हालांकि ऐसे सवाल कभी भी आदमियों से नहीं किए जाते हैं लेकिन महिलाओं से जरूर किए जाते हैं। ऐसा ही…

Read More

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 11 को

नई दिल्ली। राजधानी के रामलीला मैदान में 11 और 12 जनवरी को होने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बैठक बुलाई। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले आयोजित यह अधिवेशन काफी अहम है।बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन के अनुसार इस अधिवेशन में देशभर के हर जिले से लगभग 12,000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के…

Read More

द्वितीय विश्वयुद्ध में सैकड़ों यहूदी बच्चों की जान बचाने वाले नायक लोइंगर का निधन

पेरिस। नाजियों के खिलाफ फ्रांस के संघर्ष के नायक रहे जॉर्जेस लोइंगर का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सैकड़ों यहूदी बच्चों की जान बचाने के लिए जाना जाता है। लोइंगर ने संघर्ष के दौरान फ्रांस-स्विजरलैंड सीमा पर छोटे-छोटे समूहों में बच्चों को बचाया था। शुक्रवार को फ्रांस के हॉलोकॉस्ट मेमोरियल फाउंडेशन की वेबसाइट पर लोइंगर को खास व्यक्ति बताते हुए उनके निधन की घोषणा की गई। जिन बच्चों को लोइंगर ने बचाया, उन्हें यहूदी बच्चों की मदद करने वाली संस्था ओएसई की…

Read More

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू

ढाका। बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान से पहले कई सप्ताह तक चले प्रचार के दौरान काफी हिंसा हुई और सरकार पर विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप लगे। स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान में भाग लेने के लिए महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोग लाइनों में खड़े हैं। राजधानी में ढाका सिटी सेन्टर कॉलेज में सबसे पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वोट डाला। हसीना के रिश्तेदार एवं पार्टी सांसद फजले नूर…

Read More

फ्रांस में ईंधन करों में वृद्धि के खिलाफ पुलिस ने येलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

पेरिस। फ्रांस में ईंधन करों में वृद्धि के खिलाफ येलो वेस्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को पेरिस में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि, फ्रांस को हिलाकर रख देने वाले इन प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों की तादाद में कमी आई है। शनिवार को पेरिस में हजारों प्रदर्शकारियों ने सरकारी टीवी स्टेशनों और बीएफएम टीवी चैनल के दफ्तर के बाहर जमा होकर मीडिया पर फर्जी खबरें चलाने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति एमेनुएल मैंक्रों का इस्तीफा मांगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ट्राम लाइनों पर जमा…

Read More

भारी बर्फबारी के बाद भारतीय सेना ने 2500 पर्यटकों को नाथू ला से रेस्क्यू किया

गंगटोक। भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उनकी तत्परता की मिसालें दी जाती हैं। सिक्किम में घूमने गए हजारों लोग जब भारी बर्फबारी के बीच फंस गए तो सेना ने सभी को वहां से बचाकर निकाल लिया। अभी भी सेना राहतकार्य में जुटी है और तब तक लगी रहेगी जब तक सभी को राजधानी गंगटोक न पहुंचा दिया जाए।भारतीय सेना ने नाथूला में 400 गाडिय़ों में फंसे 2500 नागरिकों को भारी बर्फबारी के बीच से निकाला। सभी लोगों को रात को ही खाना, शेल्टर…

Read More

महाराष्ट्र में ठंड ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

मुंबई। उत्तर भारत ठंड की चादर में लिपटा हुआ है। यहां कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से भी निचे चला गया है। तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में ठंड ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब महाराष्ट्र में इतनी ठंड हुई हो। कश्मीर में पड़ रही बर्फ ने महाराष्ट्र में भी ठंड कर दी है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, नागपुर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, पुणे का न्यूनतम तापमान 6.6 सेल्सियस…

Read More

त्रिपुरा के जलिफा गाँव में ज्वालामुखी सक्रिय होने की आशंका

अगरतला। त्रिपुरा के जलिफा गाँव में एक ज्वालामुखी सक्रिय होने की प्रक्रिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार उक्त गांव में तरल व ज्वलनशील, जमीन से बाहर निकल रहे हैं। इस बात की सूचना जैसे ही प्रशासन के पास पहुंची भूगर्भ वैज्ञानिक सक्रिय हो गए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह धीरे-धीरे त्रिपुरा राज्य सरकार के लिए भी चिंता का विषय बन रहा है। गौरतलब है कि उत्तर पूर्व भारत भूकंप के लिए अत्यधिक संवेदनशील है माना जाता रहा है। इससे पहले इंडोनेशिया में पिछले सप्ताह एक द्वीप…

Read More

राजधानी में मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक मौसम का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया।उन्होंने कहा, शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही। पालम इलाके में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता एवं मौसम…

Read More

केंद्र सरकार से डेटा शेयर नहीं करेगा पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश सरकार के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे केंद्र सरकार से बंगाल से जुड़े डेटा शेयर करना बंद कर दें। गुरुवार को 24 परगना जिले में प्रशासनिक अधिकारियों संग हुई बैठक में ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सरकारी विभाग अपना खुद का पोर्टल बनाएंगे और डेटा सुरक्षित रखेंगे। ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल से लिए डेटा का प्रयोग समाज के कुछ वर्गों में राजनीतिक संदेश भेजने के लिए कर रहा है।पहली बार मुख्यमंत्री…

Read More