अबुजा। नाइजीरिया के कदुना में हुए हमले में 45 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर कडुना राज्य के बिर्निन-ग्वारी क्षेत्र के ग्वास्का गांव में संदिग्ध डकैतों ने हमला कर दिया। सैनिकों की मदद से स्वयंसेवियों ने 45 शव बरामद किए।गौरतलब है कि कडुना के जनरूवा क्षेत्र में खदान में 14 खनिकों की हत्या के एक सप्ताह बाद यह हमला हुआ है। यह डकैत मोटरसाइकिल पर आए थे और गांव में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना की पुष्टि…
Read MoreMonth: May 2018
वेनेजुएला ने की अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो के बयान की निंदा
कराकस। वेनेजुएला ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा की गयी टिप्पणियों की निंदा की है। वेनेजुएला के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर पोम्पियो के इस बयान की निंदा की है। वेनेजुएला ने ट्रंप सरकार द्वारा उस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का हवाला देते हुए कहा कि पोम्पियो अपनी सरकार के कठोर एकतरफा फैसलों के परिणामों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं और वेनेजुएला की वास्तविक स्थिति के लिए झूठी चिंता होने का दिखावा कर रहे हैं। पोम्पियो…
Read Moreहवाई में किलाएवा ज्वालामुखी विस्फोट
होनोलुलु। हवाई में हुए किलाएवा ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से 26 घर नष्ट हो गए। सीएनएन ने हवाई काउंटी के अधिकारियों के हवाले से बताया कि रविवार सुबह ज्वालामुखी के नौ वेन्ट में विस्फोट हो गया, जिस वजह से आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। लेलानी एस्टेट और पास के लानीपुना गार्डन्स के सभी स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए।गौरतलब है कि रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता के भूकंप के बाद ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। हवाई के नागरिक रक्षा…
Read Moreअगवा भारतीय इंजिनियरों को छुड़ाने के लिए सुषमा स्वराज ने की अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से बात
काबुल। अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अपहृत 6 भारतीय इंजिनियरों का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय अपनी नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फोन पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी से बात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने सुषमा स्वराज को आश्वासन दिया है कि भारतीय इंजिनियरों की रिहाई के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।बता दें कि अफगानिस्तान के बगलान में 7 लोगों को तालिबान ने रविवार को किडनैप…
Read Moreशिल्पा शेट्टी संग काम करना चाहते हैं मेडिकल जर्नलिस्ट और टेलीविजन होस्ट माइकल मोस्ले
मोस्ले के शो ट्रस्ट मी आई एम ए डॉक्टर का प्रसारण भारत में सोनी बीबीसी अर्थ पर होता है। ब्रिटिश लेखक, मेडिकल जर्नलिस्ट और टेलीविजन होस्ट माइकल मोस्ले का कहना है कि भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी में अभूतपूर्व उत्साह है और उनके साथ कुछ परियोजनाओं पर काम करना मजेदार होगा। मोस्ले ने इस साल की शुरुआत में भारत आगमन के दौरान सोनी बीबीसी अर्थ की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहली बार अभिनेत्री से मुलाकात की थी।उन्होंने कहा, मुझे शिल्पा से मिलकर अच्छा लगा। उनमें अभूतपूर्व उत्साह है। हमने स्वास्थ्य…
Read Moreउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को खाली करने होंगे सरकारी आवास : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्रियों को दो महीने के अंदर अपने-अपने सरकारी आवास खाली करने होंगे। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को अब सरकारी आवास खाली करने होंगे। क्योंकि सोमवार को अहम फैसला करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार के उस कानून को रद्द कर दिया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को ताउम्र सरकारी बंगला देने का प्रावधान किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री ताउम्र सरकारी आवास में रहने के हकदार नहीं हैं। बता दे…
Read Moreपश्चिम उप्र में आंधी-तूफान की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी उप्र के लगभग दर्जन भर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी और तूफान आने की संभावना है।अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उप्र के कई जिलों में मौसम खराब होने की आशंका है। दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आर्द्रता…
Read Moreजियो, फ्री देगा 1 टीबी इंटरनेट डेटा
नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में जियो अपनी जियो फाइबर सर्विस लांच करने की तैयारी में है जिससे ब्रॉडबैंड मार्केट में भी जियो का दबदबा बन सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो ने इस इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए चुनिंदा क्षेत्रों में जियो फाइबर सर्विस को शुरू कर दिया है। इसके तहत जियो 1.1 टीबी (टेराबाइट) फ्री डेटा दे रही है जिसकी स्पीड 100 एमबीपीएस है। कंपनी जियो फाइबर सेवा की कमर्शियल ओपनिंग इस साल की दूसरी तिमाही तक कर सकती है। जियो फाइबर के शुरुआती प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड…
Read Moreट्रेन कैंसल हुई तो मिलेगा रिफंड
नई दिल्ली। रेलवे ने घोषणा की है अगर कोई ट्रेन पहले स्टेशन (चलने की जगह) से अंतिम स्टेशन (पहुंचने की जगह) तक पूरी तरह से कैंसल हो जाती है तो टिकट अपने आप कैंसल हो जाएगा। ट्रेन के रद्द होने पर पीएनआर (पैसेंजर नेम रेकॉर्ड) भी खुद ही रद्द हो जाएगा और रिफंड भी उसी अकांउट में पहुंच जाएगा, जहां से पेमेंट की गई है। पिछले कुछ महीनों से सरकार ने यात्रियों के टिकट लेने के अनुभव को आसान बनाने के लिए कई नए नियम बनाए हैं। इसके अलावा इमरजेंसी…
Read Moreमिनी पीएसएलवी के लिए प्राइवेट कंपनियों को साथ लाएगा: इसरो
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मिनी पीएसएलवी परियोजना को लॉन्च करने के लिए प्राइवेट कंपनियों या संघीय सहायता-व्यवस्था को साथ लाएगा। इसरो के चेयरमैन डॉ. के सिवन ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि अगले साल के मध्य में इस रॉकेट की टेस्टिंग हो सकती है।इस प्रॉजेक्ट में बेहद कम कीमत पर छोटे रॉकेट को असेंबल किया जाएगा। सामान्य पीएसएलवी को एक साथ करने में 30 से 40 दिन लगते हैं, जो 44 मीटर लंबा और 2.8 मीटर व्यास का होता है। डॉ. सिवन ने बताया कि इसरो…
Read More