ले. जन. पुरी ने किया एएमसी केन्द्र एवं कॉलेज का दौरा

लखनऊ। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएएफएमएस) एवं एएमसी के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट ले. जनरल बिपिन पुरी लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुॅंचे। ले. जन. पुरी राष्ट्रीय स्तर पर एक जानेमाने बाल चिकित्सा सर्जन हैं। सेना चिकित्सा कोर के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट बनने के बाद ले. जन. पुरी का सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज का यह पहला दौरा था। इस अवसर बीते सोमवार को ले. जनरल बिपिन पुरी ने एएमसी के युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर कोर के उन जाबांज…

Read More

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए प्रस्ताव पेश होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से मोहम्मद जिन्ना की तस्वीर हटाए जाने का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों एवं मुस्लिम संगठनों के आमने सामने आने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के मुताबिक, जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर जल्द ही एएमयू कार्यपरिषद में प्रस्ताव लाया जाएगा। उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और एएमयू कार्यपरिषद के सदस्य तनवीर हैदर उस्मानी के मुताबिक, विश्वविद्यालय से जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए कार्यपरिषद में एक प्रस्ताव पेश…

Read More

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी, अवध में हल्की बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली हुई है लेकिन धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आठ मई को पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में धूलभरी आंधी और अवध क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं लेकिन इसका ज्यादा असर नही होगा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में धूलभरी आंधी के आसार हैं जबकि अवध क्षेत्र के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ…

Read More

लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक पार्टी या विचारधारा में हिंसा की कोई जगह नहीं: मोदी

कर्नाटक चुनावों के मद्देनजऱ पीएम लगातार राज्य में रेलियां कर रहे हैं. 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है और 15 मई को मतगणना है। बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने सोमवार को एक बार फिर नमो एप के जरिए कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा को संबोधित किया।कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होने हैं जिसके लिए सभी पार्टियां अपना पूरा ज़ोर लगा रहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी 1 मई से लगातार कर्नाटक चुनावों को लेकर रेलियां और नमो एप के जरिए…

Read More

कठुआ रेप केस में सीबीआई जांच की कोई जरुरत नहीं: महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सीएम महबूबा मुफ्ती ने कठुआ रेप और हत्या मामले को लेकर कहा इस मामले में सीबीआी जांच की कोई ज़रुरत नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई पुलिस पर भरोसा नहीं करेगा तो राज्य में कोई भी ऐसा नहीं होगा जिस पर भरोसा किया जा सके।मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हुए कहा क्राइम ब्रांच टीम के पुलिस ऑफिसर्स पर उनकी जाति और क्षेत्र के आधार पर सवाल उठाना शर्मनाक है।मुफ्ती ने कहा हर बार किसी क्राइम की जांच टीम के लिए सबकी बात नहीं मानी जा…

Read More

यदि कोई नमाज पढऩे में बाधा पहुंचाता है तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा: खट्टर

चंडीगढ़। खुले स्थान की बजाय मस्जिद और ईदगाह में ही नमाज पढऩे की सलाह देने के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर इस मसले पर यूटर्न लेते दिख रहे हैं। खट्टर ने सोमवार को कहा कि यदि कोई नमाज पढऩे में बाधा पहुंचाता है तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस बीच उनकी सरकार के मंत्री अनिल विज ने इस मसले को और तूल देते हुए कहा है कि जमीन कब्जा करने की नीयत से नमाज पढऩा गलत है।खट्टर के बयान की बाबत पूछने पर विज ने कहा, कभी-कभार…

Read More

काला हिरण केस: पेशी के बाद कोर्ट से लौटे सलमान, 17 जुलाई को अगली सुनवाई

जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में दोषी सलमान खान की सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई मुकर्रर की है। काले हिरण केस में सलमान को बीते 5 अप्रैल को जोधपुर की ही सीजेएम कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी, सलमान ने सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी। इस दौरान उन्हें दो दिन जेल में गुजारने पड़े थे। सलमान खान को कांकाणी हिरण शिकार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद जिला एवं…

Read More

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप में अब तत्काल टिकट बुक करते समय यूजर्स ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे

आईआरसीटीसी के अपडेटेड रेल कनेक्ट ऐप और फूड ऑन ट्रैक ऐप अभी गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। नई दिल्ली। आईआरसीटीसी ने तत्काल रेल टिकट बुक करने वाले यूजर्स के लिए एक ई-वॉलिट सर्विस जारी कर दी है। यूजर्स अब आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप में अब तत्काल टिकट बुक करते समय ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। तेजी से टिकट बुक करने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए आईआरसीटीसी ने ई-वॉलिट सर्विस को एक पेमेंट सिस्टम के तौर पर लॉन्च किया है। बता दें कि ई-वॉलिट…

Read More

मायावती पर सीबीआई का शिकंजा, 21 चीनी मिलों की बिक्री की जांच शुरू

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती फिर से सीबीआई जांच के घेरे में आ गई हैं। जल्द ही सीबीआई उन पर शिकंजा कस सकती है।सीबीआई ने 21 चीनी मिलों की बिक्री की जांच शुरू कर दी है।ऐसे में चुनाव से ठीक पहले हो रही इस कार्रवाई में मायावती के अलावा मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दिकी भी फंस सकते हैं संभावना जताई जा रही है कि आज मायावती इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती हैं।बता दें कि 21 चीनी मिलों की बिक्री का मामला योगी सरकार में फिर उछला है। सीबीआई…

Read More

13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए अगले 48 घंटे काफी भारी पडऩे वाले हैं। इन राज्यों को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।  आज हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका है। गृह मंत्रालय के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के…

Read More