मॉस्को। रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी को रविवार को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया। उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शनों का आयोजन करने के आरोप में कई घंटों तक हिरासत में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, नावाल्नी ने अपने ट्विटर अकाउंड पर पोस्ट किया कि उन्हें ट्रायल से पहले रिहा कर दिया गया और उन्होंने आधीरात के बाद पुलिस मुख्यालय छोड़ दिया। नावाल्नी को शनिवार को मध्य रूस से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल हुए थे।इस रैली में…
Read MoreMonth: May 2018
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने पर 1000 से अधिक लोग हिरासत में
मास्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने पर देशभर से 1000 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया। ओवीडी इंफो ह्यूमन राइट मॉनिटर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया हिरासत में लिए गये विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नवलनी ने लोगों से आह्वान किया था कि वे पुतिन के विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करें। नवलनी ने कहा कि पुतिन का शासन रूस के तानाशाह जार की तरह ही निरंकुश है।ओवीडी इंफो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसे रिपोर्ट मिली हैं कि रूस…
Read Moreपाकिस्तान ने यूनिवर्सिटी से हटाया अहमदिया नोबेल विजेता वैज्ञानिक प्रोफेसर अब्दुस सलाम का नाम
पाक मूल के अहमदिया वैज्ञानिक के नाम को हटाकर अब ईरानी मूल के खगोलविद् अल-खजीनी के नाम पर फिजिक्स सेंटर का नामकरण किया जाएगा।अहमदिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अब्दुस सलाम पाकिस्तान से इकलौते नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। इस्लामाबाद। नोबेल विजेता वैज्ञानिक प्रोफेसर अब्दुस सलाम के नाम को कायदे आजम यूनिवर्सिटी से हटाए जाने के प्रस्ताव को सत्ताधारी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने संसद में पारित कर दिया है। उनके नाम को यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर फिजिक्स से हटाया जाएगा। दिसंबर 2016 में ही अपदस्थ राष्ट्रपति नवाज शरीफ ने अब्दुल सलाम…
Read Moreसीएम योगी ने तूफान पीडि़तो से की मुलाकात
गृहमंत्रालय ने 4 राज्यों में नए तूफान के लिए अलर्ट जारी किया
चक्रवाती प्रवाह के चलते भीषण अंधड़ आया, जिसने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई।उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान में सबसे ज्यादा 73 लोगों की मौत हुई। नई दिल्ली। गृहमंत्रालय ने अगले 24 घंटे में 4 राज्यों में आंधी-तूफान के लौटने की आशंका जताई है। बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लिए जारी अडवाइजरी में नए तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात की स्थिति बनने की वजह से यह अनुमान लगाया गया है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 2…
Read More65वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड के नाराज विजेताओं को स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे अवॉर्ड
नई दिल्ली। सरकार ने 65वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड के वितरण समारोह में हुए विवाद के मद्देनजर बड़ी संख्या में समारोह का बॉयकॉट करने वाले विजेताओं को उनका अवॉर्ड और सर्टिफिकेट भेजने की योजना बनाई है। इसके लिए सरकार स्पीड पोस्ट का सहारा लेगी। गौरतलब है कि गुरुवार को नैशनल अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सभी को अवॉर्ड न दिए जाने के फैसले को लेकर सम्मान पाने वाले विजेताओं में खासी नाराजगी और विरोध देखने को मिला था। कुल 55 लोगों ने सम्मान न लेने का फैसला किया था।सूचना और प्रसारण…
Read Moreउत्तर एवं दक्षिण कोरिया का टाइम जोन एक समान हुआ
सियोल। उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपनी घड़ी की सुइयां आधा घंटा आगे बढ़ाते हुए अपना टाइम जोन दक्षिण कोरिया के टाइम जोन के अनुरूप कर लिया। उत्तर कोरिया ने यह कदम दोनों देशों के बीच सुलह की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उठाया है।समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, टाइम जोन में यह बदलाव उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन को यह बताने के एक सप्ताह बाद हुआ है कि वह अंतर कोरियाई सुलह और एकता को बढ़ावा…
Read Moreअमेरिका में भारतीय इंजिनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को उम्रकैद
कैंजस। अमेरिका में पिछले साल नस्ली घृणा का शिकार हुए एक भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या करने के दोषी अमेरिकन नेवी के सेवानिवृत्त अफसर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी नौसेना में रह चुके 52 वर्षीय एडम प्यूरिंटन ने 22 फरवरी, 2017 को गेट आउट ऑफ माई कंट्री चिल्लाते हुए 32 वर्षीय कुचिभोटला को गोली मार दी थी। ऐडम डब्लू पुरिंटन ने श्रीनिवास और उनके दोस्त पर गोली चलाने से पहले कहा था, मेरे देश से बाहर चले जाओ। श्रीनिवास अपने दोस्त के साथ ओलाथे शहर के एक…
Read Moreइस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान परमाणु समझौते पर मोदी से की बातचीत
यरुशलम। ईरान परमाणु समझौते को बरकरार या रद्द करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के प्रयास के तहत इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने नरेंद्र मोदी को हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। नेतन्याहू के मीडिया सलाहकार की ओर से कल जारी एक बयान में कहा गया है कि इस्राइली प्रधानमंत्री ने तीन अहम अंतरराष्ट्रीय नेताओं मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे से बात की।कहा गया है कि नेतन्याहू ने विश्व नेताओं के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें जानकारी दी कि उन्होंने ईरान…
Read Moreपाकिस्तान के शहर में रहा अप्रैल में दुनिया का सबसे गर्म दिन, 50.2 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और नैशनल ऑशनिक ऐंड एटमॉसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की मानें तो दुनिया भर में, 2001 के बाद पिछले 17-18 सालों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि पिछले 4 साल तो तापमान और तेजी से बढ़ा है। इस्लामाबाद। पाकिस्तान के शहर नवाबशाह में बीते सोमवार को पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। लगभग 10 लाख की आबादी वाले इस शहर में अप्रैल के महीने में दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मनना है कि अप्रैल के महीने में दुनिया का सबसे ज्यादा तापमान…
Read More