पाकिस्तान के शहर में रहा अप्रैल में दुनिया का सबसे गर्म दिन, 50.2 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और नैशनल ऑशनिक ऐंड एटमॉसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की मानें तो दुनिया भर में, 2001 के बाद पिछले 17-18 सालों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि पिछले 4 साल तो तापमान और तेजी से बढ़ा है। इस्लामाबाद। पाकिस्तान के शहर नवाबशाह में बीते सोमवार को पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। लगभग 10 लाख की आबादी वाले इस शहर में अप्रैल के महीने में दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मनना है कि अप्रैल के महीने में दुनिया का सबसे ज्यादा तापमान…

Read More

हवाई में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके और ज्वालामुखी विस्फोट

लॉस एंजेलिस। हवाई में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके हवाई के लेलानी एस्टेट से 16 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.32 बजे महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 19.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 155.03 पश्चिमी देशांतर में पांच किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। भूकंप में दो लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है।लोगों का कहना है कि भूकंप का ताजा झटका 15 सेकंड तक महसूस…

Read More

जांच के घेरे में आए मलेशिया के 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर

कुआलालंपुर। मलेशियाई विपक्षी नेता महाथिर मोहम्मद पर झूठी खबर फैलाने का आरोप है और मामले की जांच की जा रही है। महाथिर ने दावा किया कि उनके विमान में तोड़-फोड़ किया गया ताकि वे लांगकावी द्वीप पर न जा सकें। दूसरे विमान से वे लांगकावी गए। वहीं तोड़-फोड़ के आरोपों को खारिज करते हुए मलेशिया के सिविल एविएशन अथॉरिटी व चार्टर कंपनी ने कहा कि प्लेन में तकनीकी खराबी थी। कुआलालंपुर पुलिस ने कहा कि विवादित नए कानून के तहत महाथिर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में मामला दर्ज…

Read More

परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ी तनातनी

लंदन। परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इस डील से अलग होने के अमेरिका के इशारे के बाद एक बार फिर ईरान ने चेतावनी दी है। एक साक्षात्कार के दौरान ब्रिटेन में ईरान के राजदूत ने कहा कि अगर अमेरिका 2015 परमाणु डील से अलग होता है, तो तेहरान (ईरान) परमाणु समझौते को छोडऩे के लिए उपयुक्त प्रतिक्रियाओं पर विचार करेगा। इससे पहले भी ईरान इस तरह की धमकियां अमेरिका को दे चुका है। लंदन में ईरान के शीर्ष राजदूत हामिद बेइडीनेजाद…

Read More

उत्तर कोरिया में गिरफ्तार अमेरिकियों की रिहाई को लेकर ट्रंप का ट्वीट

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकियों के बारे में एक महत्वपूर्ण खबर का संकेत दिया है। सूत्रों के अनुसार, इनकी संभावित रिहाई के पहले इन्हें जगह बदलकर रखा गया है। राष्ट्रपति ट्रंप के नए ट्वीट से इस बात का पता चला है।उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकियों के बारे में ऐसी खबर है कि इनकी जगह बदली गयी है और अभी ये प्योंगयांग होटल में हैं जहां इन्हें अच्छा भोजन और इलाज की सुविधाएं दी जा रही हैं। बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता…

Read More

कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का संसद परिसर में निधन

ओटावा। कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से संसद परिसर में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 57 वर्षीय ब्राउन कंजरवेटिव पार्टी के सांसद थे और वह पार्टी के साथ वर्ष 2004 से जुड़े थे। ब्राउन अपने ओटावा कार्यालय में मृत पाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हुआ। ब्राउन के परिवार में उनके अलावा पत्नी क्लॉडाइन और दो बेटे चांस और ट्रिस्टन हैं। गॉर्ड ब्राउन के निधन के बाद बुधवार दोपहर सभी सांसद…

Read More

जॉर्जियाः अमेरिका का सैन्य विमान क्रैश, 9 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। विमान सी-130 बुधवार को तटीय शहर सावन्ना के हवाईअड्डे के पास राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।नेशनल गार्ड के मुताबिक, विमान प्यूटरे रिको एयर नेशनल गार्ड का था और प्रशिक्षण उड़ान पर था। अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार सभी लोग प्यूटरे रिको के थे।विमान जॉर्जिया से अरिजोना के टस्कन जा रहा था। यह विमान लगभग 50 साल पुराना था।हालांकि इस मामले की जांच अभी जारी है। हाल…

Read More

फेसबुक डेटा कांड के लिए विवादों में रही ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद करने की घोषणा की

लंदन। फेसबुक डेटा कांड के लिए विवादों में रही ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज तत्काल प्रभाव से आज बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन देने की भी घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा, यह तय किया गया है कि अब व्यवसाय में बने रहने की कोई संभावना नहीं है। कंपनी पर फेसबुक के करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारी का दुरूपयोग करने का आरोप है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कैंब्रिज एनालिटिका की…

Read More

विश्व में अफीम की खेती करने में अफगानिस्तान सबसे आगे

कंधार। अफगानिस्तान में किसान सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए अफीम की खेती कर रहे हैं और आजकल यहां इस फसल की कटाई का सीजन चल रहा है। अफीम से ही हेरोईन बनती है और पूरे विश्व में इसमें अफगानिस्तान का योगदान सबसे अधिक है,अफगानिस्तान में भ्रष्ट नौकरशाह,तस्कर और तालिबान आतंकवादी किसानों को अफीम की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफगानिस्तान का अफीम की पैदावार में वार्षिक 9000 टन का योगदान है।हेलमांद प्रांत के बाद कंधार दूसरा बड़ा प्रांत है जहां अफीम की पैदावार बड़े…

Read More

एक के बाद एक विस्फोटों से दहला काबुल, 21 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए दो धमाकों में 21 लोग मारे गए और 30 के घायल होने की सूचना है। इनमें से अधिकतर मीडिया और एनडीएस के स्टाफ हैं। प्राप्त खबर के अनुसार,पहला धमाका शसदरक इलाके में एनडीएस इंटेलिजेंस सर्विस ऑफिस के पास हुआ और दूसरा धमाका घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों पर हुआ। खबरों के मुताबिक, मारे गए लोगों में अधिकांश मीडियाकर्मी और एनडीएस कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि देश के खुफिया एजेंसी के करीब एक मोटरसाइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा…

Read More