चीन के राष्ट्रपति शी को भारतीय फिल्में काफी पसंद हैं

वुहान। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को भारतीय फिल्में काफी पसंद हैं। उन्होंने हिंदी ही नहीं कई क्षेत्रीय भाषाओं में बनी भारतीय फिल्में भी देखी हैं। यही वजह है कि वह चाहते हैं कि चीन में बॉलिवुड फिल्में ज्यादा दिखाई जाएं। पीएम मोदी के चीन दौरे पर जानकारी देते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच आध्यात्मिकता, व्यापार, तकनीक, परंपरा के साथ ही फिल्म एवं मनोरंजन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। गोखले ने बताया, ‘चीन के राष्ट्रपति शी ने कहा कि उन्होंने…

Read More

माली में दो दिन से जारी हिंसा में संदिग्ध जिहादियों ने मार डाले 40 लोग

बामाको। माली में दो दिन से जारी हिंसा में संदिग्ध जेहादियों ने अभी तक 40 लोगों को मार गिराया है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर दाओदा मैगा ने दी। मारे गए लोगों ज्यादातर युवा हैं और उनमें कोई महिला या बच्चा शामिल नहीं है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मैगा ने फोन पर बताया कि यह हमला शुक्रवार को अवाकासा के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में हुआ, जबकि इससे पहले एक हमला एंडरेनबाकेन में हुआ। बता दें कि अफ्रीका के सेहल क्षेत्र में जिहादी संगठन सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा खतरा बनकर…

Read More

केन्या ने फिल्म ‘राफिकी’ पर लगाया बैन

केन्या में फिल्म पर बैन ऐसे समय में सामने आया है जब केन्या की अदालतें समलैंगिकों के खिलाफ भेदभाव करने वाले प्रवासीय युग के दौरान बनाए गए कानूनों पर पुनर्विचार कर रहे हैं। नैरोबी। ‘राफिकी’ इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली केन्या की पहली फिल्म है, लेकिन खुद केन्या के लोग इस फिल्म को अब नहीं देख पाएंगे। दरअसल केन्या की सरकार ने यह कहते हुए फिल्म को बैन कर दिया है कि यह देश में समलैंगिकता (लेज़बियनिज्म) को बढ़ावा देती है। ‘राफिकी’ दो लड़कियों की कहानी…

Read More

उत्तर कोरिया मई में बंद करेगा न्यूक्लियर टेस्ट साइट

सोल। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता के सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को हुई मीटिंग के बाद नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन ने न्यूक्लियर टेस्ट साइट बंद करने का फैसला किया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात के दौरान, किम ने कहा कि वह अगले महीने यानी मई में देश की न्यूक्लियर टेस्ट साइट को बंद कर देंगे।इस मुलाकात के दौरान किम ने कहा, ‘अगर हम अमेरिका के साथ लगातार मीटिंग करते हैं, आपसी…

Read More

एक भाषा, एक देश, एक खून तो फिर हमें एक रहना चाहिए: किम

सोल। नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के नेताओं की ऐतिहासिक शिखर बैठक सफल मानी जा रही है। नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन के बीच स्थायी शांति समझौते के साथ ही क्षेत्र को पूर्ण रूप से निरस्त्रीकरण करने पर सहमति बनी है। किम का इस मौके पर दिया गया बयान भी काफी मायने रखता है।सीमा रेखा के पास हुई इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें थीं क्योंकि यहीं से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच मुलाकात का माहौल…

Read More

पाक ने 20 फीसदी बढ़ाया अपना रक्षा बजट

इस्लामाबाद। ऐसे समय में जब अमेरिका से मिलनेवाली मदद लगातार कम होती जा रही है, पाकिस्तान ने भारत को ध्यान में रखते हुए अपना रक्षा बजट बढ़ाने का फैसला किया है। 2018-19 के लिए पाकिस्तान के रक्षा बजट में करीब 20 फीसदी की वृद्धि की गई है, जो पीएमएल-एन सरकार के मौजूदा कार्यकाल में सबसे बड़ी वृद्धि है। सेना व सरकार के बीच मतभेदों और चुनौतियों के बीच रक्षा बजट में फंड बढ़ाया जाना काफी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आतंकवाद से जंग के अलावा पाकिस्तान का रक्षा खर्च…

Read More

65 साल के इतिहास में पहली बार उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात की

सोल। दुनिया भर में अकसर आपसी तनाव के चलते चर्चा में रहने वाले दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच दशकों से खड़ी दुश्मनी की दीवार शुक्रवार को गिर गई। 65 साल के इतिहास में पहली बार उत्तर कोरिया के किसी शासक ने दक्षिण कोरिया की धरती पर कदम रखा। उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन शुक्रवार सुबह दोनों देशों की सीमा पर पहुंचे और असैन्य इलाके में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात की। यह नजारा बेहद दिलचस्प था, जब किम जोंग ने उत्तर कोरिया की…

Read More

चीन तिब्बत के लोगों के मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करे: अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका ने चीन से कहा है कि वह तिब्बत के लोगों के मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करे। अमेरिकी सेनेट में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें चीनी सरकार के हस्तक्षेप के बिना 15वें दलाई लामा के भविष्य समेत तिब्बती बौद्धों के अधिकारों का जिक्र किया गया है। सेनेटर पैट्रिक लेही, डायने फीन्सटीन, टेड क्रूज और मार्को रुबियो ने यह प्रस्ताव पेश किया।सेनेटर लेही ने कहा, ‘हम तिब्बत के लोगों के साथ खड़े हैं जो लंबे समय से हमारे अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्होंने…

Read More

सीआईए के पूर्व डायरेक्टर माइक पोम्पियो ने अमेरिका के 70वें विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली

वॉशिंगटन। भारतीयों और मुसलमानों पर अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहे माइक पोम्पियो ने आखिरकार अमेरिका के 70वें विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले विरोध के बावजूद अमेरिकी सेनेट ने उनके नामांकन की पुष्टि कर दी। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद अमेरिका के विदेश विभाग ने घोषणा की कि पोम्पियो 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ब्रसेल्स, रियाद, यरूशलम और अम्मान की यात्रा करेंगे।इससे पहले सेनेट में चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक नेता चार्ल्स शूमर ने कहा था कि उन्होंने पोम्पियो से पूछा कि अगर…

Read More

वुहान में पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात से पहले चीन ने सीमा विवाद को लेकर शांति की बात कही है।सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस बैठक को दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के चीन दौरे पर हैं।यहां के वुहान शहर में शुक्रवार से शुरू हुए शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई।चीन ने कहा है कि वह सीमा पर शांति कायम रखना चाहता है। ड्रैगन का यह बयान महत्वपूर्ण है…

Read More