हाईकोर्ट से बरी इलियासी, सास जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुहैब इलियासी को हाई कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के फैसले पर उनकी सास खुश नहीं हैं। शुक्रवार को बेटी अंजू के कत्ल के आरोप से दामाद सुहैब इलियासी को कोर्ट ने बरी कर दिया, लेकिन उनकी सास रुकमा सिंह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कर रही हैं। बीमार होने के चलते रुकमा शुक्रवार को हाई कोर्ट नहीं पहुंच पाई थीं।रुकमा 17 साल से अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं और किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटना चाहतीं।…

Read More

उत्तर भारतीय मजदूर छोड़ रहे राज्य, कई जिलों में ठप इंडस्ट्रीज

पालनपुर। गुजरात के अहमदाबाद में 14 महीने की बच्ची से रेप के बाद उत्तर भारतीयों के खिलाफ बने माहौल को देखते हुए करीब 100 औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जगहों पर उत्तर भारतीय बड़ी संख्या में काम करते हैं। साबरकांठा, अरावली और मेहसाणा में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है। बता दें कि रेप की घटना में बिहार के एक निवासी का नाम आने के बाद पिछले कुछ दिन में गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों पर हमलों की कई घटनाएं सामने…

Read More

इजरायल गाजा से ‘फिशिंग जोन’ का एक तिहाई क्षेत्र कम करेगा

इजरायल। इजरायल ने तटीय क्षेत्रों के पूर्व में बाड के पास विरोध को ध्यान में रखते हुए गाजा पट्टी में ‘फिशिंग जोन ‘ के एक तिहाई क्षेत्र को कम करने की घोषणा की है।इजरायल के रक्षा मंत्री एविगडोर लिबरमैन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ‘फिशिंग जोन’ को नौ समुद्री मील से घटाकर छह समुद्री मील किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को इजरायली नौ सेना ने उत्तरी गाजा शहर के तट के बाहर दो फिलिस्तीनी मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उल्लेेखनीय है कि इजरायल ने फिलिस्तीनी मछुआरों को…

Read More

हैती में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 11 लोगों की मौत

वाशिंगटन। कैरेबियाई देश हैती में रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज हुए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, शनिवार रात आए भूकंप का केंद्र पोर्ट-डी-पैक्स शहर से 17 पश्चिमोत्तर में 11 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस ने ट्वीट कर कहा कि देश के उत्तरी इलाकों में नुकसान की खबर है। उन्होंने लोगों से शांत रहने और नागरिक सुरक्षा कर्मियों से अलर्ट रहने का आग्रह किया है।

Read More

सऊदी अरब के प्रतिष्ठित पत्रकार और क्राउन प्रिंस के आलोचक जमाल खाशोगी की हत्या: रिपोर्ट

इस्तांबुल। तुर्की के जांच अधिकारियों का मानना है कि अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में काम करने वाले सऊदी अरब के एक प्रतिष्ठित पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या की गई है। वॉशिंगटन पोस्ट का दावा है कि इस्तांबुल में सऊदी के वाणिज्य दूतावास में पूर्व नियोजित तरीके से हत्या की गई। अखबार ने दो गुमनाम अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।सऊदी अरब के अधिकारियों ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लेखक ने उनका राजनयिक पद छोड़ दिया था। तुर्की के एक अधिकारी ने…

Read More

रोनाल्डो के बचाव में उतरे पुर्तगाल के प्रधानमंत्री

लिस्बन। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बचाव में उतरे। स्पैनिश द्वीप लैंजारोते पर शनिवार को एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कोस्टा ने कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता तब तक रोनाल्डो को बेगुनाह माना जाए।उन्होंने कहा कि लोगों को यह बात समझनी होगी कि जब तक किसी को दोषी ना ठहराया जाए तब तक वह बेगुनाह है। किसी पर कोई आरोप लगने मात्र से वह दोषी नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘अगर हमारे पास किसी…

Read More

ब्रिटिश उपनिवेशवाद के दौर का हेल्मेट पहनने पर ट्रोल हुईं मेलानिया ट्रंप

केन्या। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप एक बार फिर अपने पहनावे को लेकर ट्रोल हो रही हैं। केन्या में सफारी की सैर के दौरान मेलानिया ने सफेद रंग का हेल्मेट पहन रखा है। हालांकि, तस्वीरों में पूरी तरह से मस्ती के अंदाज में नजर आ रहीं पूर्व मॉडल की अपने ही देश में काफी आलोचना हो रही है। दरअसल, मेलानिया ने जो हेल्मेट पहना है उसे औपनिवेशिक दौर की पहचान के तौर पर देखा जाता है और इस वजह से उनकी आलोचना हो…

Read More

“ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन बरेली” के द्वारा ‘संजय गांधी कम्युनिटी प्रेक्षागृह’ बरेली में ‘Short Film Festival’ का सफल आयोजन संपन्न

बरेली: “ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन बरेली” के द्वारा दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को ‘संजय गांधी कम्युनिटी प्रेक्षागृह’ बरेली में ‘Short Film Festival’ का सफल आयोजन संपन्न हुआ | इस आयोजन के पीछे प्रेरणा फिल्मकार रंजीत वालिया जी की तथा मार्गदर्शन उक्त एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बरिष्ठ रंगकर्मी श्री जे. सी. पालीवाल साहब का था | इस कार्यक्रम का संचालन मेरे (सुरेश ठाकुर) द्वारा किया गया |फेस्टीवल में विभिन्न विषयक बीस लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया | निर्णायक मण्डल में श्री श्रीकांत सक्सेना (Programming Head, D.D. Urdu) तथा नितिन कुमार…

Read More

प्रतिष्ठा ने साहित्य की दुनिया में रचा इतिहास

लखनऊ। 04 अक्टूबर, 2018 को प्रतिष्ठा क्लब वेंचर्स LLP ने मीरीष फैशन हाउस की साझीदारी में साहित्य के क्षेत्र में 4 अक्टूबर, 2018 लखनऊ में एक नया इतिहास रचा जब इसने अपने 14 लेखकों की पुस्तकों का ‘रिलीज़/प्रमोशन’ बुक माडलिंग के रूप में किया। पुस्तकों की दुनिया में दो प्रयोग विश्व में पहली बार किये गये -(1) लेखक के साथ उसके परिवार को मंच प्रदान करना क्योंकि किसी भी रचनाकार द्वारा सृजन में उसके परिवार का भी किसी न किसी रूप में योगदान अवश्य होता है और प्रायः समाज उस…

Read More

हम काम का हिसाब देने मेें मुंह नहीं छिपाते: मोदी

अजमेर: नरेन्द्र मोदी ने अजमेर में कहा कि पांच साल के शासन के बाद पाई पाई का हिसाब देने के लिए जनता के बीच जाना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन बीजेपी ने कभी इससे मुंह नहीं मोड़ा है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से हाल में निकाली गई राजस्थान गौरव यात्रा  के समापन पर शनिवार को अजमेर के कायड़ मैदान में आयोजित’विजय संकल्प सभा’में मोदी ने कहा कि तोड़ना आसान है, लेकिन जोड़ना मुश्किल है.पीएम मोदी ने अजमेर की रैली में कहा कि बड़ी मुश्किल से 60 साल के बाद देश ने एक दिशा पकड़ी…

Read More