भारतीय मूल की दीपा आंबेकर बनीं न्यूयार्क कोर्ट में सिविल कोर्ट जज

न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारतीय मूल की महिला दीपा आंबेकर को न्यूयार्क सिटी के सिविल कोर्ट में अंतरिम न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। चेन्नई में जन्मी राजा राजेश्वरी के बाद दीपा न्यूयार्क में दूसरी महिला न्यायाधीश नियुक्त हुई हैं। अबू धाबी में इस भारतीय की लगी 12 करोड़ की लॉटरी, बेटे की जन्मतिथि से मैच कर रहा था टिकट नंबर न्यूयार्क सिटी के महापौर बिल दा ब्लासियो के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि 41 साल की आंबेकर को सिविल कोर्ट में नियुक्त किया गया है और वह…

Read More

आधार से प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं : बिल गेट्स

वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने गुरुवार को कहा कि भारत की आधार प्रौद्योगिकी से निजता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने इसे दूसरे देशों में ले जाने को लेकर विश्वबैंक को वित्त पोषण उपलब्ध कराया है, क्योंकि यह एक बेहतर चीज है। गेट्स ने कहा कि इंफोसिस के संस्थापक और यूआईडीएआई के पूर्व प्रमुख नंदन निलेकणि इस परियोजना पर विश्वबैंक को परामर्श और मदद कर रहे हैं। निलेकणि को आधार का ढांचा तैयार करने के लिए जाना जाता है। यह…

Read More

आस्ट्रेलिया के कोच बने जस्टिन लैंगर

सिडनी। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को आज आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का तीनों प्रारूपों में मुख्य कोच बनाया गया और उन्होंने विवादों से घिरी टीम का बर्ताव सुधारकर खोया सम्मान वापिस पाने का वादा किया। लैंगर 22 मई से पदभार संभालेंगे और चार साल तक पद पर रहेंगे । इस दौरान दो एशेज सीरीज, एक विश्व कप और टी20 विश्व कप होना है।लैंगर ऐसे समय में पद संभाल रहे हैं जब गेंद से छेडख़ानी प्रकरण के कारण पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर प्रतिबंध लगा हुआ है…

Read More

फ्लाइट में भी कर पाएंगे व्हाट्सएप चैट और इंटरनेट सर्फिंग

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने अब सभी विमान यात्रियों के लिए फ्लाइट में इंटरनेट के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। इसका मतलब यह है की अब आप फ्लाइट में इंटरनेट सर्फिंग, चैट और बात भी कर पाएंगे। आने वाले 3 से 4 महीनों में सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कैरियर विमान यात्रियों को इंटरनेट उपलब्ध करवाने में सक्षम होंगे। दूरसंचार विभाग की अधिकारी अरुणा सुंदरराजन ने भारत में इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी के लिए हरी झंडी दिखाई है। इसका मतलब यह है की एयरलाइन्स अब विमान यात्रियों को टेलिकॉम कनेक्टिविटी और इंटरनेट…

Read More

आंधी-पानी के कहर से 67 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार रात कहर बनकर आए आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसके कारण अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में 160 मवेशियों की भी जान चली गई है। आंधी-पानी से आगरा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने 67 लोगों की जान ले ली। डेढ़ घंटे तक चले इस तबाही के…

Read More

एक ऐसा फेसबुक समूह जिसने आभासी दुनिया छोड़ धरातल पर उतरकर कार्य करना शुरू किया: हल्द्वानी ऑनलाइन 2011

दिनेश ल्वेशाली, स्पेशल कोरेस्पोंडेंट-ICN उत्तराखंड  हम आपका परिचय उत्तराखंड के एक ऐसे फेसबुक समूह से जिसने फेसबुक की आभासी दुनिया को छोड़कर धरातल पर उतरकर समाज को एक नयी दिशा प्रदान कर दी है। समूह का नाम है *हल्द्वानी ऑनलाइन 2011* हल्द्वानी। हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 नें 23 नवंबर, 2011 को फेसबुक की दुनिया में पहला कदम रखा । पहला लक्ष्य था, आभासी दुनिया छोड़कर धरातल पर समाज के लिए कुछ करने का  बीड़ा उठाया जाए जिसकी एक छोटी सी  शुरुआत समूह द्वारा  सन 2012 दीपावली  के त्यौहार पर ढोलक बस्ती के गरीबों को…

Read More

जांच के घेरे में आए मलेशिया के 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर

कुआलालंपुर। मलेशियाई विपक्षी नेता महाथिर मोहम्मद पर झूठी खबर फैलाने का आरोप है और मामले की जांच की जा रही है। महाथिर ने दावा किया कि उनके विमान में तोड़-फोड़ किया गया ताकि वे लांगकावी द्वीप पर न जा सकें। दूसरे विमान से वे लांगकावी गए। वहीं तोड़-फोड़ के आरोपों को खारिज करते हुए मलेशिया के सिविल एविएशन अथॉरिटी व चार्टर कंपनी ने कहा कि प्लेन में तकनीकी खराबी थी। कुआलालंपुर पुलिस ने कहा कि विवादित नए कानून के तहत महाथिर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में मामला दर्ज…

Read More

परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ी तनातनी

लंदन। परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इस डील से अलग होने के अमेरिका के इशारे के बाद एक बार फिर ईरान ने चेतावनी दी है। एक साक्षात्कार के दौरान ब्रिटेन में ईरान के राजदूत ने कहा कि अगर अमेरिका 2015 परमाणु डील से अलग होता है, तो तेहरान (ईरान) परमाणु समझौते को छोडऩे के लिए उपयुक्त प्रतिक्रियाओं पर विचार करेगा। इससे पहले भी ईरान इस तरह की धमकियां अमेरिका को दे चुका है। लंदन में ईरान के शीर्ष राजदूत हामिद बेइडीनेजाद…

Read More

उत्तर कोरिया में गिरफ्तार अमेरिकियों की रिहाई को लेकर ट्रंप का ट्वीट

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकियों के बारे में एक महत्वपूर्ण खबर का संकेत दिया है। सूत्रों के अनुसार, इनकी संभावित रिहाई के पहले इन्हें जगह बदलकर रखा गया है। राष्ट्रपति ट्रंप के नए ट्वीट से इस बात का पता चला है।उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकियों के बारे में ऐसी खबर है कि इनकी जगह बदली गयी है और अभी ये प्योंगयांग होटल में हैं जहां इन्हें अच्छा भोजन और इलाज की सुविधाएं दी जा रही हैं। बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता…

Read More

कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का संसद परिसर में निधन

ओटावा। कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से संसद परिसर में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 57 वर्षीय ब्राउन कंजरवेटिव पार्टी के सांसद थे और वह पार्टी के साथ वर्ष 2004 से जुड़े थे। ब्राउन अपने ओटावा कार्यालय में मृत पाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हुआ। ब्राउन के परिवार में उनके अलावा पत्नी क्लॉडाइन और दो बेटे चांस और ट्रिस्टन हैं। गॉर्ड ब्राउन के निधन के बाद बुधवार दोपहर सभी सांसद…

Read More