नई दिल्ली। रमजान के पाक महीने में भारतीय सेना के जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन नहीं चलाने के सरकार के फैसले पर अब सेना भी सहमत हो गई है। हालांकि, सेना की प्रमुख चिंता है कि इस मौके का फायदा घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों को फिर से एकजुट होने और आतंकी वारदात अंजाम देने का मौका मिल सकता है। इसी चिंता के कारण आर्मी की तरफ से शुरुआत में इस फैसले का विरोध किया जा रहा था। ऐसे वक्त में जब पाकिस्तान की तरफ से इस तरह के कोई संकेत नहीं मिले…
Read MoreYear: 2018
रिटायर्ड जस्टिस कर्णन ने बनाई राजनीतिक पार्टी, 2019 लोकसभा चुनाव में देंगे सिर्फ महिलाओं को टिकट
कोलकाता। जेल से छूटे रिटायर्ड जस्टिस सीएस कर्णन ने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की घोषणा की ,जस्टिस कर्णन ने पार्टी लॉन्च करने के बाद कहा कि जल्द ही उनकी पार्टी ऐंटी करप्शन डाइनैमिक पार्टी के लिए रजिस्ट्रेशन भी खोले जाएंगे। पार्टी की तैयारी है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 543 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतरेगी।जस्टिस कर्णन ने कहा की उन्हें पार्टी में संस्थापक प्रेसिडेंट बनाया गया हैं। उन्होंने सारी लोकसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट देने का फैसला किया है। उन्हें उम्मीद है कि सभी महिला उम्मीदवारों…
Read Moreकश्मीर की महिलाओं के लिए संघर्ष करेंगी इरोम शर्मिला
मणिपुर से अफस्पा हटाने के लिए 16 साल तक भूख हड़ताल करने के बाद इरोम शर्मिला अब कश्मीर की महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं। विश्व की सबसे लंबी भूख हड़ताल करनेवालीं शर्मिला की पहचान पूरे विश्व में बतौर सामाजिक कार्यकर्ता की भी है। शर्मिला अब कश्मीर में कुछ रचनात्मक काम करना चाहती हैं।इरोम अपने पति डेसमंड कुटिन्हो के साथ के साथ पूरे भारत के भ्रमण पर हैं ताकि वह इस देश की समस्याओं को ठीक तरह से समझ सकें। उन्होंने बताया कि वह कश्मीर में हिंसा की खबरें…
Read Moreप्रार्थना -1
तरुण प्रकाश, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप प्रार्थना शब्द के साथ जो मानसिक चित्र उभरता है, वह बड़ा ही पवित्र, निश्छल व शांत है- कहीं दूर वादियों में चाँदी की घंटियों की जल तरंग- पहाड़ों की चोटियों पर तैरता सुवासित धूम्र और प्रकृति की अधमुँदी आँखों में तैरता संतोष की पराकाष्ठा तक पहुँचा एक जादू । कितना पवित्र – कितना अलौकिक – कितना दिव्य । प्रार्थना व्यक्ति और परमात्मा के बीच संपर्क सेतु है। इस सेतु का प्रयोग कर अपने नश्वर शरीर व स्थूल काया के साथ ही परम सत्ता की ऊर्जा…
Read Moreमशाल बनाम कुल्हाड़ी
तरुण प्रकाश, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप आखिर एक समाज में पत्रकारिता की क्या भूमिका होनी चाहिए? क्या मात्र तथ्य को तथ्य रूप में प्रस्तुत से और सत्य को सत्य कहने से पत्रकारिता की भूमिका का निर्वहन हो जाता है अथवा पत्रकारिता इससे भी आगे की चीज है? ‘समाज कैसे यात्रा करता है?’ प्रश्न रोचक था लेकिन अत्यंत गंभीर भी। जब यह प्रश्न मेरे सामने आया था तो कुछ देर तक तो मैं मात्र प्रश्न को समझने और उसकी तह में जाने की कोशिश करता रहा और कुछ पलों के गहन आंकलन…
Read More22 जून को सिनेमागृहों में “सरकार हाजिर हो”
मुंबई : पिछले दिनों अपने शीर्षक और प्रधानमंत्री के नाम चलते सुर्खियों में रही हिंदी फ़िल्म “सरकार हाजिर हो” सेंसर सर्टिफिकेट मिल जानें के बाद अब देश भर में 22 जून को प्रदर्शित होंगी। पंडित व्यास प्रॉडक्शन के बनैर तले निर्मित निर्देशक पंडित व्यास की फिल्म “सरकार हाजिर हो” मूलतः एक कोर्ट रूम ड्रामा है फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं में करिश्मा कंवर , अमित कुमार , आरती जोशी , मनोज मल्होत्रा , पृथ्वी जुत्सी , अनुपमा शर्मा , हेमंत शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। मुंबई के अग्रणी उद्योगपति एवं समाजसेवी एम् एम् गुप्ता फ़िल्म के…
Read Moreग़ालिब की शूटिंग कश्मीर में पूरी हुई
मुंबई : धीरज मिश्र बायोपिक मास्टर माने जाने जाते हैं इस वक़्त वो ग़ालिब की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं इस फ़िल्म में दीपिका चिखलिया माँ की भूमिका में हैं जिसके पति को फाँसी हो जाती हैं और वो आतंकवाद से जूझते कश्मीर में अपने बेटे ग़ालिब को कैसे अच्छी परवरिश करती हैं यही कथा वस्तु हैं। फ़िल्म की शूटिंग भद्रवाह कश्मीर में करने को लेकर धीरज मिश्र ने प्रसन्नता जताई हैं बतौर धीरज मिश्र यह कश्मीर का अनछुआ हिस्सा हैं रेकी के वक़्त लोकल गाइड ने बताया यहाँ…
Read Moreकर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार, भाजपा बहुमत के करीब
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस हार गई है। इस हार का असर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित लोकसभा के चुनाव में भी पड़ना तय है।इस चुनाव के बाद बीजेपी निश्चित तौर पर दक्षिण में और मजबूती हासिल करेगी।गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीट के लिए मतदान 12 मई को हुआ था। इसमें 2 सीटों का चुनाव रद्द करना पड़ा था।कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर चुनाव 12 मई को हुए थे। इस दौरान 72.13% मतदान हुआ। पिछली बार 71.45% हुआ था। भाजपा…
Read Moreविधानसभा चुनाव: कर्नाटक का किंग कौन?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आनेवाले हैं। राजनीतिक विश्लेषक एग्जिट और ऑपिनियन पोल्स के जरिए कई संभावनाओं को सामने रख रहे हैं। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था.चुनाव परिणाम से पहले कई सवाल उठ रहे हैं। उनमें से एक बड़ा सवाल है कि क्या मोदी जी फिर करेंगे बीजेपी की नय्या पार ? 2013 की तुलना में राज्य में बीजेपी को 2014 में मिले वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई थी। कर्नाटक में मंगलवार सुबह से वोटो को गिनती शुरू हो जाएगी.…
Read Moreजंग अभी बाकी है !!
आलोक सिंह, न्यूज़ एडिटर, आई.सी.एन. ग्रुप हल्द्वानी : एनसीईआरटी पाठ्यक्रम उत्तराखण्ड मे लागू करने का साहसिक एवं ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डे का रविवार को हल्द्वानी महानगर मे विभिन्न सगठनों यथा विभिन्न राजनैतिक संगठनों, व्यापार मण्डल, वरिष्ठ नागरिक जन समिति, पूर्व सैनिक संगठन समिति तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन संयोजक सुरेश तिवारी तथा अध्यक्ष स्टूडैन्ट गार्जियन टीचर वैलफेयर सोसाइटी पंकज खत्री की ओर से किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या मे पहुचे विभिन्न सगठनो के लोगो…
Read More