नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि मानसून केरल पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे की परिस्थितियां बेहद अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मानूसन अगले कुछ दिनों में मध्य भारत में प्रवेश कर जाएगा। उधर, बिहार में आंधी और ओले के साथ सोमवार देर शाम हुई भारी बारिश के बीच दीवार गिरने एवं वज्रपात से बिहार में 17 लोगों की मौत…
Read MoreYear: 2018
देशभर में कल से 2 दिन सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल
वेतन में दो फीसद बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार 30 और गुरुवार 31 मई को दो दिन देश के सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसमें कर्मचारी के साथ अधिकारी भी शामिल हैं। इन दो दिनों में एटीएम में भी पैसा नहीं डाला जाएगा। यानि जो एटीएम खाली होगा वह खाली ही रह जाएगा। कैश के मामले में एटीएम व बैंक के भरोसे रहने वाले सभी लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। 30 और 31 मई को बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान एटीएम की भी सर्विस उपलब्ध नहीं होगी।…
Read Moreएयरपोर्ट पर अब आप काम करेगी थ्री डी फुट स्टेप तकनीक
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआइ) सिस्टम विकसित किया है जो लोगों के चलने के अंदाज के आधार पर उनकी पहचान कर सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल हवाई अड्डों में सुरक्षा जांच के दौरान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह तकनीक मौजूदा तरीकों की तुलना में ज्यादा कारगर हो सकती है। नई तकनीक थ्री डी फुट स्टेप (कदम) और समय आधारित डाटा के विश्लेषण के आधार पर काम करती है।ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर और स्पेन की मैड्रिड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी…
Read Moreदक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के विरोध में 3000 लोगों ने किया प्रदर्शन
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में कार लूटने की घटना के दौरान भारतीय मूल की नौ वर्षीय बच्ची की हुई हत्या के विरोध में डरबन में लोगों ने प्रदर्शन किया। चैट्सवर्थ की चौथी कक्षा की छात्रा लड़की सादिया सुखराज अपने पिता के साथ कार से स्कूल जा रही थी। उसी समय तीन सशस्त्र लोगों ने उनका पीछा किया और बच्ची सहित कार लेकर फरार हो गए। अपहर्ताओं ने लड़की के पिता को कार से नीचे धकेल दिया। पीछा किये जाने के दौरान अपहर्ताओं और समुदाय के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की।…
Read Moreसिंगापुर में ट्रंप, किम जोंग की मुलाकात में शामिल हो सकते हैं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून
सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन अगले महीने डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन के साथ तीन दिवसीय बैठक में शिरकत करने के लिए सिंगापुर जा सकते हैं। दक्षिण कोरिया के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच मौजूदा चर्चा के नतीजों के आधार पर ही यह तय होगा कि वह सिंगापुर जाएंगे या नहीं। सोल के राष्ट्रपति कार्यालय ने योनहाप को बताया कि अगर मून की यह यात्रा होती है तो 12 जून के आसपास ही होगी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड…
Read Moreकौन कहता है आसमान में छेद नही हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो!
अमित पाण्डेय, स्पेशल कोरेस्पोंडेंट-ICN उत्तराखण्ड हल्द्वानी। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हल्द्वानी के रहने वाले अमित खोलिया जी ने। श्री खोलिया से हुए एक साक्षत्कार में उन्होंने बताया कि अपने शहर हल्द्वानी से कुछ वर्ष दूर रहने के बाद, जब शहर वापसी हुई तो मन में विचार आया कि शहर का विकास और विस्तार तो होना शुरू हो गया है लेकिन कही भी ऐसी कोई गैर सरकारी संस्थान नही जिसकी पहुँच आम जन तक हो और फेसबुक की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विचार दिमाग में कौंधा कि क्यों ना…
Read Moreलखनऊ मे बहुप्रतीक्षित ICN फिल्म और पुस्तक उत्सव 2018 का सफल आयोजन
लखनऊ, 27 मई 2018। बहुप्रतीक्षित ICN फिल्म और पुस्तक उत्सव 2018 लखनऊ में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर आई.एच सिद्दीकी (अध्यक्ष आई.सी.एन), प्रोफेसर अवध राम (पूर्व कुलपति-काशी विद्यापीठ), डॉ. जगदीश गांधी (संस्थापक प्रबंधक सीएमएस समूह), सिस्टर ब्लेसी (प्रशासिका-फातिमा अस्पताल) और तरुण प्रकाश श्रीवास्तव (वरिष्ठ कार्यकारी संपादक-आई.सी.एन.) ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को शुरू किया। सभा में उपस्थित लोगों ने खड़े होकर प्रो. के. वी. नागराज, चीफ एडवाइजर– ICN समूह एवं राकेश लोहमी, वरिष्ठ संपादक ICN समूह को अपना सम्मान प्रस्तुत किया| इसके बाद पुरस्कार वितरण प्रारंभ…
Read Moreफीफा ने वल्र्ड कप-2018 के लोगो और स्लोगन की घोषणा की
फीफा वल्र्ड कप की शुरुआत मॉस्को में 14 जून से होगी। रूस के 11 शहरों मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, सोच्चि, कजान, सरांस्क, कैलिनिंग्राड, वोल्गोग्रेड, रोस्तोव-ऑन-डॉन, निज्नी नोवग्रोड, येकातेरिनबर्ग और समारा में वल्र्ड कप मुकाबले खेले जाएंगे। मॉस्को। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने अगले माह 14 जून से शुरू होने जा रहे वल्र्ड कप के लिए सभी 32 टीमों के लोगो और स्लोगन घोषणा कर दी। रूस की समाचार एजेंसी तास की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेजबान रूस के ‘खुले दिल से खेलो’ लोगो के साथ ही फीफा ने टूर्नमेंट…
Read Moreसिद्धू परिवार के ऊपर कैप्टन सरकार हुई मेहरबान, पत्नी के बाद बेटे को मिला पद
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले करीब एक महीने में सिद्धू को दो बड़े तोहफे दिए हैं। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को वेयरहाउस का चेयरपर्सन बनाने के बाद कैप्टन सरकार ने अब सिद्धू के बेटे कर्ण सिद्धू को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल बनाया गया है। इस नियुक्ति पर पंजाब में राजनीति गरमाने की भी संभावना है। सिद्धू जब भाजपा से कांग्रेस में आए थे तो कैप्टन अमरिंदर सिंह बहुत खुश नहीं थे। यही कारण है कि उनके ज्वाइन करने के समय भी वे नहीं पहुंचे थे…
Read Moreयहां अतिथि नहीं चांसलर हूं, असुविधा के लिए आपसे क्षमा मांगता हूं: पीएम मोदी
कोलकाता। शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने असुविधा के लिए छात्रों से क्षमा मांगी। बांग्ला भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं चांसलर होने के नाते यहां हुई असुविधाओं के लिए क्षमा मांगता हूं। पीएम ने कहा कि जब वह आ रहे थे तो रास्ते में कुछ बच्चे इशारों में कह रहे थे कि यहां पीने का पानी भी नहीं है। मैं आप सबसे इसके लिए क्षमा मांगता हूं।पीएम ने आगे कहा कि ‘मैं यहां एक अतिथि नहीं बल्कि चांसलर…
Read More