सुषमा स्वराज ने उज्बेकिस्तान के पीएम से की मुलाकात

ताशकंद। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को यहां उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। उज्बेकिस्तान की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचीं स्वराज का स्वागत हवाई अड्डे पर उनके उज्बेक समकक्ष कामिलोव ने किया। संसाधन संपन्न देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत सुषमा स्वराज तीन मध्य एशियाई देशों के दौरे पर हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव से मुलाकात…

Read More

स्पाइकैम पॉर्न के खिलाफ सड़कों पर हजारों महिलाएं

सोल। दक्षिण कोरिया में शनिवार को स्पाइकैम पॉर्न के खिलाफ हजारों महिलाएं सोल के सड़कों पर उतरीं। मई से सोल में हर महीने प्रदर्शन देखने को मिल रहा है जिसने दक्षिण कोरिया में महिलाओं के सबसे बड़े प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जहां प्त मीटू अभियान सड़कों पर महिलाओं की अभूतपूर्व भीड़ लेकर आया है। हालांकि, इस टेक-सेवी देश में प्रदर्शन की शुरुआती वजह स्पाइकैम विडियो बताया जा रही है जो पुरुष महिलाओं के खिलाफ स्कूलों, ऑफिसों, ट्रेन और यहां तक टॉइलट में बना रहे हैं।आयोजकों ने बताया कि…

Read More

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर हमला, 7 लोग घायल

कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक ड्रोन हमले में शनिवार को बाल-बाल बच गए। लाइव टीवी पर स्पीच के दौरान निकोलस के नजदीक विस्फोटक सामग्री से भरे कुछ ड्रोन गिरे। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह हमला उस समय हुआ जब मादुरो राजधानी कराकस में सैंकड़ो सिपाहियों के सामने स्पीच दे रहे थे। हालांकि राष्ट्रपति को किसी तरह की चोट नहीं लगी है।इस बारे में वेनेजुएला के सूचना मंत्री जॉर्ज रोड्रिग्ज ने कहा कि यह हमला मादुरो पर किया गया था। वह पूरी तरह सुरक्षित…

Read More

चीन को काउंटर करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा: अमेरिका

सिंगापुर। अमेरिका ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने के लिए 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने सिंगापुर में दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान) शिखर सम्मेलन से इतर एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की है। अमेरिका इस इलाके में चीन के दबदबे को काउंटर करना चाहता है। इस कदम को अमेरिका की इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पॉम्पियो ने चीन को लेकर कड़ा रुख दिखाया है, जिससे दोनों देशों के बीच चल रहा ट्रेड वॉर सुलझता नहीं…

Read More

कारोबार के नाम पर सभ्यता का सौदा जायज नहीं।

अमित खोलिया, एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप रामनगर। रामनगर में आजकल कार्बेट पार्क में संचालित हो रही पर्यटन गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। पर्यटन कारोबारी हाईकोर्ट के पार्क में गतिविधि पर होते निर्णयों को पार्क में पर्यटन को लेकर एक बडा ब्रेक लगना तय मान रहे हैं, उधर साथ ही पर्यटन गतिविधियों को लेकर हाईकोर्ट के निर्णयों के खिलाफ भी दबी जुबान में आक्रोश जता रहे हैं । लेकिन इन सबके बीच अक्सर 80-90 के दशक का वह रामनगर याद आता है जब रामनगर में कार्बेट पार्क को लेकर धीरे-धीरे पर्यटन…

Read More

सतीश कौशिक ,अमर उपाध्याय हिंदी फ़िल्म भागते रहो का संगीत रिलीज़ करने जुहू के सनी सुपर साउंड आये

साक्षी क्रिएशन्स के सुनील तिवारी और सह निर्माता रिखब जैन ने फ़िल्म के कलाकार और मेहमान  को  कॉमेडी हिंदी फ़िल्म भागते रहो का संगीत और ट्रेलर लांच के लिए जुहू के सनी सुपर साउंड में आमंत्रित किया। सतीश कौशिक , अमर उपाध्याय ,पंडित पवन कौशिक ,ब्राईट के योगेश लखानी , मनीष चिरावाला ख़ास संगीत और ट्रेलर लांच के लिए आये। कास्ट में सुनील पाल ,गोपी भल्ला ,रिया दीपसी और अभय रायचंद आये जिन्होंने मीडिया को फ़िल्म और अपने किरदार के बारे में बताया। फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं राजपाल यादव , दिनेश हिंगू ,शेखर शुक्ला ,नितीश…

Read More

अर्जेटीना को मेसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए : वेरोन

ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना के पूर्व मिडफील्डर जुआन सेबेस्टियन वेरोन ने कहा है कि टीम को अपना विकास करने के लिए लियोनल मेसी पर पूरी तरह से निर्भर होने से बचना चाहिए। अर्जेटीना को रूस में हुए फीफा विश्व कप में फ्रांस से अंतिम-16 में 3-4 से हारकर बाहर हो जाना पड़ा था। 2014 विश्व कप की उपविजेता अर्जेटीना कोपा अमेरिका में 2015 और 2016 में दूसरे नंबर पर रही थी। ईएसपीएन ने वेरोन के हवाले से कहा, मुझे लगता है कि हमें आधार तैयार करने और सभी के लिए एक…

Read More

रेलवे करेगी 60 हजार लोको पायलट, तकनीशियनों की भर्ती

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने तय किया है कि रेलकर्मियों की भर्ती को बढ़ाया जाएगा और अब साढ़े छब्बीस हजार की बजाय साठ हजार सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियनों की नियुक्ति की जाएगी। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके लिए मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में ही भरे जाने वाले वाले पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। आज यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रेल मंत्रालय ने फरवरी, 2018 में एएलपी और तकनीशियन की भर्ती के लिए 26502 पदों की घोषणा…

Read More

केंद्र सरकार ने जस्टिस जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट भेजने की कलीजियम की अनुशंसा मानी

नई दिल्ली। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट भेजने के कलीजियम के फैसले को स्वीकार कर लिया है। जस्टिस जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट भेजे जाने के फैसले को लेकर पिछले छह महीने से कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच एक टकराव देखने को मिल रहा था। सूत्रों के हवाले से आ रही इस खबर के बाद टकराव खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।सरकार के सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने जस्टिस जोसेफ के साथ मद्रास…

Read More

रद्द टिकटों से रेलवे ने 13.94 अरब रुपये कमाए: आरटीआई

इंदौर। रेलवे को यात्री टिकटों की बिक्री के साथ टिकट निरस्त किए जाने से भी मोटी कमाई हो रही है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) से पता चला है कि वित्तीय वर्ष 2017-2018 में टिकट रद्द किए जाने के बदले यात्रियों से वसूले गये प्रभार से रेलवे के खजाने में लगभग 13.94 अरब रुपये जमा हुए। मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि उन्हें रेल मंत्रालय के रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) के एक अफसर से आरटीआई के तहत दायर अपील पर यह जानकारी मिली है।आरटीआई के…

Read More