बिना कॉस्ट कटिंग के 60 दिनों के बाद कामकाज करना नामुमकिन: जेट एयरवेज

नई दिल्ली। जेट एयरवेज की वित्तीय हालत काफी खराब हो गई है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि खर्चे कम करने के उपाय नहीं किए गए तो कंपनी के लिए 60 दिन के बाद ऑपरेट करना नामुमिकन होगा। लागत कम करने के उपायों में एंप्लॉयीज की सैलरी घटाने की बात भी शामिल है। इससे एंप्लॉयीज की घबराहट बढ़ गई है। जेट के दो अधिकारियों ने भी इस खबर की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन नरेश गोयल सहित कंपनी की मैनेजमेंट टीम ने एंप्लॉयीज को सूचना दी है…

Read More

मलेरिया बुखार से बचाता है प्लेटलेट

सिडनी। रक्त में पाए जाने वाला प्लेटलेट मानव शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है और मलेरिया बुखार से बचाता है। एक अध्ययन के अनुसार, प्लेटलेट से रक्त में संचरित 60 फीसदी मलेरिया परजीवी नष्ट हो जाते हैं। अध्ययन में पाया गया कि मलेरिया से पीडि़त मरीजों के रक्त में स्थित प्लेटलेट में मलेरिजा के परजीवी को नष्ट करने की क्षमता होती है। मलेरिया के प्रमुख परजीवी प्लाज्मोडियम फालसिपैरम, पी. मलेरिये और पी. क्नोलेसी हैं जिनसे मानव की मौत हो जाती है। अध्ययन के मुख्य लेखक और आस्ट्रेलिया संगठन…

Read More

शिकागो में बंदूक हिंसा के विरोध में अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिकों का प्रदर्शन

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में बंदूक हिंसा के विरोध में अफ्रीकी मूल के सैकड़ों अमेरिकी नागरिक सड़कों पर उतर आए। बंदूक हिंसा में अब तक शहर में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को शिकागो के मेयर रेम इमैनुएल और शिकागो पुलिस अधीक्षक एडी जॉनसन के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। यह प्रदर्शन लेक शोर से शुरू हुआ और इसके बाद प्रदर्शनकारी रिगले फील्ड बास्केटबॉल स्टेडियम की ओर बढ़े, जहां शिकागो कब्स का मुकाबला सैन डिएगो प्रैडेस…

Read More

जिम्बाब्वे चुनाव में मनांगाग्वा जीते, विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप

जिम्बाब्वे चुनाव आयोग ने बताया कि मनांगाग्वा ने विपक्षी पार्टी एमडीसी के नेल्सन चमिसा के 44.3 फीसदी मतों के मुकाबले 50.8 फीसदी मतों से जीत दर्ज की। हरारे। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने देश के ऐतिहासिक चुनावों में मामूली अंतर से जीत दर्ज की है। गुरुवार आए चुनाव परिणाम के बाद धांधली के आरोप लगने की आशंका के बीच संभावित प्रदर्शनों को रोकने के लिए सुरक्षाबल सड़कों पर गश्त लगा रहे हैं। मनांगाग्वा पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के सहयोगी रहे हैं। जिम्बाब्वे चुनाव आयोग ने बताया कि मनांगाग्वा ने…

Read More

ऑस्ट्रेलिया में 400 साल का सबसे भीषण सूखा, पशुओं को मार रहे किसान

सिडनी। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया का एक बड़ा हिस्सा भयंकर सूखे से ग्रस्त है। इस सूखे के अध्ययन से यह पता लगता है कि बीते 400 सालों में यह सबसे भयंकर सूखा हो सकता है। स्थिति यह है कि अब किसानों के पास अपने पशुओं को खिलाने के लिए कुछ नहीं बचा न उनके पास पानी है और वे इन्हें मार रहे हैं। सूखे का सबसे ज्यादा असर न्यू साउथ वेल्स पर पड़ा है। किसानों की जमीन इतनी सूखी है कि उसपर कुछ भी पैदा नहीं किया जा सकता ताकि जानवरों का…

Read More

सुषमा स्वराज ने की कजाकिस्तान के लोगों की तारीफ

अस्ताना। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को गर्मजोशी से स्वागत के लिए कजाकिस्तान के लोगों की तारीफ की। उन्होंने यहां कजाकिस्तान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की। संसाधन संपन्न देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत सुषमा स्वराज तीन मध्य एशियाई देशों के दौरे पर पहले कजाकिस्तान पहुंची।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा- सुषमा स्वराज ने अस्ताना में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे जानकारी दी गई…

Read More

चीन की दीवार का नया हिस्सा बारिश से ढहा, 500 साल पुरानी दीवार अभी भी खड़ी

शांशी। सात अजूबों में शामिल ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की हाल के सालों में बने एक हिस्से की दीवार हफ्तों से जारी भारी बारिश की वजह से गिर गई। हैरानी की बात यह है कि जो दीवार 500 साल पुरानी है और जिसकी मरम्मत नहीं की गई है, वह अभी भी सही सलामत है। आलोचकों का कहना है कि सदियों पुरानी चीन की दीवार में मरम्मत के कार्य ने इसे कमजोर बना दिया है।क्षतिग्रस्त हिस्सा शांशी प्रांत के दाइ काउंटी में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण यानमेन पास के निकट है।…

Read More

वेट कंट्रोल करने में मददगार है भिंडी, और भी हैं कई फायदे

रिसर्च के अनुसार भिंडी में मौजूद तत्व आंतों में होने वाले कोलोन कैंसर के जहरीले तत्वों को दूर करते हैं। भिंडी कैंसर में फायदेमंद साबित होती है।वजन को कंट्रोल करने के लिए भिंडी काफी लाभकारी होती है।  प्राचीन काल से ही हरी भिंडी को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में भिंडी के कई चमत्कारी गुणों के बारें में बताया गया है। भिंडी के अनेक स्वास्थ्यवद्र्धक फायदे मौजूद है।इसके वैकल्पिक उपयोग बहुत सारे हैं, जिन लोगों को भिंडी खाने में खान में बहुत स्वादिष्ट लगती है…

Read More

खुद को नारीवादी मानती हूं: अमायरा

सोनम नायर और लीना यादव जैसे महिला निर्देशकों के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने कहा कि वह खुद को नारीवादी मानती हैं। अमायरा ने कहा, मैं खुद को नारीवादी मानती हूं। मैं 16 साल की उम्र से स्वतंत्र हूं और मेरा मानना है कि यदि महिलाएं आगे बढऩे और उच्च स्तर तक पहुंचना चाहती हैं, तो हमें न केवल एक दूसरे का समर्थन करना होगा बल्कि एक दूसरे की मदद भी करनी होगी।उन्होंने कहा, मेरी मां सबसे मजबूत महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने मेरी और मेरे…

Read More

ऐक्ट्रेस नूतन की पोती को फिल्मों में लॉन्च करेंगे सलमान खान

प्रनुतन बहल ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इनमें वह अपनी दादी और बॉलिवुड की दिग्गज अदाकारा रहीं नूतन से काफी मिलती-जुलती लग रही थीं। सलमान खान को बॉलिवुड का भाईजान कहा जाता है। वह न सिर्फ दूसरों की मदद करते हैं बल्कि नई जेनरेशन के ऐक्टर्स के लिए लॉन्चिंग पैड भी उपलब्ध करवाते हैं। डेजी शाह, सूरज पंचोली, सोनाक्षी सिन्हा, अथिया शेट्टी जैसे स्टार्स की ऐसी लंबी लिस्ट है, जिन्हें सलमान के कारण फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मिली।…

Read More