मुख्यमंत्री योगी ने 939 करोड़ रुपए लागत की 308 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां साइंटिफिक कन्वेंशन सेण्टर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित लखनऊ मण्डल की 939 करोड़ रुपए लागत की 308 विकास परियोजनाओं, लखनऊ महानगर के 04 एलीवेटेड मार्गों के निर्माण कार्य तथा वर्ष 2017 एवं 2018 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों के ग्रामों/शहरी आवासों को जोड़ने हेतु 112 सम्पर्क मार्गां का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्हांने ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ के अन्तर्गत 2918 ग्रामों/बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने…

Read More

मिशन 2019: बीजेपी के साथ चुनाव बाद गठबंधन के लिए टीआरएस तैयार

हैदराबाद। 2019 लोकसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं। चुनाव में फतह हासिल करने के लिए रोज नए समीकरण बन रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन को और मजबूत करने की तैयारी में हैं। नई पार्टियों को साथ लाने की जद्दोजहद जारी है। इस बीच तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और बीजेपी के बीच चुनाव बाद गठबंधन पर एक संभावित सहमति बनती दिख रही है।बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से…

Read More

आयुष्मान भारत योजना में न हो कोई फ्रॉड: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत इंश्योरेंस योजना कुछ ही दिन में लॉन्च होनेवाली है। लॉन्च से पहले पीएम ने अधिकारियों को योजना को सफल बनाने और किसी तरह की गलती न हो इसका ख्याल रखने के लिए ताकीद की है। 2019 के चुनावों को देखते हुए पीएम किसी तरह की कोताही नहीं चाहते हैं क्योंकि चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है।आयुष्मान भारत नैशनल हेल्थ प्रॉटेक्शन स्कीम (एनएचपीसी) जिसे अक्सर  मोदीकेयर  भी कहा जाता है का पहला फेज 15 अगस्त को लॉन्च होगा। 15…

Read More

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस: समाज कल्याण विभाग के 5 सहायक निदेशक निलंबित, ब्रजेश ठाकुर पर कसा शिकंजा

शनिवार को विपक्षी पार्टियों ने नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरजेडी की तरफ से बुलाए गए इस धरने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में जंतर-मंतर पर आरजेडी के विरोध प्रदर्शन में दिखी विपक्षी एकता का फौरी दबाव नीतीश सरकार पर बनता दिख रहा है। लगातार विपक्ष के हमलों से घिरी नीतीश सरकार ने अब लापरवाही बरतनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक देवेश…

Read More

अलगाववादियों के बंद से अमरनाथ यात्रा 2 दिन के लिए रद्द

जम्मू। अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा दो दिन के लिए रद्द करने का फैसला किया है। अलगाववादियों ने घाटी में बंद का आह्वान अनुच्छेद 35-ए को समर्थन देने के लिए किया है, जो राज्य को विशेष अधिकार प्रदान करता है। पुलिस के अनुसार, यहां भगवती नगर यात्री निवास से किसी तीर्थयात्री को आगे जाने नहीं दिया गया।उधमपुर और रामबन में विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर नहीं पहुंचे…

Read More

मिशन चंद्रयान-2 फिर टला,

नई दिल्ली। भारत का सबसे महात्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन को एक बार फिर टाल दिया गया है। इसरो के सूत्रों के अनुसार, यह इसी साल अक्तूबर के पहले सप्ताह में भेजा जाना था, लेकिन अब इसे दिसंबर, 2018 तक टाल दिया गया है। इस मिशन को पिछले साल 23 अप्रैल को भेजा जाना निर्धारित किया गया था। इसके साथ ही चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बनने के भारतीय सपने को भी झटका लगा है।देर की वजहें तकनीकि मुश्किलें बताई जा रही हैं। बता दें कि अब तक अमेरिका, रूस और…

Read More

मेक्सिको के राष्ट्रपति की पत्नी का देश की प्रथम महिला बनने से इनकार

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति के रूप में एंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रादोर की जीत के बाद उनकी पत्नी बीट्रीज गुटीरेज मुलर ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह देश की प्रथम महिला नहीं होंगी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उन्होंने इस फैसले से एक परंपरागत दस्तूर को खत्म किया है, अब तक राष्ट्रपतियों के साथ उनकी पत्नियों के प्रथम महिला बनने की एक लंबी फेहरिस्त है। हालांकि, मेक्सिको में प्रथम महिला का दर्जा बिना किसी खास कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एक प्रतिष्ठित पद है, लेकिन पारंपरिक रूप से देश के राष्ट्रपति…

Read More

कांगो में फिर फैला इबोला

डाकार। उत्तरी पश्चिमी कांगों में इबोला संक्रमण से 33 लोगों की मौत के कुछ दिन बाद ही पूर्वी कांगो में इबोला संक्रमण फैल गया है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान अनुसार संक्रमण के 13 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें तीन मौतेें हो चुकी है। इसके अलावा उत्तरी किवु और इतुरी प्रांत में संदिग्ध मामले सामने आये हैं। कारोबारी केंद्र बेनी में तीन मामलों की पुष्टि हुई है। इबोला संक्रमण का केंद्र मोबालको युगांडा सीमा से 70 किलोमीटर की दूरी पर…

Read More

इजरायल में द्रुज समुदाय का प्रदर्शन

तेल अवीव। इजरायल के शहर तेल अवीव में द्रुज समुदाय के हजारों लोगों ने जमा होकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार और इजरायल को यहूदी राष्ट्र घोषित करने वाले कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। द्रुज प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तेल अवीव के रोबिन चौराहे पर जमा होकर द्रुज झंडे फहराये और इजरायल को यहूदी राष्ट्र घोषित करने वाले कानून को निरस्त करने की मांग की। द्रुज के आध्यामिक नेता शेख मुवाफक तरिफ ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, कोई हमें वफादारी का उपदेश नहीं दे सकता। सेना का कब्रिस्तान इसका…

Read More

पाक चुनाव में इमरान की जीत का सबसे बड़ा हथियार था फोन ऐप और 5 करोड़ वोटर्स का डेटाबेस ?

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों का दावा है कि बीते महीने हुए आम चुनाव में क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की जीत के पीछे देश की शक्तिशाली सेना का हाथ था। हालांकि, हकीकत यह है कि एक फोन ऐप और 5 करोड़ वोटर्स का डेटाबेस इमरान खान के सफल चुनावी अभियान का सबसे बड़ा हथियार था। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कैसे डेटाबेस और उससे जुड़े ऐप का इस्तेमाल किया, यह पाकिस्तान में बड़ी पार्टियों द्वारा चुनावी अभियान के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों में आए बदलाव को दिखाता है।…

Read More