नई दिल्ली। मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए नया कानून बनाने के बजाय मौजूदा कानून में संशोधन का सुझाव लॉ मिनिस्ट्री दे सकती है। सूत्रों ने बताया कि इंडियन पीनल कोड (आईपीसी), क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (सीपीसी) और एविडेंस एक्ट की धाराओं के तहत लिंचिंग को गंभीर अपराध माने जाने और सख्त सजा के प्रावधान किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि कानून मंत्रालय इसके लिए नया कानून बनाने के पक्ष में नहीं है। उसका कहना है कि अधिक कानून से भ्रम पैदा होता है और उस पर अमल…
Read MoreDay: August 7, 2018
5.5 लाख में बिकी मुंबई के मछुआरे भाइयों की मछली
मुंबई। यह आम दिन था और मछुआरे को पता नहीं था कि आज उसकी किस्मत बदलने वाली है। यह संयोग अच्छा था कि उसके हाथ घोल मछली लग गई और उस मछली ने उसे एक दिन में लखपति बना दिया। शुक्रवार को ये मछुआरे रोज की तरह पालघर समुद्रतट पर मछलियां पकडऩे गए थे। यहां उसके जाल में घोल मछली फंस गई और यह मछली 5.5 लाख रुपये में बिकी। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय बाद यहां से कोई घोल मछली मिली है।शुक्रवार को मछुआरा महेश मेहर…
Read Moreदेवरिया शेल्टर होम केस : एक नाबालिग बच्चा और तीन लड़कियों को भेजा विदेश!
देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में एक संस्था के आश्रय गृह से छुड़ाकर युवतियों और बच्चियों को सरकारी आश्रय गृह में रखा गया था। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार और एडीजी अंजू गुप्ता जब वहां पहुंचीं तो लड़कियों ने उनके सामने आश्रय गृह को लेकर एक के बाद एक खुलासे किए। बस्ती की एक युवती ने बताया कि यहां से लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था।पिछले नवंबर में स्पेन से चार विदेशी, जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे, वे…
Read Moreमोटर वीइकल संशोधन बिल के खिलाफ आज ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल
नई दिल्ली। सरकार द्वारा प्रस्तावित मोटर वीइकल संशोधन बिल को वापस लेने की मांग पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा मंगलवार को आयोजित एकदिवसीय हड़ताल के कारण जरूरी सेवाओं की आवाजाही पर असर पड़ा है। बता दें कि सरकार ने मोटर वीइकल संशोधन बिल को लोकसभा से पास कर दिया गया है और अब इसे राज्यसभा से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।ट्रांसपोर्टर इसके अलावा इंश्योरेंस प्रीमियम वापस लेने और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भी कमी की मांग कर रहे हैं। हड़ताल में निजी बस, ऑटो रिक्शा वाले…
Read Moreगुटेरेस ने इंडोनेशिया भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इंडोनेशिया के लंबोक द्वीप में आए भूकंप में मारे गए व घायल लोगों और इससे हुए नुक्सान के प्रति संवेदना जताई है। संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक के माध्यम से सोमवार को एक बयान में गुटेरस ने पीडि़तों के परिवारों और इंडोनेशियाई सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पडऩे पर संयुक्त राष्ट्र बचाव और राहत कार्यों में मदद करने के लिए तैयार है।…
Read Moreजापान में मूसलाधार बारिश का कहर, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया
टोक्यो। जापान के यामागाता प्रांत में मूसलाधार बारिश की वजह से सोमवार को हजारों लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ व बाढ़ आ गई जिसमें कुछ घर डूब गए हैं।यामागाता में मुख्य मोगी नदी के अपने किनारों को पार कर जाने के डर के बीच लोगों को आसपास की जगह से हटाने के आदेश दिए गए।घरों से हटाए गए लोगों ने सार्वजनिक इमारतों व स्कूलों में शरण ली है। तोहोकू इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी ने कहा कि करीब 5,000 घरों…
Read Moreभारत संग सिंधु जल विवाद पर फिर विश्व बैंक जाएगी पाक की नई सरकार
इस्लामाबाद। बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के साथ, पाकिस्तान की नई सरकार भारत के साथ सिंधु नदी विवाद को लेकर फिर से विश्व बैंक के दरवाजे पर दस्तक देगी। पाकिस्तान की सरकार 1960 के इस समझौते को लेकर मध्यस्थता पंचाट गठित करने की मांग भी करेगी। पाकिस्तान के द न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।जम्मू कश्मीर में किशनगंगा (330 मेगावॉट) और रातले (850 मेगावॉट) पनबिजली परियोजनाओं के भारत के डिजाइन पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान ने पिछले साल भी वर्ल्ड बैंक का रुख किया था। किशनगंगा प्रॉजेक्ट झेलम…
Read Moreकनाडा के साथ तकरार के बीच सऊदी अरब ने टोरॉन्टो की उड़ानें रद्द की
रियाद। सऊदी अरब की सरकारी एयरलाइन ने टोरॉन्टो के लिए सीधी उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह कदम कनाडा द्वारा नागरिक और महिला अधिकारों के कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करने के बाद उठाया गया है। इससे पहले सोमवार को सऊदी ने ने हस्तक्षेप करने को लेकर व्यापार पर रोक लगा दी और कनाडा के राजूदत को भी निष्कासित कर दिया।कनाडा ने इस पर जवाब में कहा कि वह मानव अधिकारों का समर्थन करना जारी रखेगा। कनाडा की विदेश मामलों की मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि वह राजदूत को…
Read Moreदीवार बनाने को लेकर हमें कोई धमका नहीं सकता: लोपेज ओबराडोर
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ऐंद्रेस मैनुअल लोपेज ओबराडोर ने कहा कि सीमा पर दीवार बनाने को लेकर कोई उनके देश को धमका नहीं सकता। इस साल एक दिसंबर को राष्ट्रपति पद संभालने जा रहे ओबराडोर ने कहा, ‘मैक्सिको एक शक्ति बनने जा रहा है और वह सत्ता के संतुलन को बदल देगा। कोई हमें यह धमकी नहीं दे सकता कि हमारी सीमाएं बंद की जाएंगी या उनका सैन्यकरण किया जाएगा।बता दें कि ट्रंप ने अपने देश की सीमा सुरक्षित करने के लिए कई कारणों का उल्लेख किया, जिनमें पिछले…
Read Moreमुंबई से ऑस्ट्रेलिया के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी
मुंबई: मुंबई को ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहरों को सीधी हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी हो रही है। दोनों देशों में सहमति बनी तो मुंबई हवाईअड्डे से ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहरों के लिए विमान उड़ाने भर सकेंगे। हवाईसेवा शुरु करने के लिए खुद ऑस्ट्रेलिया की ओर से रूचि दिखाई गई है। ऑस्ट्रेलिया संसद का एक शिष्टमंडल मुंबई आया हुआ है। शिष्टमंडल ने सीधी हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही व्यापारिक संबंधों को और सशक्त बनाने का प्रस्ताव दिया है। ऑस्ट्रेलियन संसद के संधि व करार संबंधी संयुक्त स्थाई समिति के…
Read More