आंधी-पानी के कहर से 67 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार रात कहर बनकर आए आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसके कारण अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में 160 मवेशियों की भी जान चली गई है। आंधी-पानी से आगरा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने 67 लोगों की जान ले ली। डेढ़ घंटे तक चले इस तबाही के…

Read More

एक ऐसा फेसबुक समूह जिसने आभासी दुनिया छोड़ धरातल पर उतरकर कार्य करना शुरू किया: हल्द्वानी ऑनलाइन 2011

दिनेश ल्वेशाली, स्पेशल कोरेस्पोंडेंट-ICN उत्तराखंड  हम आपका परिचय उत्तराखंड के एक ऐसे फेसबुक समूह से जिसने फेसबुक की आभासी दुनिया को छोड़कर धरातल पर उतरकर समाज को एक नयी दिशा प्रदान कर दी है। समूह का नाम है *हल्द्वानी ऑनलाइन 2011* हल्द्वानी। हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 नें 23 नवंबर, 2011 को फेसबुक की दुनिया में पहला कदम रखा । पहला लक्ष्य था, आभासी दुनिया छोड़कर धरातल पर समाज के लिए कुछ करने का  बीड़ा उठाया जाए जिसकी एक छोटी सी  शुरुआत समूह द्वारा  सन 2012 दीपावली  के त्यौहार पर ढोलक बस्ती के गरीबों को…

Read More

जांच के घेरे में आए मलेशिया के 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर

कुआलालंपुर। मलेशियाई विपक्षी नेता महाथिर मोहम्मद पर झूठी खबर फैलाने का आरोप है और मामले की जांच की जा रही है। महाथिर ने दावा किया कि उनके विमान में तोड़-फोड़ किया गया ताकि वे लांगकावी द्वीप पर न जा सकें। दूसरे विमान से वे लांगकावी गए। वहीं तोड़-फोड़ के आरोपों को खारिज करते हुए मलेशिया के सिविल एविएशन अथॉरिटी व चार्टर कंपनी ने कहा कि प्लेन में तकनीकी खराबी थी। कुआलालंपुर पुलिस ने कहा कि विवादित नए कानून के तहत महाथिर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में मामला दर्ज…

Read More

परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ी तनातनी

लंदन। परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इस डील से अलग होने के अमेरिका के इशारे के बाद एक बार फिर ईरान ने चेतावनी दी है। एक साक्षात्कार के दौरान ब्रिटेन में ईरान के राजदूत ने कहा कि अगर अमेरिका 2015 परमाणु डील से अलग होता है, तो तेहरान (ईरान) परमाणु समझौते को छोडऩे के लिए उपयुक्त प्रतिक्रियाओं पर विचार करेगा। इससे पहले भी ईरान इस तरह की धमकियां अमेरिका को दे चुका है। लंदन में ईरान के शीर्ष राजदूत हामिद बेइडीनेजाद…

Read More

उत्तर कोरिया में गिरफ्तार अमेरिकियों की रिहाई को लेकर ट्रंप का ट्वीट

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकियों के बारे में एक महत्वपूर्ण खबर का संकेत दिया है। सूत्रों के अनुसार, इनकी संभावित रिहाई के पहले इन्हें जगह बदलकर रखा गया है। राष्ट्रपति ट्रंप के नए ट्वीट से इस बात का पता चला है।उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकियों के बारे में ऐसी खबर है कि इनकी जगह बदली गयी है और अभी ये प्योंगयांग होटल में हैं जहां इन्हें अच्छा भोजन और इलाज की सुविधाएं दी जा रही हैं। बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता…

Read More

कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का संसद परिसर में निधन

ओटावा। कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से संसद परिसर में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 57 वर्षीय ब्राउन कंजरवेटिव पार्टी के सांसद थे और वह पार्टी के साथ वर्ष 2004 से जुड़े थे। ब्राउन अपने ओटावा कार्यालय में मृत पाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हुआ। ब्राउन के परिवार में उनके अलावा पत्नी क्लॉडाइन और दो बेटे चांस और ट्रिस्टन हैं। गॉर्ड ब्राउन के निधन के बाद बुधवार दोपहर सभी सांसद…

Read More

जॉर्जियाः अमेरिका का सैन्य विमान क्रैश, 9 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। विमान सी-130 बुधवार को तटीय शहर सावन्ना के हवाईअड्डे के पास राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।नेशनल गार्ड के मुताबिक, विमान प्यूटरे रिको एयर नेशनल गार्ड का था और प्रशिक्षण उड़ान पर था। अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार सभी लोग प्यूटरे रिको के थे।विमान जॉर्जिया से अरिजोना के टस्कन जा रहा था। यह विमान लगभग 50 साल पुराना था।हालांकि इस मामले की जांच अभी जारी है। हाल…

Read More

फेसबुक डेटा कांड के लिए विवादों में रही ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद करने की घोषणा की

लंदन। फेसबुक डेटा कांड के लिए विवादों में रही ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज तत्काल प्रभाव से आज बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन देने की भी घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा, यह तय किया गया है कि अब व्यवसाय में बने रहने की कोई संभावना नहीं है। कंपनी पर फेसबुक के करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारी का दुरूपयोग करने का आरोप है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कैंब्रिज एनालिटिका की…

Read More

आमिर खान की महाभारत में दीपिका पादुकोण निभा सकती है द्रौपदी का किरदार

आमिर खान ने कहा था कि महाभारत में कृष्ण का किरदार उनका पसंदीदा है। वो महाभारत बना भी रहे हैं और अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में कृष्ण का किरदार भी निभाएंगे। आमिर की ये फिल्म सितारों से सजी होगी। जाहिर है कि इसमें कई एक्टर होंगे। लेकिन द्रौपदी के किरदार को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण इस किरदार को निभा सकती हैं। हालांकि दीपिका ने अभी तक इसके लिए हामी नहीं भरी है लेकिन आमिर चाहते हैं कि दीपिका ही इस…

Read More

रुपए में कमजोरी से इन सेक्टरों को होगा नुकसान

नई दिल्ली। रुपए के लिए अप्रैल का आखिरी महिना बेहद खराब रहा है। इस सप्ताह रुपया 14 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया और शुक्रवार तक रुपया प्रति डॉलर 66.67 के आंकड़े को छू गया। जहां अप्रैल में रुपया 3 फीसदी तक गिरा, वहीं जानकारों की मानें तो आने वाले महीनों में रुपया प्रति डॉलर 68 के स्तर को छू सकता है। क्रूड की कीमतें डॉलर में तय होती हैं और जानकारों की मानें तो क्रूड की कीमतें बढऩे से रुपए में गिरावट आने की एक वजह है। रुपए में…

Read More