बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी दो प्रतिशत वेतन वृद्धि दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। आंदोलनकारी बैंक कर्मी 2017 में हुए वेतन समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
लखनऊ। वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर देश भर के सरकारी बैंकों के दस लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी बुद्धवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने से बैंकों की सेवायें पूरी तरह से ठप हो गई हैं। बैंकों की दो दिनों की हड़ताल से ग्राहकों की भी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। बैंकों की दो दिनी हड़ताल का लखनऊ में व्यापक असर दिखा। लेन-देन के लिए बैंकों का रुख करने वाले ग्राहकों को मायूसी ही हाथ लग रही है। एटीएम से भी पैसे नहीं निकल रहे हैं।बता दें कि बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी दो प्रतिशत वेतन वृद्धि दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। आंदोलनकारी बैंक कर्मी 2017 में हुए वेतन समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर हड़ताल पर गए बैंक के कर्मचारियों-अधिकारियों ने वेतन वृद्धि लागू न किए जाने पर दो दिनी हड़ताल के बाद अनिश्तिकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी है। वेतन विसंगति को लेकर देशभर में आज सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। इस बार हड़ताल में एटीएम को भी शामिल किया गया है।वहीं हडताल कर रहे बैंक अधिकारी और कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार द्धारा उनकी बात नही मानी जाती है तो वो जल्द ही पूरे देश में अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाएंगे। इससे देश की अर्थ व्यवस्था पर गहरा असर पडे़गा और जिसकी जिम्मेदार केन्द्र सरकार होगी।