65 साल के इतिहास में पहली बार उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात की

सोल। दुनिया भर में अकसर आपसी तनाव के चलते चर्चा में रहने वाले दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच दशकों से खड़ी दुश्मनी की दीवार शुक्रवार को गिर गई। 65 साल के इतिहास में पहली बार उत्तर कोरिया के किसी शासक ने दक्षिण कोरिया की धरती पर कदम रखा। उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन शुक्रवार सुबह दोनों देशों की सीमा पर पहुंचे और असैन्य इलाके में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात की। यह नजारा बेहद दिलचस्प था, जब किम जोंग ने उत्तर कोरिया की…

Read More

चीन तिब्बत के लोगों के मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करे: अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका ने चीन से कहा है कि वह तिब्बत के लोगों के मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करे। अमेरिकी सेनेट में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें चीनी सरकार के हस्तक्षेप के बिना 15वें दलाई लामा के भविष्य समेत तिब्बती बौद्धों के अधिकारों का जिक्र किया गया है। सेनेटर पैट्रिक लेही, डायने फीन्सटीन, टेड क्रूज और मार्को रुबियो ने यह प्रस्ताव पेश किया।सेनेटर लेही ने कहा, ‘हम तिब्बत के लोगों के साथ खड़े हैं जो लंबे समय से हमारे अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्होंने…

Read More

सीआईए के पूर्व डायरेक्टर माइक पोम्पियो ने अमेरिका के 70वें विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली

वॉशिंगटन। भारतीयों और मुसलमानों पर अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहे माइक पोम्पियो ने आखिरकार अमेरिका के 70वें विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले विरोध के बावजूद अमेरिकी सेनेट ने उनके नामांकन की पुष्टि कर दी। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद अमेरिका के विदेश विभाग ने घोषणा की कि पोम्पियो 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ब्रसेल्स, रियाद, यरूशलम और अम्मान की यात्रा करेंगे।इससे पहले सेनेट में चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक नेता चार्ल्स शूमर ने कहा था कि उन्होंने पोम्पियो से पूछा कि अगर…

Read More

वुहान में पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात से पहले चीन ने सीमा विवाद को लेकर शांति की बात कही है।सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस बैठक को दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के चीन दौरे पर हैं।यहां के वुहान शहर में शुक्रवार से शुरू हुए शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई।चीन ने कहा है कि वह सीमा पर शांति कायम रखना चाहता है। ड्रैगन का यह बयान महत्वपूर्ण है…

Read More

तालिबान को मुख्य धारा में शामिल होने का न्योता: अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार को तालिबान से विदेशी ठिकानों को छोड़ अफगानिस्तान वापस लौटने और देश में होने वाले चुनावों में हिस्सा लेने का आग्रह किया। अमेरिका का यह भी कहना है कि तालिबान की ओर से नये सिरे से हमलों की घोषणा का कोई औचित्य नहीं है। कार्यवाहक विदेश मंत्री जॉन सुलिवन ने कहा, ”जैसा की राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा था कि तालिबान को अपनी गोलियां और बमों को छोड़कर वोटों को हथियार बनाना चाहिए। उन्हें चुनावों में शामिल होना चाहिए। उन्हें वोट देना चाहिए। हम तालिबान नेताओं…

Read More

अमेरिका को भोला-भाला न समझे उत्तर कोरिया, व्हाइट हाउस की किम जोंग को धमकी

व्हाइट हाउस ने कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिका को भोला-भाला न समझे। वह जब तक अपने परमाणु और मिसाइल कायक्रमों का विखंडन करने की ओर कदम नहीं उठाता, तब तक अमेरिका उसे कोई रियायत नहीं देगा।  यह जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा हुकाबी सैंडर्स ने दी। सीएनएन के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया द्वारा इस सप्ताहांत से पहले अपने परमाणु और मिसाइल परीक्षणों पर रोक लगाने के फैसले को प्रगति का सूचक माना था। लेकिन सोमवार (23 अप्रैल) को सारा सैंडर्स ने जोर देकर कहा कि…

Read More

30 अप्रैल को यूएन की टीम पहुंचेगी म्यांमार, रखाइन प्रांत का करेगी दौरा

म्यांमार। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल रोहिंग्या शरणार्थी संकट का मुआयना करने के लिए सोमवार को म्यांमार पहुंचेगा और रखाइन प्रांत का दौरा करेगा।यह जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी। रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ पिछले साल अगस्त में शुरू हुए सैन्य अभियान के बाद से यह रखाइन प्रांत का संयुक्त राष्ट्र का उच्चस्थ दौरा होगा। बौद्ध बहुल म्यांमार आरोपों पर सवाल उठाता है, लेकिन वह संयुक्त राष्ट्र के तथ्यान्वेषियों और अधिकारदूतों को देश में प्रवेश से रोककर संघर्षक्षेत्र तक पहुंच को बुरी तरह अवरुद्ध करता रहा…

Read More

चीन के साथ ‘तनाव’ पैदा कर सकती है दलाई लामा से मुलाकात: इमैनुएल मैक्रों

वॉशिंगटन। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीन को नाराज नहीं करना चाहते हैं इसीलिए वह तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से नहीं मिलेंगे। मैक्रों ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की संभावना को गुरुवार को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि चीन के साथ इस मुद्दे पर विचार किए बगैर दलाई लामा से मिलना चीन की सरकार के साथ ‘तनावपूर्ण’ स्थिति पैदा कर सकता है।आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण…

Read More

नॉर्थ-साउथ समिट में किम जोंग को मैंगो डिश पेश करेगा दक्षिण कोरिया

शुक्रवार को होनेवाली नॉर्थ-साउथ समिट में दक्षिण कोरिया आम के रस से बनी डिश पेश करनेवाला है पर जापान ने इस पर आपत्ति जताई है। जापान ने कहा है कि दक्षिण कोरिया को मैंगो मूज डेजर्ट सर्व करने के बारे में दोबारा विचार करना चाहिए। दरअसल, जापान की नाराजगी इसलिए है क्योंकि इस डिश के साथ कोरियाई प्रायद्वीप का मैप भी दिखाई देता है। इसमें कई ऐसे द्वीप हैं, जिसको लेकर जापान के साथ विवाद है। भोजन के बाद परोसी जाने वाली इस डिश को पब्लिसिटी फोटो में स्प्रिंग ऑफ द…

Read More

इंडोनेशिया में तेल के कुएं में आग, 18 लोगों की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तर पश्चिमी आचे प्रांत में आज एक तेल के कुंए में लगी आग के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य झुलस गए हैं। इंडोनेशिया की आपदा राहत प्रबंधन एजेंसी के अनुसार आग अभी तक बुझी नहीं है और आस पास के मकानों तथा पेड़ों की तरफ आग की जोरदार लपटें देखी जा रही है।एजेंसी के मुताबिक यह आग तड़के उस समय लगी जब 250 मीटर गहरा यह तेल कुआं उपर तक भर गया और स्थानीय लोग वहां से कच्चा तेल निकालने के लिए…

Read More