मबंडाका। उत्तरी डीआर कांगो क्षेत्र में कांगो नदी की एक सहायक नदी में एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 27 लोगों के डूबने की आशंका है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी मारे गए हैं। नाव में करीब 60 लोग सवार थे। प्रांतीय गर्वनर अल्फा बेलो-नगवटा ने बताया, ‘रात में नाव के डूब जाने के बाद हमने मोंगला नदी से 27 शवों को बाहर निकाला।उन्होंने बताया, ‘अन्य शव अभी भी पानी में है। बचाव टीम उन्हें बरामद करने का प्रयास कर रही है।हालांकि, वह…
Read MoreCategory: विदेश
मेक्सिको के इस शहर में मुर्दाघरों में जगह नहीं, ट्रक में रखा जा रहा शव
जलिस्को। पश्चिमी मेक्सिको के एक शहर में लाशों को रखने के लिए मुर्दाघर कम पड़ गए हैं और ट्रकों को इसके लिए प्रयोग किया जा रहा है। शहर किनारे ऐसे कई ट्रक मिल जाएंगे जिन्हें बड़े रेफ्रिजरेटर का रूप देकर मुर्दाघर की तरह प्रयोग किया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि इस देश के इस हिस्से में ड्रग्स की समस्या भयावह रूप ले चुकी है और बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार होते रहते हैं। मेक्सिको ड्रग्स और मर्डर के कारण दुनियाभर में बदनाम है।जलिस्को में अब तक…
Read Moreफिलीपीन के बाद हांगकांग पहुंचा मांगखुट तूफान, 64 की मौत, कई लापता
मनीला: फिलीपींस में तूफान से भूस्खलन में 64 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इटोगोन के मेयर विक्टोरियो ने स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि भूस्खलन की वजह से सड़के अवरुद्ध हो गई है, जिससे बचाव कार्यो में मुश्किल आ रही है।उन्होंने कहा कि उकाब गांव में दो बंकहाउसेस के ढह जाने से 100 लोग जमींदोज हो गए। प्रचंड तूफान मांगखुट उत्तरी फिलीपीन में तबाही मचाने के बाद अब रविवार को घनी आबादी वाले हांगकांग और दक्षिण चीन की ओर बढ़ गया।…
Read Moreफ्लोरेंस नदी का जलस्तर बढऩे कैरोलीना में बाढ़ का खतरा
विलमिंगटन।अमेरिका के पूर्वी तट पर फ्लोरेंस तूफान के चलते लगातार हो रही बारिश और नदियों का जलस्तर बढऩे से रविवार को कैरोलीना में बाढ़ का पानी भर गया। इस वजह से विलमिंगटन से सड़क संपर्क टूट गया है। उत्तरी कैरलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने बताया कि तूफान की वजह से मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है।फ्लोरेंस तूफान अब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। तूफान की वजह से शुक्रवार से यहां 75 सेंटीमीटर बारिश हुई और भयावह बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य…
Read Moreमछलियों के लिए लड़ रहे युगांडा और कांगो, सैन्य झड़प में 5 की मौत
कांगो। दो देशों के बीच विवाद के कई मुद्दे हो सकते हैं और इसके लिए सेना का भी इस्तेमाल होता है। दो अफ्रीकी देशों कांगो और यूगांडा के बीच मछलियों को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। युगांडा में मछलियों की कमी के कारण गैर-कानूनी तरीके से एडवर्ड और अल्बर्ट लेक से मछलियां निकाली जा रही हैं। हाल ही में दोनों देश की सेनाओं के बीच लेक एडवर्ड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें युगांडा के 2 सैनिकों और 3 नागरिकों की मौत हो गई।लेक एडवर्ड अफ्रीकी भू-भाग…
Read Moreनेपाल के बाद अब भूटान भी जा सकता है भारत से दूर, बढ़ेगी टेंशन?
थिम्पू। भारत को पड़ोसी देशों से मिल रही चुनौती में अब नया नाम भूटान का जुड़ सकता है। नेपाल की चीन से निकटता के बाद भूटान में पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी के चुनाव में पिछडऩा भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी के प्रमुख और मौजूदा प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे को भारत के प्रति उदार और सहयोगी विदेश नीति के लिए जाना जाता है। हालांकि, भूटान चुनाव में पहले राउंड के बाद उनकी पार्टी पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गई है और नएए न्यामरूप शोगपा की पार्टी डीएनटी पहले नंबर पर…
Read Moreफ्लोरेंस तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्वी तट पर दस्तक दे चुके उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लोरेंस से हुए विभिन्न हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अधिकारियों ने बारिश जारी रहने और बाढ़ की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, 13 मृतकों में से नौ की मौत शुक्रवार रात को हुई, जबकि बाकी की मौत शनिवार को हुई।सीएनएन के अनुसार, फ्लोरेंस ने उत्तरी कैरलिना में श्रेणी-1 तूफान के रूप में शुक्रवार सुबह दस्तक दी। इसके चलते राज्य में और दक्षिण कैरोलिना में 796,000 ग्राहकों को बिजली…
Read Moreदक्षिण कोरिया के अधिकारियों का दल प्योंगयांग रवाना
सोल। दक्षिण कोरिया के 93 अधिकारियों का समूह रविवार को उत्तर कोरिया के लिए रवाना हो गया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन के बीच आगामी बैठक की तैयारियों के मद्देनजर यह दौरा किया जा रहा है। समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, राष्ट्रपति मून मंगलवार से गुरुवार तक प्योंगयांग के दौरे पर रहेंगे। यह उनकी किम जोंग उन के साथ तीसरी वार्ता होगी।दक्षिण कोरिया के 93 सरकारी अधिकारियों की टीम ने 19 बसों में सवार होकर सीमा पार की। इसमें प्रौद्योगिकी संबद्ध…
Read Moreलीबिया में चुनाव के लिए जर्मनी 23.3 लाख डॉलर देगा: संयुक्त राष्ट्र
त्रिपोली। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने शनिवार को कहा कि त्रिपोली में चुनाव कार्यक्रमों के लिए जर्मनी 20 लाख यूरो (23.3 लाख डॉलर) मुहैया कराएगा। आईएएनएस ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूएनडीपी के बयान के हवाले से बताया कि लीबिया में जर्मनी के राजदूत ओलिवर ओकजा ने कहा कि इसका उद्देश्य 2018 से 2020 के बीच लीबिया में नगर पालिका चुनावों के संचालन में नगर पालिका चुनावों के लिए केंद्रीय समिति (सीसीएमसीई) की मदद करना है। सीसीएमसीई ने गुरुवार को बताया कि दक्षिणपश्चिमी लीबिया के शहरों बानी…
Read Moreसऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की मिसाइल नष्ट की
रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने शनिवार को हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल नष्ट कर दी। यह मिसाइल सीमावर्ती शहर जजान की ओर दागी गई थी। गठबंधन सेना के प्रवक्ता तुर्की अल मलीकी ने जारी बयान में कहा कि सऊदी अरब की वायुसेना ने मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इस ताजा हमले के साथ यमन की ओर से सऊदी अरब के शहरों की ओर दागी गई मिसाइलों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है, जिनमें से अधिकतर…
Read More