मणिपुर से अफस्पा हटाने के लिए 16 साल तक भूख हड़ताल करने के बाद इरोम शर्मिला अब कश्मीर की महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं। विश्व की सबसे लंबी भूख हड़ताल करनेवालीं शर्मिला की पहचान पूरे विश्व में बतौर सामाजिक कार्यकर्ता की भी है। शर्मिला अब कश्मीर में कुछ रचनात्मक काम करना चाहती हैं।इरोम अपने पति डेसमंड कुटिन्हो के साथ के साथ पूरे भारत के भ्रमण पर हैं ताकि वह इस देश की समस्याओं को ठीक तरह से समझ सकें। उन्होंने बताया कि वह कश्मीर में हिंसा की खबरें…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार, भाजपा बहुमत के करीब
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस हार गई है। इस हार का असर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित लोकसभा के चुनाव में भी पड़ना तय है।इस चुनाव के बाद बीजेपी निश्चित तौर पर दक्षिण में और मजबूती हासिल करेगी।गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीट के लिए मतदान 12 मई को हुआ था। इसमें 2 सीटों का चुनाव रद्द करना पड़ा था।कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर चुनाव 12 मई को हुए थे। इस दौरान 72.13% मतदान हुआ। पिछली बार 71.45% हुआ था। भाजपा…
Read Moreविधानसभा चुनाव: कर्नाटक का किंग कौन?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आनेवाले हैं। राजनीतिक विश्लेषक एग्जिट और ऑपिनियन पोल्स के जरिए कई संभावनाओं को सामने रख रहे हैं। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था.चुनाव परिणाम से पहले कई सवाल उठ रहे हैं। उनमें से एक बड़ा सवाल है कि क्या मोदी जी फिर करेंगे बीजेपी की नय्या पार ? 2013 की तुलना में राज्य में बीजेपी को 2014 में मिले वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई थी। कर्नाटक में मंगलवार सुबह से वोटो को गिनती शुरू हो जाएगी.…
Read Moreअब 200 और 2000 के ऐसे नोट बैंकों में नहीं होंगे जमा: आरबीआई
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद जारी हुए 200 और 2000 के नोटों को लेकर आरबीआई ने बड़ा ऐलान किया है। आरबीआई की ओर से जारी किए गए 200 और 2000 रुपए के नए नोट अगर किसी वजह से गंदे हो जाएं तो बैंकों में इन्हें बदला नहीं जा सकेगा। आरबीआई ने करेंसी नोटों के एक्सचेंज से जुड़े नियमों के दायरे में इन नोटों को नहीं रखा गया है। आरबीआई ने साफ कहा है कि बैंक ऐसे नोटों को जमा भी नहीं करेंगे और न ही ये बदले जाएंगे। बता दें कि…
Read Moreतेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान हो जाने के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से दैनिक आधार पर संशोधन करना शुरू कर दिया है। बीस दिन के बाद आज पेट्रोल के दाम में 17 और डीजल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दोनों ही ईंधन के दामों में 24 अप्रैल से दैनिक आधार पर संशोधन नहीं किया जा रहा था। इसके पीछे कारण कर्नाटक विधानसभा चुनाव माना जा रहा था। कर्नाटक में मतदान 12 मई को हुआ है परिणाम…
Read Moreकावेरी विवाद: केंद्र ने पेश किया योजना मसौदा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लंबे इंतजार के बाद कावेरी जल प्रबंधन योजना से संबंधित अपना मसौदा आज उच्चतम न्यायालय में पेश कर दिया। इस दौरान जल संसाधन सचिव यू पी सिंह भी अदालत के समक्ष पेश हुए।केंद्र सरकार ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ के समक्ष योजना मसौदा पेश किया, जिसे कावेरी नदी जल विवाद से संबंधित सभी राज्यों- कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल एवं पुड्डुचेरी को दिया जायेगा। केंद्र सरकार ने न्यायालय से कहा कि वह खुद यह तय करे…
Read Moreआंधी-तूफान से यूपी में 42 सहित देशभर में 71 लोगों की मौत
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 तक जा पहुंची है।अकेले उत्तर प्रदेश में ही आंधी के कारण 42 लोगों की मौत हो गई, जबकि पश्चिम बंगाल में आंधी के कारण चार बच्चों समेत कम से कम 12 लोग मारे गए। आंध्र प्रदेश में नौ और दिल्ली में दो लोगों के मरने की खबर है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आई भीषण आंधी के चलते बड़ी संख्या में पेड़…
Read Moreकर्नाटक चुनाव : 222 सीटों पर मतदान समाप्त, 70 फीसद मतदाताओं ने किया वोट
कर्नाटक में 224 में से 222 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम छह बजे खत्म हो चुका है। आज हुए मतदान के लिए परिणामों की घोषणा 15 मई होगी। कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस में भिड़ंत है। अधिकारियों का कहना है कि इस विधानसभा चुनाव के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही लोग लंबी कतार में लगे हुए थे। मतदान खत्म होने तक पोलिंग बूथ पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, फिल्म अभिनेताओं रमेश अरविन्द , रविचन्द्रन और…
Read Moreपीएम मोदी नेपाल में आज मुक्तिनाथ मंदिर पहुंचे
मुक्तिनाथ घाटी में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर हिंदुओं और बौद्धों दोनों के लिए पवित्र स्थल है। यह मंदिर पहाड़ी मुस्तांग जिले में थोरांग ला दर्रे से 3,710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। काठमांडू। पीएम मोदी तीसरी बार नेपाल यात्रा पर हैं। हालांकि, उनकी यात्रा को कूटनीतिक कम और धार्मिक ज्यादा माना जा रहा है। शुक्रवार को पीएम मोदी के नेपाल दौरे का आखिरी दिन है और इस दिन भी वह नेपाल के प्रख्यात मुक्तिनाथ मंदिर पहुंचे। हिंदू और बौद्धों दोनों के लिए पवित्र स्थल माने जाने वाले इस मंदिर में…
Read Moreनोएडा से गुडग़ांव सिर्फ 50 मिनट में, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को पहली बार मिलेगा मेट्रो लिंक
नई दिल्ली। मेट्रो के जनकपुरी वेस्ट-कालकाजी मंदिर सेक्शन के खुलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मजेंटा लाइन का यह सेक्शन अगले सप्ताह खुल सकता है। गुरुवार को इस सेक्शन के सेफ्टी इंस्पेक्शन का काम पूरा कर लिया गया है और इसी के साथ इस सेक्शन के इसी महीने खुलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके खुलने के साथ बॉटैनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक की पूरी लाइन आम लोगों के लिए खुल जाएगी और आईजीआई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल तक पहुंचना आसान हो जाएगा।…
Read More