आज तमिलनाडु और पुडुचेरी पहुंचेगा चक्रवाती तूफान गाजा, स्कूल-कॉलेज बंद

चेन्नई। दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की तरफ बढ़ रहे गाजा चक्रवाती तूफान को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खतरे को भांपते हुए सरकार ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सभी स्कूल और कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।तमिलनाडु के कडलूर और पंबन में गुरुवार को चक्रवाती तूफान गाजा के आने की संभावना के चलते एहतियातन यह कदम उठाए गए हैं। कडलूर और रामेश्वरम में सभी स्कूलों को बंद रखने…

Read More

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों का स्रोत : मोदी

सिंगापुर। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों का उद्गम स्थल करार देते हुए आज कहा कि वहां हाल में हुए चुनाव में मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल लोगों का राजनीतिक प्रक्रिया की मुख्यधारा में आना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मोदी ने यह बात अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइकल रिचर्ड पेंस के साथ यहां एक बैठक में कही।विदेश सचिव विजय गोखले ने दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के ब्यौरे की जानकारी संवाददाताओं को देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच विभिन्न द्विपक्षीय तथा…

Read More

इसरो ने लॉन्च किया संचार उपग्रह जीसैट-29

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने आज एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इसरो ने आज शाम श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से संचार उपग्रह जीसैट-29 का प्रक्षेपण किया। इसरो का अब तक का सबसे भारी प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क-III इस संचार उपग्रह को भू-स्‍थैतिक कक्षा में स्‍थापित करेगा। इसको 5 बजकर 8 मिनट पर सफल प्रक्षेपण किया है।गौरतलब है कि इस उपग्रह में पूर्वोत्तर और देश के दूरदराज इलाकों को लेकर उच्‍च गति से आंकड़ों के हस्‍तांतरण की क्षमता होगी। इस उपग्रह का जीवनकाल दस वर्ष से…

Read More

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राफेल विमान सौदा मामले की अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराये जाने संबंधी विभिन्न याचिकाओं पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने विभिन्न पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा।  इससे पहले न्यायालय ने स्पष्ट किया कि लड़ाकू विमान की कीमतों के बारे में अदालत में बहस का तब तक सवाल नहीं उठता जब तक इस बात का निर्णय न हो जाये कि…

Read More

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन

पटना। आस्था और संस्कार के पर्व छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन हो गया है। बुधवार सुबह नदी, तालाब और नहरों के पानी में उतरकर महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया और संतान के कल्याण के लिए मुरादें मांगी। अर्घ्य देने के बाद छठी मइया के लिए बनाए गए खास ठेकुआ और प्रसाद लोगों में बांटा गया। चार दिनों तक चलने वाला यह व्रत 11 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ था। इस दौरान लोग भक्ति भाव में डूबे नजर…

Read More

प्रदूषण कम नहीं हुआ तो लगेगा पेट्रोल-डीजल गाडिय़ों पर बैन

दिल्ली को मिला 2 दिनों का वक्त नई दिल्ली। दिवाली के बाद से ही प्रदूषण की हेल्थ इमरजेंसी झेल रही दिल्ली के हालात दो दिनों में नहीं सुधरे तो पेट्रोल और डीजल की गाडिय़ों के चलने पर कुछ समय तक रोक लगाई जा सकती है। इसमें टू-वीलर भी शामिल होंगे। प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनी अथॉरिटी ईपीसीए के चेयरमैन भूरे लाल ने सोमवार को कहा कि अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है, इसलिए इतने सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं।ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में आज हवा कल से भी जहरीली

15 नवंबर को उत्तर पश्चिमी मध्यम हवाएं दिल्ली पहुंचेंगी। उनसे प्रदूषण में कुछ कमी आ सकती है।14 नवंबर को हवाएं ईस्ट से आएंगी।  नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एयर पलूशन का आलम यह है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित इन्वाइरनमेंट पलूशन (प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल) अथॉरिटी यहां पेट्रोल-डीजल से चलने वाली सभी गाडिय़ों को सड़कों से हटाने पर विचार कर रहा है। इस बीच मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। दिल्ली में तो कुछ जगहों पर पीएम10 का स्तर 650 से ज्यादा है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अयोध्या मामले में जल्द सुनवाई की हिंदू महासभा की याचिका

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में हिंदू महासभा की जल्द सुनवाई करने की याचिका को सोमवार को ठुकरा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को ठुकराते हुए कहा कि वह इस मामले में पहले ही अपना रुख साफ कर चुका है। सुनवाई के लिए पहले ही तारीख दी जा चुकी है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की तरफ से वकील वरुण सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल की पीठ ने कहा कि…

Read More

राजनीति में भाजपा का मूलमंत्र विकास : नरेन्द्र मोदी

बिलासपुर। लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है, इस महापर्व में सबकी सहभागिता जरूरी है। मतदान करना जरूरी है, किसे मत देना है किसे नहीं, यह स्वयं के विवेक पर निर्भर करता है। लेकिन महापर्व में सभी की सहभागिता जरूरी है। इसलिए सभी मतदान करें। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज साइंस कालेज बिलासपुर में आयोजित एक आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री मोदी ने कहा कि मतदान की तिथि घोषित होने के पहले एसी रूम में बैठे पंडित इस गुणा-भाग में लगे थे कि दीपावली के बाद मतदान…

Read More

प्रथम विश्व युद्ध: 13 लाख भारतीयों ने युद्ध में लिया हिस्सा, 74000 भारतीय हुए शहीद

युद्ध समाप्ति के दिन को कॉमनवेल्थ देशों में इसे एक ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों की भूमिका को पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। बेंगलुरु। 104 साल पहले भारतीयों के लिए समुद्र यात्रा को लेकर सकारात्मक माहौल नहीं था। सामाजिक मान्यताओं के कारण लोग समुद्र मार्ग से यात्रा करना अशुभ मानते थे। आज के इतिहास में जिस घटना को दुनिया प्रथम विश्व युद्ध कहती है, उसके लिए लाखों अविभाजित हिंदुस्तानी नागरिकों को जिन्हें युद्ध कौशल में प्रशिक्षित…

Read More