15 दिसंबर तक पटरी पर दौड़ सकती है हाई स्पीड बिना इंजन वाली ट्रेन

नई दिल्ली। देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन-18 का परिचालन 15 दिसंबर तक शुरू हो सकता है। अभी इसका परीक्षण मुरादाबाद में चल रहा है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘ट्रेन-18 की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पहली बार इसे दिल्ली से वाराणसी या दिल्ली से भोपाल के लिए चलाया जा सकता है।उक्त अधिकारी के अनुसार, ‘परीक्षण के दौरान ट्रेन-18 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ चुकी है। परिचालन के दौरान यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। उम्मीद है कि…

Read More

बड़े अफसरों को फील्ड में तैनात करने की तैयारी में सेना

नई दिल्ली। भारतीय सेना अपने करीब 20 फीसदी अधिकारियों को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय से हटाने की योजना बना रही है। दरअसल भारतीय सेना चाहती है कि उनके ज्यादा से ज्यादा सैनिक और उच्च अधिकारी देश के विभिन्न हिस्सों में फील्ड पर तैनात हों। एक रिपोर्ट के मुताबिक फील्ड में तैनात अधिकारी मुख्यालय में अलग-अलग विभागों से होंगे। सेना का मकसद है कि अगर कभी भी जरूरत पड़े तो अधिकारी मैदान में मौजूद रह सकें। दिल्ली में एक सेमिनार के दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने वरिष्ठ अधिकारियों व…

Read More

नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव, सुषमा स्वराज का ऐलान

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव लडऩे की अटकलों के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अगला चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान कर दिया है। विदेश मंत्री के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है। सुषमा स्वराज ने कहा कि चुनाव लडऩे का फैसला पार्टी करेगी। वहीं, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि हमारी केंद्र और राज्य, दोनों जगह सरकारें बहुत अच्छा काम कर रही हैं।…

Read More

राहुल, सोनिया, प्रणव और मनमोहन ने इंदिरा को किया याद

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल (सीसीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती के मौके पर उनकी समाधि शक्ति स्थल जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके बलिदान को याद किया। इसके साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, पीसी चाको, अजय माकन सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शक्ति स्थल पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्प अर्पित कर…

Read More

शक्तिशाली तूफान गज ने मचाई भारी तबाही, 35 लोगों की मौत

चेन्नई। शक्तिशाली तूफान गज ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई। अभी तक तूफान जनित घटनाओं में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में तूफान से घर और पेड़ तबाह हो गए हैं।तूफान के साथ-साथ भारी बारिश से भी आम-जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस तूफान से करीब 1 लाख लोग प्रभावित हुए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच गज तमिलनाडु के तट से गुजरा। उस वक्त हवा की रफ्तार 120 किलोमाटर प्रति घंटे की थी और साथ ही में भारी मात्रा में…

Read More

देश का सुरक्षा कवच बनेगा एस-400: एयर मार्शल नांबियार

शिलांग। वायु सेना की पूर्वी कमान के एयर ऑफि सर कमांडिंग इन चीफ और एयर मार्शल आर.नांबियार ने कहा है कि रूस से खरीदी जा रही एस-400 ट्रम्फ वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली क्षेत्रीय महत्वाकांक्षा रखने वाले पड़ोसी देशों से भारत को जरूरी सुरक्षा मुहैया करेगी। एस-400 ट्रम्फ अगली पीढ़ी की वायु रक्षा प्रणाली है, जो 400 किमी की दूरी तक हवाई लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम है।एयर मार्शल आर. नांबियार ने शनिवार को बताया कि इस नई प्रणाली से भारत को अपनी अखंडता की रक्षा करने में मजबूती मिलेगी।…

Read More

मालदीव के नए राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने दिया मदद का भरोसा

माले। मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने शपथ लेने के साथ ही पिछली सरकार के वक्त हुई सरकारी खजाने की लूट और चीन की बढ़ती दखल पर चिंता जताई। इसपर शपथ ग्रहण में मौजूद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलिह को भरोसा दिलाया कि भारत हर स्थिति में मालदीव के साथ खड़ा है। सोलिह का शपथ ग्रहण शनिवार को मालदीव के एक फुटबॉल ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में हुआ था। इसमें पीएम मोदी को भी बुलाया गया था। वह वहां सबसे महत्वपूर्ण विदेशी अतिथि के तौर पर शामिल…

Read More

मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नेशनल स्टेडियम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर यह मोदी का पहला मालदीव दौरा है।बता दें कि मालदीव में चीन समर्थक नेता अब्दुल्ला यामीन को हराने के बाद सोलिह ने स्पष्ट कहा था कि वह इंडिया फर्स्ट पॉलिसी अपनाएंगे,धानमंत्री के मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद के शपथ ग्रहण में पहुंचने को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मोदी की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि पिछले वर्षों में भारत और मालदीव…

Read More

गांधी परिवार को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

नई दिल्ली। केंद्र ने आज दिल्ली हाईकोर्ट को मौखिक आश्वासन दिया कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की लीज के मामले में 22 नवंबर तक यथास्थिति बरकरार रखी जाएगी। एजेएल नेशनल हेराल्ड का प्रकाशक है।न्यायमूर्ति सुनील गौड़ ने जब कहा कि वह मामले की सुनवाई किसी और दिन करेंगे और केंद्र को यथास्थिति बरकरार रखनी चाहिए तो भूमि एवं विकास विभाग की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने उन्हें ऐसा करने का मौखिक आश्वासन दिया।अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 नवंबर तय की है। प्रकाशक ने…

Read More

कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा: राजनाथ

नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर को लेकर पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग भी बताया। उन्होंने कहा कि बात तो ठीक कही उन्होंने, वे पाकिस्तान नहीं संभाल पा रहे तो कश्मीर क्या संभालेंगे। इस दौरान गृह मंत्री ने दो टूक कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। गृह मंत्री एक कार्यक्रम में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।इससे पहले सोशल मीडिया पर अफरीदी के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो…

Read More