बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात बनने की संभावना

चेन्नई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात जैसी स्थिति बनने की वजह से अगले हफ्ते भारी बारिश हो सकती है। यह सिस्टम उत्तर तमिलनाडु के ऊपर से निकलेगा। हालांकि, स्वतंत्र मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक चक्रवात बारिश की स्थिति में पहुंचेगा तब तक सिस्टम कमजोर हो चुका होगा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य मत्स्यपालन विभाग ने मछुआरों से बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने के लिए कहा है।मौसम विभाग के स्थानीय सूत्र के मुताबिक दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी…

Read More

दिल्ली में 22 नवंबर को जुटेंगी भाजपा विरोधी पार्टियां, सरकार को घेरने की रणनीति

अमरावती। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ  महागठबंधन की रूपरेखा तय करने के लिए विपक्षी पार्टियां 22 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगी। महागठबंधन की कवायद में जुटे तेलुगु देसम पार्टी के अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ मुलाकात के बाद प्रेस को यह जानकारी दी। गहलोत उनके पास कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दूत के रूप में आए थे।नायडू ने कहा कि वे 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे। उन्होंने दावा किया,…

Read More

छत्तीसगढ़ में सरकार आई तो किसानों का कर्ज होगा माफ: राहुल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में जन घोषणा पत्र जारी किया.किसानों का कर्जा माफ- सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। राहुल गांधी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में भी रैली की. यहां उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो नक्सलियों की बात तो करते हैं लेकिन किसानों की चिंता नहीं करते।राहुल ने कहा कि उनकी सरकार आएगी तो पंजाब और कर्नाटक की तरह यहां भी क़र्ज़ माफ़ करेगी।छत्तीसगढ में 12 नवम्बर को पहले चरण…

Read More

आदिवासियों का जीवन बर्बाद करते हैं अर्बन नक्सली’: मोदी

छत्तीसगढ़ में जिन 18 सीटों को पहले चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है, वह पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है, पहले चरण के चुनाव से पहले 10 नवंबर चुनाव प्रचार की आखिरी तारीख है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मोदी ने कहा, हिंसा के रास्ते पर चलने वाले नक्सलियों को कांग्रेस के नेता क्रांतिकारी कह रहे हैं।पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अब भेदभाव नहीं किया जाता है। उन्होंने…

Read More

राजधानी की आबोहवा ठीक करने के लिए कराई जाएगी आर्टिफिशल बारिश!

चीन कई वर्षों से कृत्रिम बारिश करा रहा है।अमेरिका, इजरायल, साउथ अफ्रीका और जर्मनी भी सफलतापूर्वक इस तकनीक का इस्तेमाल कर चुके हैं। नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा को साफ-सुथरा बनाने के लिए कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के एयरक्राफ्ट की मदद से सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) और आईआईटी कानपुर के रिसर्चर्स क्लाउड सीडिंग की योजना बना रहे हैं। कृत्रिम बारिश से दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार हो सकता है। इसके लिए क्लाउड सीडिंग की कोशिशें जल्द शुरू…

Read More

जजों की नियुक्ति पर कानून मंत्रालय के दखल से खफा चीफ जस्टिस गोगोई

नई दिल्ली। आरबीआई, सीबीआई के साथ खींचतान के बाद केंद्र सरकार को अब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट कलीजियम की ओर से जजों की नियुक्ति की सिफारिश को लेकर कुछ नामों पर कानून मंत्रालय के मंजूरी नहीं देने का मामला केंद्र सरकार में उच्च स्तर पर उठाया है। मंत्रालय ने हाल में कलीजियम की तरफ से हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए भेजे गए कम से कम 12 प्रस्तावों में ऐसा किया है।…

Read More

दीपों का त्योहार दीपावली

भारत त्योहारों का देश है, यहां कई प्रकार के त्योहार पूरे साल ही आते रहते हैं लेकिन दीपावली सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार पांच दिनों तक चलने वाला सबसे बड़ा पर्व होता है। इस त्योहार का बच्चों और बड़ों को पूरे साल इंतजार रहता है। कई दिनों पहले से ही इस उत्सव को मनाने की तैयारियां शुरू हो जाती है। दीपावली क्यों, कब और कैसे मनाई जाती है? इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अपने घर अयोध्या…

Read More

दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़ी, रविवार तक और बिगड़ेंगे हालात 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध छाई रही। न केवल (एक्यूआई) खतरनाक स्तर को पार हुआ है, बल्कि वातावरण में पीएम10 और पीएम2.5 जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा भी सुरक्षित स्तर से कई गुना अधिक हो गई है। मौसम और प्रदूषण पर नजर रखने वाले सिस्टम सफर ने रविवार तक पलूशन की समस्या के और भी गंभीर हो जाने का पूर्वानुमान…

Read More

बड़ा हादसा टला: 300 यात्रियों के साथ आसमान में आमने-सामने आए इंडिगो के दो विमान

कोलकाता। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि भारत और बांग्लादेश के सीमावर्ती हवाई क्षेत्र में बीच हवा में इंडिगो के दो विमान इतने करीब आ गए थे कि वे टकराते-टकराते बचे। संभावित टक्कर से केवल 45 सेकंड पहले, कोलकाता में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने एक विमान को दाहिनी ओर मुडऩे और दूसरे विमान से दूर जाने का निर्देश दिया जो ठीक उसी ऊंचाई पर आ रहा था।कोलकाता हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, लो कॉस्ट एयर कैरियर इंडिगो से जुड़े दोनों…

Read More

राफेल की कीमत से जुड़ी जानकारियां सुप्रीम कोर्ट को नहीं देगी केंद्र सरकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फ्रांस से खरीदे जा रहे राफेल विमान की कीमत से संबंधित जानकारियां मांगे जाने के कुछ घंटे बाद ही सरकार से जुड़े एक टॉप सॉर्स ने बताया कि सरकार इस मामले में ऐफिडेविट दाखिल करके ऐसा करने में असमर्थता जताएगी। सूत्र ने बताया कि अटर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच के सामने कहा कि यहां तक कि फुली-लोडेड राफेल जेट की कीमतों के बारे में संसद तक को नहीं बताया गया है।इस पर बेंच ने अटर्नी जनरल से…

Read More