इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से मरनेवालों की संख्या 164 पहुंची

इंडोनेशिया के लॉमबोक द्वीप में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या 160 से अधिक हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से करीब 1 लाख 56,000 लोग विस्थापित हो गए हैं और अधिकारियों ने इन लोगों के लिए तत्काल दवाई, खाद्य पदार्थ और स्वच्छ पानी मुहैया कराने की अपील की है।कई डरे हुए ग्रामीण लोग सड़कों के किनारे टैंट या धान के खेतों में रह रहे हैं। वहीं कई अस्थायी चिकित्सीय टेंट घायल लोगों के इलाज के लिए स्थापित…

Read More

गुटेरेस ने इंडोनेशिया भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इंडोनेशिया के लंबोक द्वीप में आए भूकंप में मारे गए व घायल लोगों और इससे हुए नुक्सान के प्रति संवेदना जताई है। संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक के माध्यम से सोमवार को एक बयान में गुटेरस ने पीडि़तों के परिवारों और इंडोनेशियाई सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पडऩे पर संयुक्त राष्ट्र बचाव और राहत कार्यों में मदद करने के लिए तैयार है।…

Read More

जापान में मूसलाधार बारिश का कहर, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

टोक्यो। जापान के यामागाता प्रांत में मूसलाधार बारिश की वजह से सोमवार को हजारों लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ व बाढ़ आ गई जिसमें कुछ घर डूब गए हैं।यामागाता में मुख्य मोगी नदी के अपने किनारों को पार कर जाने के डर के बीच लोगों को आसपास की जगह से हटाने के आदेश दिए गए।घरों से हटाए गए लोगों ने सार्वजनिक इमारतों व स्कूलों में शरण ली है। तोहोकू इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी ने कहा कि करीब 5,000 घरों…

Read More

भारत संग सिंधु जल विवाद पर फिर विश्व बैंक जाएगी पाक की नई सरकार

इस्लामाबाद। बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के साथ, पाकिस्तान की नई सरकार भारत के साथ सिंधु नदी विवाद को लेकर फिर से विश्व बैंक के दरवाजे पर दस्तक देगी। पाकिस्तान की सरकार 1960 के इस समझौते को लेकर मध्यस्थता पंचाट गठित करने की मांग भी करेगी। पाकिस्तान के द न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।जम्मू कश्मीर में किशनगंगा (330 मेगावॉट) और रातले (850 मेगावॉट) पनबिजली परियोजनाओं के भारत के डिजाइन पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान ने पिछले साल भी वर्ल्ड बैंक का रुख किया था। किशनगंगा प्रॉजेक्ट झेलम…

Read More

कनाडा के साथ तकरार के बीच सऊदी अरब ने टोरॉन्टो की उड़ानें रद्द की

रियाद। सऊदी अरब की सरकारी एयरलाइन ने टोरॉन्टो के लिए सीधी उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह कदम कनाडा द्वारा नागरिक और महिला अधिकारों के कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करने के बाद उठाया गया है। इससे पहले सोमवार को सऊदी ने ने हस्तक्षेप करने को लेकर व्यापार पर रोक लगा दी और कनाडा के राजूदत को भी निष्कासित कर दिया।कनाडा ने इस पर जवाब में कहा कि वह मानव अधिकारों का समर्थन करना जारी रखेगा। कनाडा की विदेश मामलों की मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि वह राजदूत को…

Read More

दीवार बनाने को लेकर हमें कोई धमका नहीं सकता: लोपेज ओबराडोर

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ऐंद्रेस मैनुअल लोपेज ओबराडोर ने कहा कि सीमा पर दीवार बनाने को लेकर कोई उनके देश को धमका नहीं सकता। इस साल एक दिसंबर को राष्ट्रपति पद संभालने जा रहे ओबराडोर ने कहा, ‘मैक्सिको एक शक्ति बनने जा रहा है और वह सत्ता के संतुलन को बदल देगा। कोई हमें यह धमकी नहीं दे सकता कि हमारी सीमाएं बंद की जाएंगी या उनका सैन्यकरण किया जाएगा।बता दें कि ट्रंप ने अपने देश की सीमा सुरक्षित करने के लिए कई कारणों का उल्लेख किया, जिनमें पिछले…

Read More

इजरायल में द्रुज समुदाय का प्रदर्शन

तेल अवीव। इजरायल के शहर तेल अवीव में द्रुज समुदाय के हजारों लोगों ने जमा होकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार और इजरायल को यहूदी राष्ट्र घोषित करने वाले कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। द्रुज प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तेल अवीव के रोबिन चौराहे पर जमा होकर द्रुज झंडे फहराये और इजरायल को यहूदी राष्ट्र घोषित करने वाले कानून को निरस्त करने की मांग की। द्रुज के आध्यामिक नेता शेख मुवाफक तरिफ ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, कोई हमें वफादारी का उपदेश नहीं दे सकता। सेना का कब्रिस्तान इसका…

Read More

पाक चुनाव में इमरान की जीत का सबसे बड़ा हथियार था फोन ऐप और 5 करोड़ वोटर्स का डेटाबेस ?

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों का दावा है कि बीते महीने हुए आम चुनाव में क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की जीत के पीछे देश की शक्तिशाली सेना का हाथ था। हालांकि, हकीकत यह है कि एक फोन ऐप और 5 करोड़ वोटर्स का डेटाबेस इमरान खान के सफल चुनावी अभियान का सबसे बड़ा हथियार था। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कैसे डेटाबेस और उससे जुड़े ऐप का इस्तेमाल किया, यह पाकिस्तान में बड़ी पार्टियों द्वारा चुनावी अभियान के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों में आए बदलाव को दिखाता है।…

Read More

स्पाइकैम पॉर्न के खिलाफ सड़कों पर हजारों महिलाएं

सोल। दक्षिण कोरिया में शनिवार को स्पाइकैम पॉर्न के खिलाफ हजारों महिलाएं सोल के सड़कों पर उतरीं। मई से सोल में हर महीने प्रदर्शन देखने को मिल रहा है जिसने दक्षिण कोरिया में महिलाओं के सबसे बड़े प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जहां प्त मीटू अभियान सड़कों पर महिलाओं की अभूतपूर्व भीड़ लेकर आया है। हालांकि, इस टेक-सेवी देश में प्रदर्शन की शुरुआती वजह स्पाइकैम विडियो बताया जा रही है जो पुरुष महिलाओं के खिलाफ स्कूलों, ऑफिसों, ट्रेन और यहां तक टॉइलट में बना रहे हैं।आयोजकों ने बताया कि…

Read More

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर हमला, 7 लोग घायल

कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक ड्रोन हमले में शनिवार को बाल-बाल बच गए। लाइव टीवी पर स्पीच के दौरान निकोलस के नजदीक विस्फोटक सामग्री से भरे कुछ ड्रोन गिरे। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह हमला उस समय हुआ जब मादुरो राजधानी कराकस में सैंकड़ो सिपाहियों के सामने स्पीच दे रहे थे। हालांकि राष्ट्रपति को किसी तरह की चोट नहीं लगी है।इस बारे में वेनेजुएला के सूचना मंत्री जॉर्ज रोड्रिग्ज ने कहा कि यह हमला मादुरो पर किया गया था। वह पूरी तरह सुरक्षित…

Read More