ट्रंप ने किम जोंग से मुलाकात को लेकर सिंगापुर के प्रधानमंत्री से चर्चा की

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग से होने वाली मुलाकात को लेकर शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग से चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ट्रंप ने 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग के साथ होने वाली बैठक को लेकर ली की मेजबानी की इच्छा पर उन्हें फोन कर आभार जताया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। ट्रंप और ली ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर प्रतिबद्धता जताई। ट्रंप…

Read More

अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध

वाशिंगटन। ईरान के साथ वर्ष 2015 में हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने के एक दिन बाद अमेरिका ने उस पर यह कहते हुए कल छह निजी तथा तीन कंपनियों पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया कि वह क्रांतिकारी गाड्र्स कोर (आईआरजीसी) की विशेष शाखा क्यूड्स फोर्स (क्यूएफ) को लाखों डॉलर मुहैया कर रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीव मनूची ने कहा, ईरानी शासन और उसके केंद्रीय बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात में आईआरजीसी-क्यूएफ की घातक गतिविधियों को वित्त पोषित करने के लिए अमेरिकी डॉलरों का इस्तेमाल किया। उसने…

Read More

ट्रंप और किम ने मुलाकात के लिए सिंगापुर को ही क्यों चुना?

सिंगापुर का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी का ट्रैक रेकॉर्ड भी रहा है। साल 2015 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और तत्कालीन ताइवानी राष्ट्रपति मा यिंग जेओ के बीच बैठक की मेजबानी सिंगापुर ने ही की थी। सिंगापुर। सिंगापुर को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के बीच होने जा रही ऐतिहासिक बैठक के लिए चुना गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि अमेरिका के पहले मौजूदा राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता के बीच 12 जून को…

Read More

92 साल के महातिर चुने गए मलयेशिया के नए प्रधानमंत्री

मलयेशिया के पूर्व तानाशाह महातिर मोहम्मद दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र में प्रधानमंत्री निर्वाचित होने वाले पहले शख्स बन गए हैं। कुआलालंपुर। 92 साल के महातिर ने देश की 222 संसदीय सीटों में से 113 पर जीत दर्ज की है। महातिर मलयेशिया में 22 सालों तक तानाशाह रहे और साल 2003 में उनकी सत्ता खत्म हुई थी। मलयेशिया में बहुमत के लिए पार्टी को 112 सीटों की जरूरत होती है। जीत के बाद महातिर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते…

Read More

इजरायली सेना ने सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए

यरुशलम। इजरायल की सेना ने गुरुवार को कहा है कि उसने रातभर सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए। इससे पहले उसने अपनी सेनाओं पर रॉकेट और मिसाइल दागने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।इजरायली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिक्स ने पत्रकारों से कहा, ‘इस्राइली सेना ने सीरिया में ईरानी सेना के कई ठिकानों पर हमले किए।प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने खुफिया, साजो-सामान, भंडार गृह और वाहनों को निशाना बनाया। हाल के सालों में ईरान के ठिकानों के…

Read More

पाकिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और पश्चिोमत्तर खैबर पख्तूनख्वा व पूर्वी पंजाब प्रांतों के कुछ हिस्सों में बुधवार को 5.5 तीव्रता के भूंकप के झटके दर्ज किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी वेबसाइट में बताया कि भूकंप का केंद्र खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले के 20 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में 12 किमी की गहराई पर स्थित था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप के कारण अभी तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Read More

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ उत्तर कोरिया पहुंचे

पोम्पिओ के उत्तर कोरिया पहुंचने से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की। इस घोषणा ने उत्तर कोरिया को उसके परमाणु हथियार सौंपने के लिए तैयार करने की संभावनाओं को मुश्किल बना दिया है। प्योंगयांग। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच प्रस्तावित शिखर वार्ता से पहले कूटनीतिक रिश्तों में आई सरगर्मियों के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ आज उत्तर कोरिया पहुंचे। पोम्पिओ कुछ ही हफ्ते के अंतराल पर दूसरी बार यहां पहुंचे हैं। हालांकि विदेश मंत्री…

Read More

अमेरिका ने ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अलग होने की घोषणा की

जुलाई 2015 में ओबामा प्रशासन के समय अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस और जर्मनी के साथ मिलकर ईरान ने परमाणु समझौता किया था। समझौते के मुताबिक ईरान को अपने संवर्धित यूरेनियम के भंडार को कम करना था और अपने परमाणु संयंत्रों को निगरानी के लिए खोलना थ। वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौता तोडऩे का फैसला कर लिया। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वाइट हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा कर दी। ईरान ने तत्काल…

Read More

नाइजीरिया के कदुना में हुए हमले में 45 लोगों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के कदुना में हुए हमले में 45 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर कडुना राज्य के बिर्निन-ग्वारी क्षेत्र के ग्वास्का गांव में संदिग्ध डकैतों ने हमला कर दिया। सैनिकों की मदद से स्वयंसेवियों ने 45 शव बरामद किए।गौरतलब है कि कडुना के जनरूवा क्षेत्र में खदान में 14 खनिकों की हत्या के एक सप्ताह बाद यह हमला हुआ है। यह डकैत मोटरसाइकिल पर आए थे और गांव में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना की पुष्टि…

Read More

वेनेजुएला ने की अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो के बयान की निंदा

कराकस। वेनेजुएला ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा की गयी टिप्पणियों की निंदा की है। वेनेजुएला के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर पोम्पियो के इस बयान की निंदा की है। वेनेजुएला ने ट्रंप सरकार द्वारा उस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का हवाला देते हुए कहा कि पोम्पियो अपनी सरकार के कठोर एकतरफा फैसलों के परिणामों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं और वेनेजुएला की वास्तविक स्थिति के लिए झूठी चिंता होने का दिखावा कर रहे हैं। पोम्पियो…

Read More