केंद्रीय महिला कर्मी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगी यौन उत्पीडऩ की शिकायत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहीं महिला कर्मचारी अब कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ की शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज करा सकती हैं। यही नहीं, वे अपनी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई की ऑनलाइन निगरानी भी कर सकती हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के सभी विभागों को एक पत्र लिखा है। इसमें उनसे कहा गया है कि वे अपनी सभी महिला कर्मचारियों को सेक्सुअल हरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक-बॉक्स या शी-बॉक्स के बारे में सूचित कर दें। इसे 24 जुलाई को महिला…

Read More

गुजरात चुनाव भाजपा के लिए एक चुनौती: शत्रुघ्न सिन्हा

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लोगों में जीएसटी एवं नोटबंदी को लेकर गुस्सा है और यह बात साफ है कि गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महज ‘चुनाव नहीं बल्कि एक ‘चुनौती है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की एक किताब पर आयोजित पैनल चर्चा में सिन्हा ने तिवारी के साथ मंच साझा करते हुए आर्थिक मुद्दों पर अपनी टिप्पणियों का बचाव किया और कहा कि ”अगर एक वकील वित्तीय मामलों की बात कर सकता है, अगर एक टीवी अभिनेत्री मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती हैं…

Read More

मध्यप्रदेश का नागरिक होने पर हमें गर्व है: मुख्यमंत्री

स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश में इंदौर प्रथम और भोपाल दूसरे स्थान पर रहा।  भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश अद्भुत राज्य है। शांति का टापू है और समय-समय पर प्रदेश ने मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्वक रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको मध्यप्रदेश का नागरिक होने पर गर्व है। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय प्रांगण में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस मध्यप्रदेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शासन-प्रशासन…

Read More

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ झारखंड : धनबाद में पहली बार लगेगा सितारों का मेला

बॉलीवुड फिल्मो के कई ऐसे मशहूर डॉयलोग्स है जो काफी पुराने होने के बाद भी अब तक लोगो की जुबान पर चढ़े हुए है. ‘कितने आदमी थे…’ इस डायलॉग को सुनते ही सभी के दिमाग में फिल्म शोले का गब्बर आ जाता है. इस बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर रमेश सिप्पी पहली बार धनबाद की धरती पर आ रहे है. झारखण्ड के झरिया के रहने वाले फ़िल्मकार धीरज मिश्रा द्वारा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ झारखंड का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश-विदेश की फिल्में दिखाई जाएंगी. एक…

Read More

बीजेपी के लिए रैलियां करेंगे शिया और सूफी नेता!

गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में 89 सीटों पर नौ दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को वोटिंग होगी। 18 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए बीजेपी हर जतन कर रही है। इस कड़ी में बीजेपी मुस्लिम वोटरों और नेताओं को लुभाने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है। इसके तहत बीजेपी ने कई मुस्लिम धर्मगुरुओं को अपने पक्ष में प्रचार करने के…

Read More

तमिलनाडु में उत्तर-पूर्व मानसून का कहर, तैयारियों की खुली पोल

चेन्नई। तमिलनाडु में सक्रिय उत्तर-पूर्व मानसून के कारण कई इलाकों में भारी वर्षा से पांच लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को थोड़ी राहत रही, लेकिन अगले 24 घंटे में व्यापक वर्षा की संभावना है। चेन्नई व आसपास के जिलों में भारी बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के निकट ऊपरी चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। ये अब मन्नार की खाड़ी में जम चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में नागपट्टिनम जिले के कावेरी बेसिन में सर्वाधिक 31 सेमी बारिश…

Read More

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नागरिकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश राज्य के 62वें स्थापना दिवस का राज्य-स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में एक नवम्बर को शाम 6.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 62वें स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रदेश के नागरिकों ने मध्यप्रदेश का नव-निर्माण करने में अथक परिश्रम किया है। चाहे वे किसान हों, व्यापारी हों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी हों; इंजीनियर, चिकित्सक, वकील हों, युवा हों,…

Read More

देवोत्थानी एकादशी: गन्ने के मंडप में लिया गया बेटी बचाओ का संकल्प

लखनऊ ।  चार महीने क्षीर सागर में सोने के बाद भगवान विष्णु 31 अक्टूबर को जागे। देवोत्थानी महापर्व पर मंगलवार को डालीगंज स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर खासतौर से गन्ने का भव्य मंडप तैयार किया गया। इस आकर्षक मंडप में तुलसी विवाह के पावन अवसर पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि ने तुलसी के बीज बांटकर लोगों को बेटी बचाओ का संकल्प करवाया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही समाज में बेटियों की संख्या घटती रही तो वह दिन दूर नहीं जब विवाह के लिए लड़कियां ही नहीं…

Read More

भाजपा कार्यालय में पार्षद के टिकट को लेकर हंगामा

लखनऊ । जिस क्षेत्र के विकास में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान पार्षद ने काफी विकास किया। अब पार्टी उसी पार्षद को टिकट ना देने का प्लान बना रही है। ये हम नहीं बल्कि भाजपा के नगर कार्यालय में हंगामा काट रहे वर्तमान पार्षद के समर्थक कह रहे थे। पार्टी के इस निर्णय की भनक लगते ही पार्षद के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सभी एकजुट होकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नरेबाजी की। वार्ड नंबर-24 के लोगों के की नारेबाजी जानकारी के मुताबिक,…

Read More

अखंड भारत सरदार पटेल की देन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती पर हजरजगंज स्थित जीपीओ पार्क में स्थापित लौह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम योगी ने सरदार पटेल की नीतियों को की सराहना की और कहा कि भारत प्राचीन काल से संस्कृतिक इकाई रहा है। सरदार पटेल ने इसे राजनीतिक इकाई का रूप दिया। उनका यह प्रयास हमको हमेशा जीवंत बनाए रखता है। अब देश की इसी एकता को बनाए रखना हमारा फर्ज…

Read More