मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नागरिकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश राज्य के 62वें स्थापना दिवस का राज्य-स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में एक नवम्बर को शाम 6.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 62वें स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रदेश के नागरिकों ने मध्यप्रदेश का नव-निर्माण करने में अथक परिश्रम किया है। चाहे वे किसान हों, व्यापारी हों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी हों; इंजीनियर, चिकित्सक, वकील हों, युवा हों, माताएं-बहनें हों या मजदूर हों; सभी वर्गों का मध्यप्रदेश के विकास में अविस्मरणीय योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है जो हर प्रकार से सशक्त, सक्षम और सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुये नया मध्यप्रदेश बनाने में भी नागरिकों का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जल्दी ही मध्यप्रदेश विकास के नये-नये सौपान तय करेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने विगत एक दशक में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। सरकार की जनहितैषी नीतियों को भरपूर समर्थन देते हुए सभी नागरिक प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश राज्य के 62वें स्थापना दिवस का राज्य-स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में एक नवम्बर को शाम 6.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। राज्य-स्तरीय स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ वन्दे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान से होगा। प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री श्रेया घोषाल का सुगम संगीत एवं श्री शैलेन्द्र कृष्णा द्वारा निर्देशित नृत्य-नाटिका श्रीकृष्ण का मंचन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम का समन्वय एवं संयोजन प्रसिद्ध हास्य कवि तथा कलाकार श्री शैलेष लोढा करेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नागरिकों को दी बधाई”

  1. hello

    ‘ Click here https://tglegrarm-ubo.com This piece is a fine example of thought-provoking journalism.

Leave a Comment