लंदन। ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों के फोन नंबर और अन्य निजी जानकारियां लीक हो गई हैं। इनमें ब्रेग्जिट का समर्थन करने वाले शीर्ष नेता माइकल गोव और बोरिस जॉनसन भी शामिल हैं। एक ऐप में आयी सुरक्षा खामी के चलते इनके फोन नंबर और निजी जानकारियां सार्वजनिक हो गईं।कई शीर्ष सांसदों के प्रोफाइल आधिकारिक मोबाइल ऐप पर लीक हो गए जिसके बाद उन्हें परेशान करने वाले फोन आ रहे हैं। इस सुरक्षा खामी के कारण लोग अपने ईमेल पते का इस्तेमाल कर नेताओं के प्रोफाइल देख और…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
जापान के मुख्य भूभाग की ओर बढ़ रहा है शक्तिशाली तूफान त्रामी
कागोशिमा। शक्तिशाली तूफान त्रामी रविवार को तेजी से जापान के मुख्य भूभाग की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले तूफान के कारण दक्षिण द्वीप पर कई लोग घायल हुए। मौसम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ का खतरा है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तूफान के कारण यात्रा बाधित हुई है।पश्चिमी जापान में बुलेट ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं और करीब 1,000 उड़ानें रद्द की गई हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि टेलीविजन फुटेज में दिखाई दिया कि…
Read Moreभूकंप और सुनामी की चपेट में आने से अब तक 832 की मौत
इंडोनेशिया। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आए ताकतवर भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई है। रविवार को सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। इस बीच, भूकंप-सुनामी से सबसे अधिक प्रभावित पालू शहर में राहत एवं बचाव कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस आपदा में जीवित बचे लोग मृतकों के शव बरामद करने में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।मृतकों में 11 लोग डोंगगाला के हैं और 821 पालू प्रांत के। अभी तक कुछ विदेशी नागरिक…
Read Moreइंडोनेशिया में भूकंप और सूनामी के चलते 400 लोगों की मौत
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप और इसके आसपास के इलाके में भूकंप और सूनामी के चलते अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी में लोगों के मारे जाने की यह संख्या एक डिजास्टर एजेंसी ने बताई है। बता दें कि शु्क्रवार को आए भूकंप का केंद्र पालू शहर से 78 किलोमीटर की दूरी पर था। यह मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी है। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका असर यहां से करीब 900 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित द्वीप के सबसे बड़े शहर माकासर…
Read Moreगुटेरेस ने परमाणु अप्रसार निरस्त्रीकरण का आह्वान किया
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और मानव सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इन हथियारों के कारण उत्पन्न इस खतरे को खत्म करने का एक मात्र समाधान इन हथियारों को खत्म करना ही है।हालांकि बिगड़े वैश्विक सुरक्षा वातावरण के कारण परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया और कठिन हो गई है तथा और ज्यादा जरूरी हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय…
Read Moreफिनलैंड में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए शीघ्र मिलेगा लाइसेंस
मास्को। रूसी सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटोम और इसके साझेदारों को फिनलैंड में अगले वर्ष हनहिकिवी-1 परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) बनाने के लिए जल्द ही लाइसेंस प्राप्त हो सकता है।रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव की 26 सितंबर को फिनलैंड की यात्रा के मद्देनजर कहा जा रहा है कि हनहिकिवी-1 एनपीपी स्थापित करने की परियोजना अब लाइसेंस प्राप्त करने के चरण में है। संयंत्र निर्माण के लिए लाइसेंस ठेकेदार और एनपीपी ऑपरेटर फेन्नोवोईमा द्वारा प्राप्त किया जा रहा है।रूसी संवाद समिति टीएएसएस की रिपोर्ट के अनुसार रोसाटोम के विदेशों में एनपीपी परियोजनाओं…
Read Moreसुषमा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा सुधार पर की चर्चा
न्यूयार्क। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जी-4 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बुधवार को यहां एक बैठक की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा सुधारों पर प्रगति को लेकर चर्चा की।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि श्रीमती स्वराज ने जापान, जर्मनी और ब्राजील के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुुरक्षा परिषद की स्थायी और गैर-स्थायी श्रेणी की सदस्यता के विस्तार तथा सुरक्षा सुधारों में प्रगति को लेकर चर्चा की। कुमार ने ट्वीट किया , सामान्य हितों के लिए दृढ़ता हमारा संकल्प है।…
Read Moreमेडागास्कर में अमेरिकी राजनयिक की रहस्यमयी मौत
वाशिंगटन। अफ्रीकी देश मेडागास्कर में तैनात एक अमेरिकी राजनयिक अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाये गये। विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नौअर्ट ने सोमवार को बताया कि राजनयिक अपने घर में शुक्रवार को मृत पाये गये। उन्होंने इस मामले में जारी जांच और मृतक राजनयिक के परिवार के सम्मान का हवाला देते हुए राजनयिक के नाम और उसकी मौत के कारणों के खुलासे से इंकार किया। सुश्री नौअर्ट ने बताया कि अमेरिका और मेडागास्कर के अधिकारी राजधानी अंटानानारिवो में राजनयिक की मौत की संयुक्त रुप से जांच कर रहे हैं।…
Read Moreफिलीपींस में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हुई
मनीला। फिलीपींस में पिछले सप्ताह मांखुत तूफान आने के बाद दो बड़ी भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात तक खनन के लिए मशहूर इटोगोन टाउन से 49 शव निकाले गए। बचावकर्मियों ने नागा शहर से भूस्खलन की जगह से 46 अन्य शव निकाले हैं।इटोगोन में एक अधिकारी ने कहा कि 19 अन्य अभी लापता हैं। बचावकर्मी नागा शहर में भूस्खलन की घटना में लापता 40 अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश…
Read Moreतंजानिया में नौका हादसे में मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हुई
नैरोबी। तंजानिया में विक्टोरिया झील में हुए नौका हादसे + में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 200 के पार चली गयी। कई लोगों ने अपने मृत परिजनों की पहचान कर ली है। इसके साथ ही हादसे की शिकार नौका के भीतर एक व्यक्ति जीवित मिला है। जिस जगह पर नौका पलटी, उस स्थान पर अभी भी गोताखोर अपना तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। उकारा द्वीप के तट से कुछ दूरी पर यह नौका हादसा हुआ था। परिवहन मंत्री + इसाक कामवेलवे ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान…
Read More