बीजिंग। चीन के विधायी निकाय नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने शनिवार को शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शी जिनपिंग 2023 तक देश के राष्ट्रपति पद पर रहेंगे।शी जिनपिंग ने 2013 में राष्ट्रपति पद संभाला था। शी (64) के पक्ष में सभी 2,970 वोट पड़े। उनके खिलाफ एक भी वोट नहीं गया और न ही कोई इस दौरान संसद से नदारद रहा। वह केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी दोबारा निर्वाचित हुए हैं, जिसका मतलब है कि…
Read MoreCategory: विदेश
एफबीआई के पूर्व उपनिदेशक मैककेबे रिटायरमेंट से पहले ही बर्खास्त : अटॉर्नी जनरल
वॉशिंगटन। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि देश की खुफिया एजेंसी एफबीआई के पूर्व उपनिदेशक एंड्रयू मैककेबे को उनकी तय सेवानिवृति तारीख से दो दिन पहले पद से बर्खास्त कर दिया गया है। मैककेबे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुस्से और आलोचना का नियमित रूप से सामना कर रहे थे। कानून प्रवर्तन अधिकारी मैककेबे ने तत्काल इस कदम की निंदा करते हुए कहा है कि यह ट्रंप प्रशासन के ‘एफबीआई के खिलाफ युद्ध’ का हिस्सा है। मैककेबे की बर्खास्तगी एफबीआई के अनुशासनिक अधिकारियों की सिफारिश पर हुई है. वहीं यह…
Read Moreपरवेज मुशर्रफ पर नई आफत, कोर्ट ने दिया पासपोर्ट सस्पेंड करने का आदेश
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को बीते शुक्रवार (16 मार्च) को उस समय करारा झटका लगा, जब उनके खिलाफ राजद्रोह के एक गंभीर मामले की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने सरकार को उनके पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र को निलंबित करने के लिए अधिकृत कर दिया।पिछले सप्ताह विशेष अदालत ने दुबई में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने और उनकी सारी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया। अदालत 2007 में देश में आपात स्थिति लागू करने को लेकर ‘भगोड़ा अपराधी’ के खिलाफ दायर राजद्रोह के…
Read Moreसीरिया: 7 सालों से जारी है गृह युद्ध, सेना और रूस के हवाई हमले में 68 की मौत
बेरूत। सीरिया में दमिश्क के पास विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर पर सेना और रूसी हवाई हमले में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तरी सीरिया में कुर्द के कब्जा वाले शहर पर हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए। कुल मिलाकर कम से कम 68 नागरिक मारे गए। सीरिया में सात वर्षों से गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। जंग पर नजर रखने वाले संगठन ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा है कि दमिश्क के पास विद्रोहियों के कब्जा वाले पूर्वी घौटा में…
Read Moreब्रिटेन के विदेश मंत्री ने पुतिन को ठहराया दोषी, रूस ने किया पलटवार
पूर्व जासूस को जहर देने का मामला लंदन : ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि रूसी राष्ट्रपति ने ब्रिटेन के सलिसबरी शहर में एक पूर्व जासूस को जहर देने के आदेश दिए हों। प्रधानमंत्री टेरीजा मे के अनुसार, इस बात की पूरी संभावना है कि सेर्गेई स्क्रिपाल और उनकी बेटी यूलिया पर हमले के लिए रूस सरकार जिम्मेदार हो। लेकिन जॉनसन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए पुतिन को सीधे सीधे जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा की हमारी लड़ाई पुतिन सरकार और…
Read Moreपाकिस्तान पर फिर बरसा अमेरिका, व्हाइट हाउस ने आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में बताया फेल
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा कि पाकिस्तान ट्रंप प्रशासन की मांग के अनुरूप आतंकी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में नाकाम रहा है और उसे आगाह किया कि अमेरिका अफगानिस्तान में अपने कर्मियों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने को तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल अगस्त में अपनी दक्षिण एशिया नीति की घोषणा करते हुए अफगानिस्तान में हमले करने वाले आतंकी समूहों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ”राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
Read Moreफ्लोरिडा में नवनिर्मित ब्रिज ढहा, 4 की मौत
फ्लोरिडा। मियामी में शुक्रवार को एक नवनिर्मित ब्रिज अचानक गिर गया. फ्लोरिडा के अधिकारियों ने बताया कि साउथ फ्लोरिडा मेें ब्रिज के ढहने के बाद उसके मलबे में से अब तक 4 शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में 9 लोगों को वहां से निकाला गया था। उनकी हालत के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। राहत अभियान जारी इस घटना के बाद से मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। इसमें प्रशिक्षित श्वान दस्ते, तलाशी कैमरों और संवेदनशील श्रवण यंत्र लगाए गए हैं।…
Read Moreबर्फ से ढ़के पहाड़ों के ऊपर भी उड़ेंगे फाइटर जेट
बीजिंग। चीन की तीसरी पीढ़ी के विमानों ने भारत की सीमा से लगे तिब्बत में ऊंचे क्षेत्रों में उड़ान के दौरान इंजन संबंधी समस्या से संभवत निजात पा ली है। मीडिया की एक खबर में गुरुवार (15 मार्च) को यही जानकारी दी गई। हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी खबर में कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी( पीएलए) ने बर्फ से ढंके पहाड़ों के ठीक ऊपर उड़ रहे चेंग्दू जे-10 और शेन्यांग जे-11 लड़ाकू विमानों के अभ्यास के वीडियो फुटेज ऑनलाइन डाले जिससे लगता है कि सेना ने…
Read Moreडॉनल्ड ट्रंप के बेटे-बहू लेंगे तलाक, हैं 5 बच्चे
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बेटे और उनकी पत्नी वैनेसा के बीच सब सही नहीं चल रहा है और जल्द ही दोनों का तलाक हो सकता है। मॉडल रह चुकीं वैनेसा ट्रंप ने पब्लिक कोर्ट में राष्ट्रपति के बेटे से अलग होने के लिए डिवोर्स फाइल किया है। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि दोनों के बीच तलाक की वजह क्या है।ट्रंप के बेटे और वैनेसा दोनों ही 40 साल के हैं। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और उनके 5 बच्चे हैं।…
Read Moreभारत-पाक संबंधों में सुधार की उम्मीद नहीं: पाक विदेश मंत्री
इस्लामाबाद। सीमा पार से घुसपैठ और अकारण गोलीबारी करने वाले पाकिस्तान ने कहा है कि उसे भारत के साथ संबंधों में सुधार की उम्मीद नहीं है। पाकिस्तान उल्टे अब भारत पर ही आरोप लगाने लगा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि भारत द्वारा बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन करने के कारण पाकिस्तान उसके साथ संबंधों में किसी तरह के सुधार की उम्मीद नहीं कर रहा है। भारत में पाक राजनयिक के कथित उत्पीडऩ को लेकर दोनों देशों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग की पृष्ठभूमि में…
Read More