दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा स्रोत है पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र

जेनेवा : आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के दोहरे रवैये को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर लताड़ लगाई है। भारत ने कहा है कि पूरी दुनिया में आतंकवाद का मुख्य स्रोत पाकिस्तान है। पाकिस्तानी बयान पर अपने जवाब के अधिकार का प्रयोग करते हुए भारत ने ये बातें कहीं। भारत की तरफ से कहा गया, यह बेहद अफसोसजनक है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर परिषद के मूल्यवान समय का इस्तेमाल भारत पर आरोप लगाने में बिता दिया जबकि मानवाधिकारों के मामले में उसका अपना रेकॉर्ड…

Read More

लैरी कुडलॉ होंगे ट्रंप के नए आर्थिक सलाहकार: वाइट हाउस

लैरी कुडलॉ

वॉशिंगटन :  लैरी कुडलॉ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर अपनी नियुक्ति को स्वीकार कर लिया है। वाइट हाउस ने यह जानकारी दी। सत्तर वर्षीय कुडलॉ गोल्डमैन सैक के पूर्व कार्यकारी गैरी कोहेन की जगह लेंगे। कोहेन ने स्टील और ऐल्युमिनियम के आयात पर क्रमश: 25 और 10 प्रतिशत कर लगाए जाने को लेकर ट्रंप के साथ मतभेद के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘लैरी कुडलॉ को आर्थिक नीतियों में राष्ट्रपति के…

Read More

वैज्ञानिकों ने खोजे 15 नए ग्रह, जीवन संभव

15 नए ग्रह

तोक्यो : सांईस काफी समय से अंतरिक्ष में ऐसे ग्रहों की तलाश में लगा हुआ है जिन पर जीवन संभव हो सके। इसी खोज के क्रम में जापान के वैज्ञानिकों ने 15 नए ग्रह खोज की है जिन में से तीन को उन्होंने सुपर अर्थ कहा है। इन तीन में से एक ग्रह पर पानी होने की भी संभावना जताई जा रही है। जापान स्थित तोक्यो इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध से इन ग्रहों के बारे में जानकारी मिली है। इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने…

Read More

संयुक्त राष्ट्र को यौन उत्पीडऩ की 138 शिकायतें मिली

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र को पिछले साल यौन उत्पीडऩ की 138 शिकायतें मिलीं, जिसमें से तकरीबन आधी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों और विशेष राजनीतिक मिशनों पर भेजे गए कर्मियों के खिलाफ हैं. ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू करने के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अपनी एक रिपोर्ट में आज (14 मार्च) कहा कि कर्मियों के खिलाफ लगने वाले ऐसे आरोपों में 2016 के 165 मामलों के मुकाबले 2017 में 138 मामले आए हैं. यौन उत्पीडऩ मामले में कमी आई- लुते…

Read More

व्हाइट हाउस ने की ट्रंप के आतंक रोधी प्रयासों की तारीफ

ह्वाइट हाउस ट्रंप

वॉशिंगटन : ह्वाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईएस को मात देने और दुनिया में आतंकवाद का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि पाकिस्तान की सुरक्षा सहायता रोककर ट्रंप ने यह अमेरिकी सहयोगियों के समक्ष उदाहरण पेश किया है कि आप आतंकवाद का सहयोग करते हुए हमारे मित्र नहीं रह सकते हैं. ह्वाइट हाउस ने 13 मार्च को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आईएस को हराने और दुनियाभर में आतंकवाद का मुकाबला करने…

Read More

76 साल की उम्र में प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन

स्टीफन हॉकिंग

लंदन : महान भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। हॉकिंग के परिवार ने बुधवार को एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है। उनका निधन लंदन के कैम्ब्रिज में उनके घर पर हुआ। हॉकिंग के बच्चों लूसी, रॉबर्ट और टिम ने अपने बयान में कहा, हम अपने पिता के जाने से बेहद दुखी हैं। स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्धांत को समझने में अहम योगदान दिया है। उनके पास 12 मानद डिग्रियां हैं। हॉकिंग के कार्य को देखते…

Read More

सीरिया के पूर्वी घोउता शहर में जारी हमलों में 42 की मौत

दुबर्ई। सीरिया के पूर्वी घोउता क्षेत्र में सेना की ओर से जारी हवाई हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी अलजज़ीरा ने डौमा में मौजूद कार्यकर्ता के हवाले से बताया कि सीरियाई विमान पूरे घोउता शहर में लगातार बम बरसा रहे हैं। सीरियाई टेलीविजन ने खबर दी है कि सेना ने रविवार को मुडीयरा शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। कार्यकर्ता एडम नूर ने कहा कि सेना की ओर से जारी हमलों में जोबार में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि…

Read More

रोहिंग्याओं के जले गांवों में सैन्य अड्डे बना रहा म्यांमार

लंदन। म्यांमार भले ही यह कह रहा हो कि वह अपने यहां से भागे रोहिंग्या मुस्लिमों को दोबारा देश बुलाने को तैयार है लेकिन असल में ऐसा होना मुश्किल है। दरअसल, म्यांमार कथित तौर पर उन गांवों में अपने सैन्य अड्डे बनाना शुरू कर चुका है जहां एक समय में रोहिंग्या मुस्लिम रहा करते थे लेकिन बीते साल अगस्त में छिड़ी हिंसा के बाद इन गांवों को जला दिया गया था। ऐमनेस्टी इंटरनैशनल ने सोमवार को विस्तृत सैटलाइट तस्वीरें जारी की, जिसमें पाया गया है कि जले हुए गांवों की…

Read More

60 साल बाद होगा कास्त्रो युग का अंत

हवाना। रविवार को क्यूबाई नागरिकों ने अपने नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान किया। बीते 60 सालों में यह पहली बार है जब राष्ट्रपति कार्यालय में कोई कास्त्रो परिवार का सदस्य नहीं पहुंचेगा। 80 लाख से ज्यादा क्यूबाई चुनाव में शामिल हुए। क्यूबा के मौजूदा राष्ट्रपति राउल कास्त्रा अप्रैल में अपना पद छोड़ देंगे। चुनाव का राउल कास्त्रो पर क्या असर होगा?  साल 2008 से देश के राष्ट्रपति रहे राउल कास्त्रो ने 2013 में घोषणा की थी कि इस पद पर यह उनका आखिरी कार्यकाल होगा। अब नवनिर्वाचित सदस्य…

Read More

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने दो-तिहाई बहुमत से विश्वास मत जीता

काठमांडू। नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के पी ओली ने देश की संसद के निचले सदन में आज दो-तिहाई बहुमत से ऐतिहासिक विश्वास मत जीत लिया। अधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नियुक्त हुए ओली को प्रतिनिधि सभा (संसद के निचले सदन) में मौजूद कुल 268 सांसदों में से 208 के वोट मिले। ओली (66) को मुख्य विपक्षी नेपाली कांग्रेस और कुछ छोटी पार्टियों को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला। अधिकारियों ने बताया कि ओली को सीपीएन- यूएमएल से121, सीपीएन (माओवादी सेंटर) से 52, राष्ट्रीय जनता…

Read More