आफरीन से 1 लाख लोगों का पलायन, यूरोपीय संघ ने जताई चिंता

बेरूत। कुर्दों के गढ़ माने जाने वाले सीरियाई क्षेत्र आफरीन में तुर्की सेना के आक्रमण के बाद से वहां से कम से कम एक लाख लोग पलायन करने पर मजबूर हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्यालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मामलों के प्रमुख ने आफरीन में सैन्य गतिविधियों पर चिंता जाहिर की है। आफरीन पर तुर्की सेना और उसके सहयोगी सीरियाई मिलीशिया के सदस्यों ने रविवार को कब्जा कर लिया। कुर्दिश हथियार समूहों के खिलाफ तुर्की के अभियान के लिए यह…

Read More

विकास में नए कीर्तिमानों का सृजन करेगा रूस, शी जिनपिंग ने पुतिन को दी बधाई

बीजिंग। रूस की जनता ने व्लादिमीर पुतिन को चौथी बार राष्ट्रपति बना दिया है। रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक रविवार (18 मार्च) को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पड़े वोटों की 70 फीसदी गिनती पूरी हो गई है। इसमें पुतिन को 75.9 फीसदी वोट मिले हैं।रूसी राष्ट्रपति की जीत के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई संदेश भेजा। जानकारी के मुताबिक, शी ने अपने संदेश में कहा कि हाल के कुछ वर्षों में रूसी लोग एकजुट होकर देश को सशक्त करने के मार्ग…

Read More

ऑस्ट्रेलिया की जंगल में लगी आग में दर्जनों घर स्वाहा

कैनबरा। दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलिया के  विभिन्न हिस्सों में सप्ताहांत में जंगलों में आग लगने से 90 घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गईं। जानकारी के मुताबिक, टापरा में आग लगने से लगभग 70 घर नष्ट हो गए।  न्यू साउथ वेल्स रूरल फायर सर्विस के मुताबिक, इस घटना में एक स्वयंसेवी दमकलकर्मी घायल हो गया जबकि श्वास के साथ धुंआ शरीर में जाने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई, हालांकि, अभी तक किसी के लापता होने की खबर नहीं है। तेज हवाओं और उच्च तापमान की वजह से जंगल में लगी…

Read More

चुनाव में ऐतिहासिक जीत, पुतिन को चौथी बार मिली रूस की कमान

केमरोव। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए चुनावों में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। उकेंद्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि पुतिन ने 76.67 फीसदी वोट हासिल किए। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि करीब दो दशक से रूस पर शासन करने वाले पुतिन ने रविवार को हुए चुनाव में अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अधिकारियों ने 99.8 प्रतिशत मतपत्रों की गणना कर ली है।ऐसे समय में जब रूस और पश्चिमी देशों के संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं रूस की जनता…

Read More

अमेरिकी बंधकों को रिहा करने के लिए वार्ता कर रहा उत्तर कोरिया

सोल। उत्तर कोरिया में बंधक 3 अमेरिकियों को रिहा करने के बारे में प्योंगयांग अमेरिका और स्वीडन के साथ वार्ता कर रहा है। वॉशिंगटन और सोल के साथ उसकी पूर्वनियोजित वार्ता से पहले इन देशों के बीच राजनयिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन तीनों बंधकों पर उत्तर कोरिया के शासन के खिलाफ अज्ञात शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।इन बंधकों की रिहाई के लिए विभिन्न माध्यमों से वार्ता जारी है। इससे 2 हफ्ते पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से मिलने पर सहमत…

Read More

क्रेडिट कार्ड स्कैंडल में मॉरीशस की राष्ट्रपति गुरीब-फाकिम ने राष्ट्रहित में दिया इस्तीफा

पोर्ट लुई(मॉरीशस): क्रेडिट कार्ड से निजी विलासिता की वस्तुएं खरीदने को लेकर विवादों में फंसी मॉरीशस की राष्ट्रपति अमीनाह गुरीब-फाकिम ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने त्यागपत्र नहीं देने का संकल्प जाहिर किया था। उनके वकील यूसुफ मोहम्मद ने बताया कि अफ्रीका की एकमात्र महिला राष्ट्राध्यक्ष गुरीब-फाकिम ने राष्ट्रहित में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा 23 मार्च से प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री प्रवींद्र जगन्नाथ ने एक सप्ताह पहले घोषणा की थी कि गुरीब-फाकिम इस्तीफा देने को लेकर सहमत हो गई हैं।खबरों की मानें तो, अमीनाह…

Read More

श्रीलंका ने बौद्ध-मुस्लिम हिंसा के बाद लगा आपातकाल हटाया

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने रविवार को बताया कि 6 मार्च को बौद्ध-मुस्लिम हिंसा के बाद लगाए गए आपातकाल को हटा लिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, लोगों की सुरक्षा व्यवस्थाय की समीक्षा के बाद मैंने शनिवार रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया है।श्रीलंका के कैंडी जिले में बौद्ध और मुस्लिमों के बीच भड़के दंगों के बाद ही राष्ट्रपति ने पूरे देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी ताकि हिंसा अन्य हिस्सों तक न फैले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दंगे में दो लोग मारे गए…

Read More

चौथी बार रूस की कमान होगी पुतिन के हाथ? मतदान शुरू

मॉस्को। रविवार को रूस के नागरिक अपने अगले राष्ट्रपति के लिए मतदान कर रहे हैं। हालांकि, यह लगभग तय माना जा रहा है किमौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ही अगले 6 साल तक इस पद पर बने रहेंगे। पूर्वी रूस में सबसे पहले मतदान शुरू हुआ।कुल 10 करोड़ 90 लाख लोग मतदान के लिए योग्य हैं और यहां 11 टाइम जोन में मतदान किया जाएगा। यह चुनाव एकतरफा ही माना जा रहा है क्योंकि कोई भी कद्दावर नेता पुतिन के खिलाफ नहीं लड़ रहा। बीते साल प्रदर्शनों के जरिए रूस में…

Read More

ताइवान पर अपनी गलती सुधारे यूएस: चीन

पेइचिंग। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों को ताइवान में अपने समकक्षों से मिलने जाने संबंधी नए नियमों को मंजूरी दी जिसके बाद चीन ने अमेरिका से कहा कि वह ‘अपनी गलती को सुधारे’। अमेरिकी प्रतिनिधि लोकतांत्रिक ताइवान की यात्रा करते रहे हैं और ताइवान के अधिकारी कभी-कभार वाइट हाउस आते रहे हैं लेकिन चीन की आपत्ति से बचने के लिए आमतौर पर इन मुलाकातों का ज्यादा प्रचार नहीं होता।शुक्रवार को ट्रंप ने ‘ताइवान ट्रैवल ऐक्ट’ पर हस्ताक्षर किए । इससे पहले यह अमेरिकी कांग्रेस में पारित हुआ…

Read More

फिलीपींस में मकान पर गिरा विमान, 10 मरे

मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला के उत्तर में आज एक विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उस पर सवार समेत 10 लोगों की मौत हो गई। फिलीपींस नगर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बताया कि लाइट एयर एक्सप्रेस द्वारा संचालित दो इंजन वाले दि पाइपर 23 अपाचे विमान पास के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मकान पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस छोटे विमान पर दो पायलट समेत छह लोग सवार थे। इसने उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित लुजोन के लाओग…

Read More