नए साल में नई नौकरियां लाने पर होगा जोर: नीति आयोग

नई दिल्ली। नए साल में नीति आयोग के एजेंडा में नौकरियां पैदा करना और कृषि क्षेत्र को रफ्तार देना सबसे ऊपर रहेगा। 2022 तक नया भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को आकार देने में नीति आयोग की अहम भूमिका रहेगी। कृषि, कुपोषण, उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र आयोग की प्राथमिकता में रहेंगे। आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि विभिन्न पक्षों से विमर्श हो चुका है। नया भारत बनाने को लेकर जल्द ही डॉक्यूमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा। राजीव कुमार ने कहा, ‘अगले…

Read More

तीन तलाक बिल लोकसभा में पेश, आरजेडी और ओवैसी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को लोकसभा में ट्रिपल तलाक विधेयक पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक करार दिया। लेकिन इस विधेयक के प्रावधानों पर राजद, बीजद और ओवैसी ने विरोध दर्ज कर सवाल उठाए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वसम्मति से संसद में ट्रिपल तलाक बिल पारित कराने की अपील की थी। एआइएमआइएम के प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘बिल में मूलभूत अधिकारों का हनन है जब पहले से ही घरेलू हिंसा के लिए कानून है…

Read More

जाधव मामले में पाक ने 130 करोड़ भारतीयों का किया अपमान : गुलाम नबी

नई दिल्ली। पाकिस्तान में पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ हुए अपमान लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कहा कि जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा जिस तरह से व्यवहार किया गया, वो 130 करोड़ भारतीयों का अपमान था। गौरतलब है कि जाधव जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। उनसे मुलाकात करने के लिए उनकी मां अवंती और पत्नी चेतना सोमवार को पाकिस्तान पहुंची थीं, मगर जिस तरह…

Read More

कांग्रेस स्थापना दिवस: बीजेपी संविधान पर राहुल का हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा, बीजेपी देश के संविधान पर हमला कर रही है। इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह छल का जाल है। बीजेपी इस मूल विचार पर काम करती है कि राजनीतिक लाभ के लिए झूठ का सहारा लिया जा सकता है। राहुल गांधी ने पार्टी के 133वें स्थापना दिवस के…

Read More

कुलभूषण जाधव के परिवार की मुलाकात को पाक ने प्रोपगेंडा के तौर पर इस्तेमाल किया : सुषमा

नई दिल्ली। इस्लमाबाद में क्रिमसम डे के दिन कुलभूषण जावध से मुलाकात के दौरान उनके परिवार को पाकिस्तान की तरफ से किए गए अपमान को सुषमा स्वराज ने एक प्रोपगेंडा करार दिया।  राज्यसभा में जाधव के मुद्दे पर सदन में बोलते हुए सविदेश मंत्री ने कहा कहा ना सिर्फ जाधव की पत्नी बल्कि उनके मां का भी मंगलसूत्र, चूडिय़ा और बिदीं उतरवाई गई। इससे पहले बुधवार को कुलभूषण जाधव की अपनी पत्नी और मां से इस्लामाबाद में हुई मुलाकात के दौरान पाकिस्तान द्वारा लगाई गई पाबंदियों को लेकर आज यहां…

Read More

महंगे क्रुड और वैट से डीजल के दाम में उछाल

नई दिल्ली।अच्छी डिमांड के कारण क्रूड ऑयल के प्राइस में तेजी के अलावा ओपेक और रूस के प्रॉडक्शन में कटौती करने से देश में डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली में डीजल 59.31 रुपये प्रति लीटर पर बेचा। कोलकाता में इसका दाम 61.97 रुपये और चेन्नई में 62.48 रुपये प्रति लीटर था। यह कीमतें सितंबर 2014 के बाद सबसे अधिक हैं। मुंबई में डीजल की कीमत 62.75 रुपये प्रति लीटर थी, जो इस वर्ष 3 अक्टूबर के बाद सबसे अधिक है। डीजल गुड्स…

Read More

1 जनवरी से अमान्य हो जाएंगे एसबीआई से मर्ज हुए बैंकों के अकाउंट होल्डर्स के पुराने चेकबुक

नई दिल्ली। 1 जनवरी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के खाताधारकों के लिए नए नियम लागू हो जाएंगे। जिन लोगों के पास एसबीआई में मर्ज हो चुके बैंकों की चेकबुक हैं, वे इन्हें बदलवा लें। इन बैंकों की पुरानी चेक बुक और आईएफएससी कोड 31 दिसंबर के बाद मान्य नहीं होंगे।पहली जनवरी से एसबीआई के असोसिएट बैंकों के पुराने चेक अमान्य हो जाएंगे। यानी वे बैंक जिनका एसबीआई में मर्जर हो चुका है उसकी चेकबुक अब किसी काम की नहीं रहेगी। एसबीआई के आदेश के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ…

Read More

तीन तलाक: प्रस्तावित कानून में सजा वाले प्रावधानों के विरोध में विपक्ष

नई दिल्ली। तीन तलाक को आपराधिक घोषित करने के केंद्र के फैसले का जहां मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तीखा विरोध कर रहा है, वहीं लेफ्ट, कांग्रेस, टीएमसी और एनसीपी समेत विपक्ष का एक बड़ा तबका भी इसके विरोध में है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में 3 तलाक को अमान्य और असंवैधानिक घोषित किया था जिसके बाद सरकार नया कानून बनाने जा रही है। इससे जुड़ा बिल गुरुवार को संसद में पेश किया जाएगा। द मुस्लिम विमिन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरेज) बिल में तीन तलाक की पीडि़तों को…

Read More

चार दिन बाद शुरू हुई संसद, हेगड़े की टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा

नई दिल्ली। छुट्टी के बाद आज फिर से संसद का कामकाज शुरू हो गया है। सत्र शुरू होते ही राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की संविधान पर की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस मसले पर पहले ही लोकसभा में कार्य स्थगन नोटिस दे दिया है। शुक्रवार को संसद हंगामे के बाद 26 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। संसद में पहले ही विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई…

Read More

जयराम ठाकुर ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

शिमला। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। 52 साल के जयराम स्नातक हैं और पांचवी बार विधायक चुने गए हैं। जयराम ठाकुर के अलावा,  जिन्हें मंत्री पद शपथ दिलाई जा रही है वो हैं- महेन्द्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, सरवीण चौधरी, राम लाल मार्कंड, विपीन सिंह परमार, वीरेन्द्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह और राजीव सहजल। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृह मंत्री…

Read More