पीएनबी घोटाले को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

नई दिल्ली। पीएनबी धोखाधड़ी मामले, कावेरी मुद्दे और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की मांग तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस एवं कुछ अन्य दलों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं इन्हीं मुद्दों पर राज्यसभा में भी लगातार हंगामा होने पर सदन की कार्रवाही 11 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। बजट सत्र के दूसरे दौर के दूसरे दिन मंगलवार की कार्यवाही आरंभ होने…

Read More

बीजेपी की बैठक में गूंजा नारा: जीत जारी है अब कर्नाटक की बारी है

नई दिल्ली। त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत और नगालैंड और मेघालय में बीजेपी गठबंधन की सरकार के बाद दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में उत्तर पूर्व में जीत की खुशी मनाने के लिए पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेता गले में उत्तर-पूर्व का पारंपरिक पटका पहनकर आए। संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का सांसदों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मोदी ने भी बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को मिठाई खिलाई। बजट सत्र पार्ट टू की तैयारी  उत्तर पूर्व के 3 राज्यों…

Read More

हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं: राहुल

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट में पार्टी को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर जनता के फैसले का स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता के फैसले का वह सम्मान करते हैं और भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी लगातार नॉर्थ ईस्ट की जनता के लिए काम करती रहेगी। बता दें कि चुनाव नतीजों से ठीक पहले नानी से मिलने के लिए विदेश जाने के कारण राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी। राहुल ने ट्वीट किया, कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, मेघालय और…

Read More

447 कंपनियों ने कर्मचारियों के 3,200 करोड़ उड़ाए

आयकर विभाग ने किया टीडीएस घोटाले का पर्दाफाश मुंबई। आयकर विभाग ने 3,200 करोड़ रुपये के टीडीएस घोटाले का पर्दाफाश किया है। आईटी डिपार्टमेंट ने ऐसी 447 कंपनियों को पता लगाया है जिन्होंने अपनी कर्मचारियों से तो टैक्स काट लिया, लेकिन उसे सरकार के पास जमा नहीं करवाया। इन कंपनियों ने कर्मचारियों के काटे गए टीडीएस को अपने बिजनस में ही इन्वेस्ट कर दिया। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीडीएस शाखा ने इन कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और कई मामलों में वॉरंट भी जारी कर दिए गए हैं। इनकम…

Read More

ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कार्ति चिदंबरम

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने ईडी की समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी के समन को रद्द करने के लिए कार्ति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी का आरोप है कि कार्ति ने आईएनएक्स मीडिया केस में पैसे लेकर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने में मदद की थी। आपको बता दें कि कार्ती पहले ही सीबीआई कस्टडी में हैं, उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।…

Read More

एसएससी पेपर लीक: सरकार ने मानी सीबीआई जांच की मांग

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) पेपर लीक और परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने मामले की सीबीआई से जांच की मंजूरी दे दी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में देशभर से आए छात्र एसएससी पेपर लीक होने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन देते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। मामले के राजनीतिक तूल पकडऩे के बाद आखिरकार सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी थी।…

Read More

नीरव-मेहुल ने उठाया फायदा-सवालों के घेरे में चिदंबरम

रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली : मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के द्वारा शुरू की गई योजना से 12,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपियों मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की मदद की गई। प्रसाद ने कहा, अगस्त 2013 में 80:20 योजना की शुरुआत की गई, जिसे नवंबर 2014 में खत्म किया गया। चुनाव परिणाम की घोषणा के दिन 16 मई 2014 को तत्कालनीन वित्तमंत्री ने 80:20 योजना के तहत 7…

Read More

उत्तर पूर्व में कमल खिला

प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह ( न्यूज़ एडिटर-आई.सी.एन. ग्रुप ) देश में १९ राज्यों में कमल खिलने का सफ़र उत्तर पूर्व में भी जारी रहा और आज आए चुनावी नतीजों ने भाजपा को सीधे २१ राज्यों में सत्तारूढ़ होने का मौका दे दिया| त्रिपुरा में सीपीआई-एम के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के शासन के २५ साल को आज विराम मिला| ज्ञात हो कि त्रिपुरा में भाजपा का अपना काउंसिलर भी नहीं था और २०१३ के चुनाव में उसे २% से भी कम वोट मिले थे| इस बार उसके सहयोगी दल आई.पी.एफ.टी.…

Read More

शुक्र है होली बीत गई

प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह ( न्यूज़ एडिटर-आई.सी.एन. ग्रुप ) रंगों के त्यौहार में इस बार भी शुभकामनाओं का बहुत दौर चला| कहीं टी.वी. पर कविताओं का माहौल बना तो कहीं सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का रेला चला| वैसे भी अब हम सोशल मीडिया वाले हो गए हैं जिसमे सोशल कम और मीडिया ज्यादा है| सड़क पर होलिका हेतु पेड़ों के झुरमुट भी अब स्वाहा हो गए हैं| शायद नगर निगम वाले उसे शीघ्र ही हटा दें तो कुछ रास्ता साफ़ हो जाए| पेड़ों के जान में जान आ गयी होगी…

Read More

छत्तीसगढ़: पुलिस मुठभेड़ मे 12 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं तेलंगाना पुलिस के एक जवान की शहादत हो गई है।तेलंगाना पुलिस की ग्रेहाउंड्स फोर्स ने पड़ोसी राज्य की सीमा में 35 किमी अंदर घुसकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्रेहाउंड्स फोर्स, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश की स्पेशल एंटी-नक्सल फोर्स है। फोर्स ने ये कार्रवाई एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर की।तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सिक्युरिटी फोर्स ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। पुलिस उप महानिरीक्षक…

Read More