नई दिल्ली। बदलते वैश्विक माहौल में भारत और रूस के बीच रिश्ते पहले जैसे गर्माहट वाले नहीं रहे लेकिन दोनो देश सहयोग के नए आयाम तलाश रहे हैं। इसमें कृषि ऐसा क्षेत्र है, जहां रिश्तों की नई कहानी लिखी जा सकती है। खास तौर पर रूस में खाली पड़े जमीन पर खेती कर भारत अपनी खाद्यान्न जरूरत को पूरी करने पर विचार कर रहा है। इस बारे में दोनों देशों के बीच पहले भी बात हुई है। वैसे चीन पहले ही रूस में पट्टे पर जमीन लेकर अपनी आबादी के…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
प्लेन की तर्ज पर विंडो सीट के लिए ज्यादा पैसे मांग सकता है रेलवे
नई दिल्ली। रेलवे में अब फ्लेक्सी फेयर खत्म होने की संभावना तो नहीं है लेकिन उसमें बदलाव पर विचार हो रहा है। फ्लेक्सी फेयर को एयरलाइंस के डाइनैमिक प्राइसिंग की तर्ज पर बनाने की कोशिश हो रही है। इससे ज्यादा पैसेंजरों को बेस फेयर पर ही यात्रा करने का लाभ मिल सकता है। इसी तरह सबसे आगे वाली या फिर विंडो सीटों के लिए कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाया जा सकता है। वहीं साइड बर्थ का किराया कम करने रखने की भी योजना रेलवे बना रहा है। इसके अलावा पीक सीजन…
Read Moreराजनीति में एंट्री को लेकर बोले रजनीकांत, 31 दिसंबर को करेंगे एलान
चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत यूं ही नहीं करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, उनके यूनिक स्टाइल का हर कोई कायल है। अब वह सिनेमाई पर्दे पर जादू चलाने के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रखने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। काफी समय से इसको लेकर सस्पेंस बरकरार रहा है, मगर इसका और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चेन्नई में अपने प्रशंसकों से मुलाकात के दौरान आज रजनीकांत ने आखिरकार एक वो एक तारीख दे ही दी, जिस दिन वह राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर सस्पेंस खत्म करेंगे और…
Read Moreविजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम पहुंचे
गांधीनगर। गुजरात में विजय रुपाणी की अगुवाई वाली भाजपा की नई सरकार गांधीनगर में आज शपथ ली । रूपाणी के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए पीएम मोदी पहुंच गए हैं। उनके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। इससे पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। वहीं उन्होंने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी देखने…
Read Moreहिमाचल प्रदेश के 13वें सीएम चुने गए जयराम ठाकुर
शपथ ग्रहण समारोह 27 दिसंबर को शिमला में होगा। शिमला। ठाकुर प्रेम कुमार धूमल सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। इस बार सेराज से विधायक चुने गए। वो अब तक पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को उन्हें विधायक दल की मीटिंग में नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद ठाकुर पार्टी के सीनियर लीडर्स के साथ गवर्नर आचार्य देवव्रत से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह 27 दिसंबर को शिमला में…
Read Moreकुलभूषण की मां और पत्नी से पाक में मुलाकात 25 को
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की कल यानी सोमवार को इस्लामाबाद में पत्नी और मां से मुलाकात होगी। जाधव की पत्नी और मां 25 दिसंबर को एक कमर्शियल फ्लाइट से मुलाकात के तय वक्त से कुछ पहले ही इस्लामाबाद पहुंचेंगी। मुलाकात के फौरन बाद वो भारत के लिए रवाना भी हो जाएंगी। इस मुलाकात के दौरान इंडियन हाईकमीशन का एक अफसर भी मौजूद रहेगा। इस अफसर का नाम पब्लिक नहीं किया गया है। बता दें कि जाधव इंडियन नेवी के एक रिटायर्ड अफसर हैं।…
Read Moreगूगल ने किया रफी को याद
नयी दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने सुर सम्राट मोहम्मद रफी की 93वीं जयंती पर एक डूडल बनाकर उन्हें याद किया। डूडल में रफी हेडफोन लगाए गाते दिखाई दे रहे हैं। पंजाब के अमृतसर जिले के मजिठा के पास कोटला सुल्तान सिंह गांव में 24 दिसंबर, 1924 को जन्मे रफी ने कई भाषाओं में सात हजार से ज्यादा गाने गाए। उनकी मुख्य पहचान हिंदी गायक के रूप में थी और उन्होंने तीन दशक के अपने करियर में ढेरों हिट गाने दिए। उन्होंने छह फिल्म फेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीता…
Read Moreचुनाव में लोगों ने मोदी का गुजरात मॉडल खारिज कर दिया: राहुल
अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के नतीजे पर चर्चा करने के लिए पार्टी के नेताओं से मिले और दावा किया कि चुनाव में प्रधानमंत्री का बहुचर्चित गुजरात विकास मॉडल खारिज कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की हार के कारणों का पता लगाने के लिए यहां क्षेत्र वार आत्मचिंतन बैठक की। राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, आप बहुत अच्छे से लड़े। हम भाजपा को घेरने में सफल रहे क्योंकि आप देख सकते हैं कि वे हमारे सवालों का जवाब देने में अक्षम थे। उन्होंने कहा, मोदीजी…
Read Moreप्रधानमंत्री करेंगे मैजेंटा लाइन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री केजरीवाल को नहीं भेजा न्योता नई दिल्ली। सोमवार को मजेंटा लाइन के बोटेनिकल गार्डन-कालकाजी मंदिर कॉरिडोर पर देश की पहली स्वचालित मेट्रो ट्रेन के उद्घाटन से दिल्ली मेट्रो के इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी। 12.64 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का ज्यादातर हिस्सा और स्टेशन दिल्ली में है। इसके बावजूद पहले स्वचालित मेट्रो का श्रेय दिल्ली नहीं ले सकी, क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) व सूबे की सरकार ने दिल्ली में उद्घाटन समारोह आयोजित करने में रुचि नहीं दिखाई। डीएमआरसी के इस मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन…
Read Moreहिमाचल प्रदेश: जेपी नड्डा रेस में आगे, धूमल जाएंगे राज्यसभा
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की पसंद हैं जेपी नड्डा। राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं। नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सामने मुख्यमंत्री पद के लिए असमंजस बरकरार है। खबर है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर रविवार को हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि आज ही हिमाचल सीएम के नाम की घोषणा की दा सकती है। सूत्रों…
Read More