महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धमकी चिंता का विषय है और सरकार को जवाब देना चाहिए’। मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने आज कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कथित माओवादी धमकी पर बयान जारी करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फ डणवीस को नक्सल धमकियों के बारे में भाजपा सिर्फ सरेआम बयानबाजी कर रही है , लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्टीकरण…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वीकारा पीएम मोदी का न्यौता, अगले साल आएंगे भारत
चिंगदाओ। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिं ग ने अगले वर्ष भारत में वुहान जैसी अनौपचारिक वार्ता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। विदेश सचिव विजय गोखले ने आज यह जानकारी दी। दोनों नेताओं ने डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों की सीमा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय और विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों में मजबूती लाने के लिए 27-28 अप्रैल को चीन के शहर वुहान में पहली अनौपचारिक वार्ता की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शी के साथ द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा…
Read Moreपीएम मोदी आज से दो दिन के चीन दौरे पर
शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) सदस्यों में चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। बीजिंग। चीन में आज दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन की शुरुआत हो रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्ण सदस्य के तौर पर समूह की पहली बैठक में संबोधित करेंगे।43 दिनों में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की यह दूसरी मुलाकात होगी। इस दौरे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।भारत के अलाव पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी इस कार्यक्रम में पूर्ण सदस्य के रूप में हिस्सा…
Read Moreभारत की पहचान एकता और सहिष्णुता में है: प्रणब मुखर्जी
नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भाषण राष्ट्रवाद , धर्मनिरपेक्षवाद, देशभक्ति और उदारवादी लोकतंत्र पर फोकस रहा। नागपुर। नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश की संस्कृति और उसकी पहचान की विशेषता का उल्लेख करते हुए कई बातें कही। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर राष्ट्र, राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर बोलने आया हूं। उन्होंने कहा कि देश के लिए समर्पण ही देशभक्ति है। प्रणब मुखर्जी ने अपने संबोधन में भारत के इतिहास, उसकी संस्कृति, धर्म, भाषा, प्रांत सभी…
Read Moreप्लास्टिक प्रदूषण की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस 2018 का होस्ट बना भारत
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2018 को इस बार भारत होस्ट करेगा। इस बार 45वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। 2018 की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्यूशन’ रखी गई है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 119 देशों ने भाग लिया और पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत मान्य किया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण…
Read More13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में भीषण गर्मी
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार (आज) को तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, तो वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड समेत पूर्वोतर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत में मानसून…
Read Moreबूंद-बूंद पानी को तरसता शिमला, प्रदर्शन पर उतरे लोग
पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए जिले के सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सभी सरकारी स्कूल चार से आठ जून तक बंद रहेंगे। शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रही है। एक ओर पानी न मिलने से आक्रोशित लोग विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं, तो वहीं दूसरी ओर पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए जिले के सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सभी सरकारी स्कूल चार से आठ जून तक…
Read Moreओडिशा में अब्दुल कलाम आइलैंड पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-5 का सफल परीक्षण
भुवनेश्वर। ओडिशा में अब्दुल कलाम आइलैंड पर आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह मिसाइल चीन तक मार करने की छमता रखती है। यह मिसाइल बहुत शक्तिशाली है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद माना जा रहा है कि इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और चीन आएंगे। परमाणु क्षमता वाली अग्नि5 मिसाइल करीब 5000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक वार कर सकती है। इस मिसाइल के साथ ही भारत काफी लंबी दूरी तक वार…
Read Moreचार दिनों में पेट्रोल के दाम में 23 पैसे और डीजल में 20 पैसे की कटौती
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूलीकटौती जारी है। कभी 1 पैसा तो कभी 6 पैसे की कटौती के चलते दिल्ली में पिछले चार दिनों में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे की कटौती हुई है। वहीं,डीजल की कीमत में 20 पैसे की कमी आई है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 9 पैसे की कटौती हुई। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 78.20 रुपये और डीजल की कीमत 69.11 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमश: 86.01 रुपये और 73.58 रुपये लीटर है।…
Read Moreसीआईएसएफ बोर्डिंग पास पर स्टैंप खत्म करने का फैसला ले सकता है
नई दिल्ली। अब हैंड बैग टैग की तरह बोर्डिंग कार्ड्स पर स्टैंप करने की प्रक्रिया भी बंद हो सकता है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फॉर्स ने इसके लिए तैयारी भी कर ली है। सीआईएसएफ के नए डीजी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजेश रंजन ने एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ योजनाएं तैयार की हैं। रंजन ने जिन चीजों की सूची बनाई है उसमें बोर्डिंग पास पर स्टंप को हटाना भी है। रंजन ने पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ प्रयोग भी किए हैं जिनके…
Read More