राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राजनाथ सिंह ने राजभवन में किया योग

लखनऊ। करो योग, रहो निरोग के स्लोगन के साथ आज चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गृह मंत्र राजनाथ सिंह ने योग किया। इस अवसर पर राजभवन में हजारों लोग एकत्र थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने भी प्रदेश के दर्जनों मंत्री व विधायकों के साथ योग किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि करो योग, रहो निरोग स्लोगन एक जिज्ञासु के लिए बहुत ही उपयुक्त है। राज्यपाल राम नाईक के साथ…

Read More

बीजेपी पीडीपी गठबंधन टूटा, BJP के अलग होने के बाद महबूबा का इस्तीफा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सहयोगी भाजपा के सरकार से नाता तोड़ने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।पीडीपी-भाजपा गठबंधन के टूटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पिछले 40 साल में आठवीं बार राज्यपाल शासन लागू होने की संभावना प्रबल हो गयी है। अगर ऐसा होता है तो एन एन वोहरा के राज्यपाल रहते यह चौथा मौका होगा जब राज्य में केंद्र का शासन होगा। पूर्व नौकरशाह वोहरा 25 जून, 2008 को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बने थे।  पीडीपी के साथ जम्मू-कश्मीर में करीब तीन साल गठबंधन सरकार में…

Read More

जेट एयरवेज ने पेश किया टिकटों पर 2500 रुपये तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली। विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी यात्रियों को इकोनॉमी फ्लाइट टिकटों पर 1000 रुपये की छूट और अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए प्रीमियर फ्लाइट टिकटों पर 2500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर ‘योर नेक्स्ट वेकेशन अवेट्स स्कीम के अंतर्गत है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए यह डिस्काउंट 31 जुलाई, 2018 तक वैध है। कंपनी की इस स्कीम के तहत बुकिंग जेट एयरवेज डॉट कॉम और मोबाइल एप दोनों से की जा सकती है। इस…

Read More

2030 तक देश में चलेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक गाडिय़ां

नई दिल्ली। स्विट्जरलैड की बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एबीबी भारत में फ्लैश चार्जिंग उत्पाद लाने की तैयारी कर रही है। इससे किसी स्टॉप पर बस बैटरी को मात्र 17 सेकेंड में चार्ज (टॉप-अप) किया जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी कारों के लिए दुनिया के सबसे तेज चार्जर भी लाने जा रही है जिससे आठ मिनट की चार्जिंग के बाद वाहन 200 किलोमीटर तक दौड़ सकेंगे।  यही नहीं कंपनी कंपनी कई तरह के ई-मोबिलिटी चार्जिंग समाधान लेकर भी आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कंपनी अपने दावे…

Read More

जम्मू-कश्मीर में फिर से ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होगा

रमजान के पवित्र महीने के मद्देनजर 16 मई को सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पर एक माह के लिए रोक की घोषणा की थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू करने की जानकारी दी। जम्मू। जम्मू कश्मीर में भारत सरकार ने अहम फैसला लेते हुए सीजफायर खत्म कर दिया है। अब कश्मीर में फिर से ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होगा। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पर एकतरफा रोक को लेकर केंद्र सरकार राज्य की सुरक्षा स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में…

Read More

पेट्रोल हुआ आठ पैसे सस्ता, डीजल में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। लगातार दो दिन की सुस्ती के बाद पेट्रोल की कीमतों में और गिरावट देखने को मिली है। 13 जून और 14 जून को कीमतें अपरिवर्तित रहने के बाद 15 जून को दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। वहीं डीजल की बात करें तो इसकी कीमतें लगातार तीसरे दिन भी अपरिवर्तित रही हैं। दिल्ली में अब तक पेट्रोल 2 रुपये 8 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। गौरतलब है कि सरकार यह लगातार कह रही है कि वो पेट्रोल और डीजल…

Read More

एयरलाइंस कंपनियां बढ़ा सकती है टिकट का किराया

नई दिल्ली। पिछले महीने सरकार की ओर से तैयार ड्राफ्ट ‘न्यू पैंसेजर राइट्स चार्टर’ प्रस्ताव जिसमें टिकट के कैंसिल होने की स्थिति में पूरा रिफंड करना होगा, अगर यह लागू हो जाता है तो इसके चलते होनेवाले नुकसान की भरपाई के लिए एयरलाइंस कंपनियां हवाई किराये में कुछ सौ रुपये प्रति टिकट की बढ़ोत्तरी कर सकती है। प्राइवेट एयरलाइन के एक एग्जक्यूटिव ने बताया कि यह प्रस्ताव जिनमें बुकिंग के 24 घंटे के अंदर कोई कस्टमर टिकट वापस करता है तो उसे पूरा किराया वापस करना है, यह फैसला प्राइसिंग…

Read More

ईद के बाद कश्मीर में सेना फिर शुरू करेगी ‘ऑपरेशन आल आउट’

नई दिल्ली। रमजान और ईद के मद्देनजर सेना ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ  अभियान पर ब्रेक लगा दिया है। सीमा पार से जारी फायरिंग और आतंकी हमलों के बीच गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि रमजान के बाद सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन करने की पूरी छूट होगी। यह संकेत है कि आतंकियों के सफाए के लिए सेना का ऑपरेशन ऑलआउट फिर शुरू हो सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा…

Read More

दक्षिणी भारत में भारी बारिश की आशंका, यूपी, बिहार में आंधी-तूफान

मौसम विभाग के मुताबिक तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी, बांग्लादेश और उससे लगे त्रिपुरा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान के आधार पर अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान की आशंका जताई है। इसके अलावा कोंकण,…

Read More

चीन ने भारत के साथ साझा की ब्रह्मपुत्र की जानकारी, बाढ़ का खतरा टला

चीन बरसात के मौसम में ब्रह्मपुत्र नदी का हाइड्रोलॉजिकल डाटा साझा करने पर राजी हुआ था। इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदी की हाइड्रोलॉजिकल जानकारी भारत के साथ साझा करनी शुरू कर दी है। इस बीच जल संसाधन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि चीन ने 15 मई से ब्रह्मपुत्र नदी की जानकारी साझा किया है। जबकि सतलुज नदी से संबंधित आंक़ड़े एक जून से साझा किए जा रहे हैं। दरअसल, मई माह में भारत-चीन के बीच डोकलाम विवाद का…

Read More