शिलांग हिंसा: कर्फ्यू में 7 घंटे के लिए ढील, इंटरनेट पर बैन जारी

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग के कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में रविवार को सात घंटे के लिए ढील दी गई, लेकिन प्रतिबंध जारी रहे। ईस्ट खासी हिल्स जिले के प्रभारी उपायुक्त पीटर एस. दखार ने बताया, ‘लुमडिंगजरी पुलिस थाने और कैंटोनमेंट बीट हाउस क्षेत्रों में रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि इस दौरान लोग अपनी जरूरत का सामान ला सकें।दखार ने कहा कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी रहेगी। इसके अलावा जिले में सभी पेट्रोल पंपों से खुले जेरीकन, बोतलों और अन्य कंटेनरों…

Read More

कपिल देव से मिले अमित शाह, गिनाई चार साल की उपलब्धियां

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समर्थन के लिए संपर्क अभियान के तहत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव से मुलाकात की और उनके साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। पार्टी नेताओं ने बताया कि 26 मई को मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ के बाद भाजपा ने समर्थन के लिए संपर्क अभियान की शुरुआत की है और घोषणा की है कि चार हजार पदाधिकारी एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे जो अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं ताकि अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों का प्रसार कर सकें। पार्टी ने कहा…

Read More

6 वर्षीय अनैशा पिंकेश नाहर ने शतरंज चैम्पियनशिप में परफेक्ट 7 लाकर महाराष्ट्र को गर्वान्वित किया

मुंबई। महाराष्ट्र के अंडर -7 स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप टूर्नामेंट की लड़कियों के श्रेणी में 7 पर 7 के स्थान पर एक पूर्ण स्कोर हासिल करके इस साल एक बार फिर से विबग्योर हाई स्कूल की मुंबई शहर की लड़की प्रतिभाशाली अनैशा पिंकेश नाहर ने हमें गर्व महसूस कराया हैं। एमेचर शतरंज एसोसिएशन, कोल्हापुर में आयोजित किया गया था। चैंपियनशिप 24 मई से 27 मई 2018 तक आयोजित की गई थी और अनैशा ने अपनी इच्छा और प्रतिभा से अपनी शानदार शैली में चैम्पियनशिप खिताब जीता था, इस साल उसने चैंपियनशिप…

Read More

आधार में दर्ज उम्र जूवेनाइल जस्टिस ऐक्ट के तहत प्रूफ के तौर पर हो सकता है इस्तेमाल : दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि जूवेनाइल जस्टिस ऐक्ट के तहत बच्चों की उम्र का पता लगाने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल एज प्रूफ के तौर पर हो सकता है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि जेजे ऐक्ट के तहत उम्र का पता लगाने के लिए सबसे अहम दस्तावेज 10 वीं का सर्टिफिकेट माना गया है और पंचायत और कॉरपोरेशन से जारी जन्म प्रमाण पत्र को भी तरजीह है। हाई कोर्ट ने कहा कि सरकारी अथॉरिटी द्वारा जारी आधार कार्ड की महत्ता कॉरपोरेशन और पंचायत…

Read More

समाज की विसंगतियों को दूर करने का हथियार है पत्रकारिता-प्रो. राय

केविवि में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न, भारी संख्या में जुटे सहभागी, पत्रकारों ने मीडिया विशेषज्ञों से साझा किए अनुभव वर्धा-महाराष्ट्र। महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय मीडिया कार्यशाला बुधवार को सम्पन्न हो गया। इस कार्यशाला में बिहार के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के जाने-माने मीडिया संस्थानों से आए विशेषज्ञों की बात सुनी और अपना अनुभव साझा किया। ‘21वीं सदी में मीडिया: उभरते परिदृश्य’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला के अंतिम दिन महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा-महाराष्ट्र के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार राय ने अपने संबोधन में उपस्थित…

Read More

कर्नाटक में बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल

मैंगलोर। केरल में मानसून आने के अगले दिन ही कर्नाटक के कई शहरों में प्री-मानसून बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। मंगलवार शाम को मैंगलोर में बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया।  यहां मैंगलोर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं हूबली में तेज बारिश के बाद उत्पन्न हालात से राहत के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मैंगलोर के पानांबुर में बारिश के साथ ही हवा भी चली। इलाकों में भरे पानी…

Read More

गौरी लंकेश मर्डर: एसआईटी ने नवीन कुमार को बनाया मुख्य आरोपी

बेंगलुरु। पत्रकार और ऐक्टिविस्ट गौरी लंकेश की हत्या के आठ महीने बाद केस की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बुधवार को बेंगलुरु की एक अदालत में चार्जशीट दाखिल की। 661 पन्नों की इस चार्जशीट में नवीन कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट के मुताबिक नवीन, गौरी लंकेश के हत्यारों को जानता था। इस मामले में जल्द ही अडिशनल चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपपत्र के मुताबिक प्रवीन ने गौरी लंकेश के घर की रेकी की थी और उसने शूटर्स को जानकारी मुहैया कराई थी। प्रवीण उर्फ…

Read More

बच्चे ‘वेट लिफ्टर’ नहीं, क्लास 2 तक न दें होमवर्क: मद्रास हाई कोर्ट

चेन्नई। बच्चों को मौलिक और बुनियादी मानवाधिकार प्राप्त हैं। उन्हें तनाव न दें। ये बातें मद्रास हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में कही है। कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सीबीएसई स्कूलों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का कोर्स लागू हो। इतना ही नहीं कोर्ट ने यह भी कहा कि कक्षा दो तक के बच्चों को होमवर्क न दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि बच्चे कोई वेट लिफ्टर (वजन उठाने वाले) नहीं होते। उनके बैग सामान भरने वाले कंटेनर नहीं…

Read More

मुंबई में पहली बार आरएसएस देगा इफ्तार पार्टी

4 जून को सहयाद्रि गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाली इस पार्टी में इस्लामिक देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। मुंबई। राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) रमजान के मौके पर मुंबई में इफ्तार पार्टी आयोजित करने जा रहा है। 4 जून को सहयाद्रि गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाली इस पार्टी में इस्लामिक देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसा पहली बार है कि…

Read More

कर्नाटक के तटीय इलाकों मेकुनु चक्रवात की दस्तक, रेड अलर्ट जारी

मंगलुरु। कर्नाटक में मेकुनु चक्रवात समुद्री जिलों के निकट तक पहुंच गया है। चक्रवात से प्रभावित जिलों में प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। इस बाबत स्थानीय लोगों को भी हिदायत दी गई है। इसी के चलते नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कर्नाटक के सुदूर पूर्व के इलाकों खासकर समुद्री इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से बात की और…

Read More