पीएम दावेदारी पर मोदी ने राहुल को अहंकारी बताया

बंगारपेट। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस के साथ ही पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला। पीएम पद की दावेदारी वाले बयान को लेकर मोदी ने खाली बाल्टी और टैंकर के उदाहरण के जरिए राहुल पर सीधा अटैक किया और उन्हें बाल्टी वाला दबंग बता डाला। बंगारपेट में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस 6 बीमारियों से ग्रसित है और पार्टी जहां जाती है 6 बीमारियों को वायरल कर हर जगह फैला देती…

Read More

पर्यटक की मौत के बाद शर्म से झुका सिर, टूट गया दिल: महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नारबल इलाके में पत्थरबाजी के चलते एक पर्यटक की मौत होने के बाद पूरे सूबे में राजनीतिक और सामाजिक दल एक स्वर से घटना की निंदा कर रहे हैं। 22 साल के तमिलनाडु के थिरूमनी की दुखद मौत के बाद खुद सीएम महबूबा मुफ्ती ने अस्पताल में जाकर उनके पिता राजबलि से मुलाकात की और कहा कि मुझे आपके लिए दुख है। हम इस घटना के दोषियों को माफ नहीं करेंगे। महबूबा मुफ्ती ने इस घटना को लेकर कहा, मेरा सिर शर्म से झुक…

Read More

लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक पार्टी या विचारधारा में हिंसा की कोई जगह नहीं: मोदी

कर्नाटक चुनावों के मद्देनजऱ पीएम लगातार राज्य में रेलियां कर रहे हैं. 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने है और 15 मई को मतगणना है। बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने सोमवार को एक बार फिर नमो एप के जरिए कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा को संबोधित किया।कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होने हैं जिसके लिए सभी पार्टियां अपना पूरा ज़ोर लगा रहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी 1 मई से लगातार कर्नाटक चुनावों को लेकर रेलियां और नमो एप के जरिए…

Read More

कठुआ रेप केस में सीबीआई जांच की कोई जरुरत नहीं: महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सीएम महबूबा मुफ्ती ने कठुआ रेप और हत्या मामले को लेकर कहा इस मामले में सीबीआी जांच की कोई ज़रुरत नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई पुलिस पर भरोसा नहीं करेगा तो राज्य में कोई भी ऐसा नहीं होगा जिस पर भरोसा किया जा सके।मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हुए कहा क्राइम ब्रांच टीम के पुलिस ऑफिसर्स पर उनकी जाति और क्षेत्र के आधार पर सवाल उठाना शर्मनाक है।मुफ्ती ने कहा हर बार किसी क्राइम की जांच टीम के लिए सबकी बात नहीं मानी जा…

Read More

यदि कोई नमाज पढऩे में बाधा पहुंचाता है तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा: खट्टर

चंडीगढ़। खुले स्थान की बजाय मस्जिद और ईदगाह में ही नमाज पढऩे की सलाह देने के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर इस मसले पर यूटर्न लेते दिख रहे हैं। खट्टर ने सोमवार को कहा कि यदि कोई नमाज पढऩे में बाधा पहुंचाता है तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस बीच उनकी सरकार के मंत्री अनिल विज ने इस मसले को और तूल देते हुए कहा है कि जमीन कब्जा करने की नीयत से नमाज पढऩा गलत है।खट्टर के बयान की बाबत पूछने पर विज ने कहा, कभी-कभार…

Read More

काला हिरण केस: पेशी के बाद कोर्ट से लौटे सलमान, 17 जुलाई को अगली सुनवाई

जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में दोषी सलमान खान की सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई मुकर्रर की है। काले हिरण केस में सलमान को बीते 5 अप्रैल को जोधपुर की ही सीजेएम कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी, सलमान ने सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी। इस दौरान उन्हें दो दिन जेल में गुजारने पड़े थे। सलमान खान को कांकाणी हिरण शिकार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद जिला एवं…

Read More

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप में अब तत्काल टिकट बुक करते समय यूजर्स ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे

आईआरसीटीसी के अपडेटेड रेल कनेक्ट ऐप और फूड ऑन ट्रैक ऐप अभी गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। नई दिल्ली। आईआरसीटीसी ने तत्काल रेल टिकट बुक करने वाले यूजर्स के लिए एक ई-वॉलिट सर्विस जारी कर दी है। यूजर्स अब आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप में अब तत्काल टिकट बुक करते समय ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। तेजी से टिकट बुक करने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए आईआरसीटीसी ने ई-वॉलिट सर्विस को एक पेमेंट सिस्टम के तौर पर लॉन्च किया है। बता दें कि ई-वॉलिट…

Read More

13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए अगले 48 घंटे काफी भारी पडऩे वाले हैं। इन राज्यों को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।  आज हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका है। गृह मंत्रालय के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के…

Read More

अगवा भारतीय इंजिनियरों को छुड़ाने के लिए सुषमा स्वराज ने की अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से बात

काबुल। अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अपहृत 6 भारतीय इंजिनियरों का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय अपनी नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फोन पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी से बात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने सुषमा स्वराज को आश्वासन दिया है कि भारतीय इंजिनियरों की रिहाई के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।बता दें कि अफगानिस्तान के बगलान में 7 लोगों को तालिबान ने रविवार को किडनैप…

Read More

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को खाली करने होंगे सरकारी आवास : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्रियों को दो महीने के अंदर अपने-अपने सरकारी आवास खाली करने होंगे।  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को अब सरकारी आवास खाली करने होंगे। क्योंकि सोमवार को अहम फैसला करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने  प्रदेश सरकार के उस कानून को रद्द कर दिया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को ताउम्र सरकारी बंगला देने का प्रावधान किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री ताउम्र सरकारी आवास में रहने के हकदार नहीं हैं। बता दे…

Read More