नई दिल्ली। रेलवे ने घोषणा की है अगर कोई ट्रेन पहले स्टेशन (चलने की जगह) से अंतिम स्टेशन (पहुंचने की जगह) तक पूरी तरह से कैंसल हो जाती है तो टिकट अपने आप कैंसल हो जाएगा। ट्रेन के रद्द होने पर पीएनआर (पैसेंजर नेम रेकॉर्ड) भी खुद ही रद्द हो जाएगा और रिफंड भी उसी अकांउट में पहुंच जाएगा, जहां से पेमेंट की गई है। पिछले कुछ महीनों से सरकार ने यात्रियों के टिकट लेने के अनुभव को आसान बनाने के लिए कई नए नियम बनाए हैं। इसके अलावा इमरजेंसी…
Read MoreCategory: देश
गृहमंत्रालय ने 4 राज्यों में नए तूफान के लिए अलर्ट जारी किया
चक्रवाती प्रवाह के चलते भीषण अंधड़ आया, जिसने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई।उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान में सबसे ज्यादा 73 लोगों की मौत हुई। नई दिल्ली। गृहमंत्रालय ने अगले 24 घंटे में 4 राज्यों में आंधी-तूफान के लौटने की आशंका जताई है। बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लिए जारी अडवाइजरी में नए तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात की स्थिति बनने की वजह से यह अनुमान लगाया गया है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 2…
Read More65वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड के नाराज विजेताओं को स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे अवॉर्ड
नई दिल्ली। सरकार ने 65वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड के वितरण समारोह में हुए विवाद के मद्देनजर बड़ी संख्या में समारोह का बॉयकॉट करने वाले विजेताओं को उनका अवॉर्ड और सर्टिफिकेट भेजने की योजना बनाई है। इसके लिए सरकार स्पीड पोस्ट का सहारा लेगी। गौरतलब है कि गुरुवार को नैशनल अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सभी को अवॉर्ड न दिए जाने के फैसले को लेकर सम्मान पाने वाले विजेताओं में खासी नाराजगी और विरोध देखने को मिला था। कुल 55 लोगों ने सम्मान न लेने का फैसला किया था।सूचना और प्रसारण…
Read Moreइस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान परमाणु समझौते पर मोदी से की बातचीत
यरुशलम। ईरान परमाणु समझौते को बरकरार या रद्द करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के प्रयास के तहत इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने नरेंद्र मोदी को हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। नेतन्याहू के मीडिया सलाहकार की ओर से कल जारी एक बयान में कहा गया है कि इस्राइली प्रधानमंत्री ने तीन अहम अंतरराष्ट्रीय नेताओं मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे से बात की।कहा गया है कि नेतन्याहू ने विश्व नेताओं के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें जानकारी दी कि उन्होंने ईरान…
Read Moreकर्नाटक चुनाव में नाथपंथियों को लुभाने के लिए भेजे गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली। गुजरात, हिमाचल और त्रिपुरा के बाद अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने पहुचें। वहां नाथ संप्रदाय का गहरा प्रभाव होने के कारण उन्हें त्रिपुरा की ही तरह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा का मानना है कि कांग्रेस के अचूक लिंगायत दांव की काट के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बाद योगी सर्वाधिक उपयुक्त प्रचारक साबित होंगे। कर्नाटक में नाथ संप्रदाय के 72 से ज्यादा मठ और मंदिर हैं। नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी पीठ गोरक्ष पीठ है जिसके महंत योगी…
Read Moreविद्युतीकरण क्षेत्र में शानदार काम कर रहा है भारत : विश्व बैंक
वॉशिंगटन। देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने का दावा करने वाली मोदी सरकार को विश्व बैंक से बड़ी शाबाशी मिली है। विश्व बैंक ने कहा है कि भारत ने विद्युतीकरण के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है और देश की 80 प्रतिशत से अधिक आबादी तक बिजली पहुंच गई है। इस सप्ताह जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010 से 2016 के बीच भारत ने प्रतिवर्ष 3 करोड़ लोगों को बिजली उपलब्ध कराई। यहां तक कहा गया है कि बिजली पर काम सरकार के दावे से…
Read Moreआधार से प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं : बिल गेट्स
वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने गुरुवार को कहा कि भारत की आधार प्रौद्योगिकी से निजता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने इसे दूसरे देशों में ले जाने को लेकर विश्वबैंक को वित्त पोषण उपलब्ध कराया है, क्योंकि यह एक बेहतर चीज है। गेट्स ने कहा कि इंफोसिस के संस्थापक और यूआईडीएआई के पूर्व प्रमुख नंदन निलेकणि इस परियोजना पर विश्वबैंक को परामर्श और मदद कर रहे हैं। निलेकणि को आधार का ढांचा तैयार करने के लिए जाना जाता है। यह…
Read Moreफ्लाइट में भी कर पाएंगे व्हाट्सएप चैट और इंटरनेट सर्फिंग
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने अब सभी विमान यात्रियों के लिए फ्लाइट में इंटरनेट के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। इसका मतलब यह है की अब आप फ्लाइट में इंटरनेट सर्फिंग, चैट और बात भी कर पाएंगे। आने वाले 3 से 4 महीनों में सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कैरियर विमान यात्रियों को इंटरनेट उपलब्ध करवाने में सक्षम होंगे। दूरसंचार विभाग की अधिकारी अरुणा सुंदरराजन ने भारत में इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी के लिए हरी झंडी दिखाई है। इसका मतलब यह है की एयरलाइन्स अब विमान यात्रियों को टेलिकॉम कनेक्टिविटी और इंटरनेट…
Read Moreकर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को मतदान, जबकि वोटों की गिनती 15 मई को
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख यानी 12 मई आने में अब दो हफ्ते बचे हैं। ऐसे में सियासी पार्टियों का पूरा जोर अब रैली और रोड-शो पर है। बीजेपी अब प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंकने जा रही है। पार्टी ने अपने तीन टॉप कैंपेनर्स यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैलियों के जरिए माहौल बनाने के लिए कमर कस ली है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि पीएम मोदी राज्य में कम से कम 15…
Read Moreडॉ. राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग की : नीतीश कुमार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग की है। सीएम ने पत्र लिखकर लोहिया की पुण्यतिथि 12 अक्तूबर को भारत रत्न देने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने गोवा हवाई अड्डे का नाम डॉ. राम मनोहर लोहिया रखने की मांग की है। सीएम नीतीश कुमार ने इस पत्र में लोहिया के कामों का भी जिक्र किया है। साथ ही यह भी बताया है कि कैसे एक बेहतर विपक्ष के रूप में लोहिया ने गैर…
Read More