देश में पहली बार किया खोपड़ी का ट्रांसप्लांट

पुणे। चार वर्षीय बच्ची की खोपड़ी के करीब 60 प्रतिशत हिस्से का प्रत्यारोपण करने में पुणे के डॉक्टर्स को सफलता मिली है। बच्ची के क्षतिग्रस्त स्कल (खोपड़ी) को डॉक्टर्स ने एक थ्रीडी पॉलिथिलीन बोन से बदल दिया। अमेरिका की एक कंपनी ने इस कृत्रिम बोन को क्षतिग्रस्त हिस्से के नाप व आकार के हिसाब से डिजाइन किया था। डॉक्टर्स का दावा है कि यह देश का पहला ऐसा स्कल ट्रांसप्लांट है।पिछले साल 31 मई को शिरवाल में हुए एक सड़क हादसे में बच्ची को गहरी चोटें आई थीं और खोपड़ी…

Read More

हत्या की धमकी के बाद पूर्व मिस इराक ने देश छोड़ा

बगदाद/जॉर्डन। पूर्व मिस इराक और मॉडल को हत्या की धमकी के बाद देश छोडऩा पड़ा है। पिछले महीने ही एक मॉडल को अपनी लाइफ स्टाइल के कारण मार दिया गया था। 2015 में मिस इराक चुनी गईं शिमा कासिम अब्दुलरहमान ने इराक छोड़कर जॉर्डन में शरण ले ली है। शिमा का कहना है कि इस्लामिक स्टेट औल लेवांत (आईएसआईएल) से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें अगली बारी तुम्हारी है का संदेश दिया।शिमा का कहना है कि इसके बाद से वह अपने जीवन की सुरक्षा को लेकर बहुत डर गईं हैं…

Read More

रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 7 की मौत, 35 घायल

लखनऊ/रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के न्यू फरक्का एक्सप्रेस की पांच बोगिया इंजन समेत पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 07 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हैं। स्थानीय लोगों और हरचंदपुर स्टेशन के स्टाफ के साथ एनडीआरएफ की टीम स्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने…

Read More

त्यौहारों के दौरान कार्यक्रमों व जुलूसों की कराई जाए वीडियोग्राफी : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा तथा मूर्ति विसर्जन जैसे त्योहारों व आयोजनों के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ-साथ आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों तथा जुलूसों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए और कहा कि पूजा-पंडालों, रामलीला मंचन के स्थानों के आस-पास साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।योगी ने अधिकारियों…

Read More

उत्तर प्रदेश की शालिनी आज बनेगी यूरोपीय यूनियन प्रतिनिधि मण्डल की सांकेतिक राजदूत

लखनऊ: ग्यारह अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर जिले की 22 वर्षीय युवती नई भूमिका का प्रभार ग्रहण करेंगी। शालिनी एक दिन के लिए यूरोपीय यूनियन प्रतिनिधि मंडल की सांकेतिक राजदूत बनेंगी। यह लड़की 10 राज्योंह की उन 17 लड़कियों में शामिल हैं, जो लड़कियों और युवा महिलाओं को समानता, स्वकतंत्रता और शक्ति का प्रभावशाली संदेश देने के लिए 17 देशों के राजदूत और उच्चायुक्तों की जिम्मेदारी संभालेंगी। शालिनी का अब तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने परिवार में पुरुषों के प्रभुत्व…

Read More

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में धुर दक्षिणपंथी नेता बोलसोनारो की जीत

रियोडिजेनेरो। धुर दक्षिणपंथी नेता जैर बोलसोनारो ने रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में आसानी से जीत हासिल कर ली। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान से जुड़ी गड़बडिय़ों के कारण उन्हें निर्णायक जीत से वंचित होना पड़ा। राष्ट्रपति चुनाव में बोलसोनारो के सामने उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में वामपंथी नेता फर्नांडो हडाड हैं और अब दोनों के बीच दूसरे दौर में कड़ी टक्कर होने के आसार हैं।लातिन अमेरिकी क्षेत्र के सबसे बड़े देश ब्राजील में अपराध पर लगाम लगाने का चुनावी वादा कर रहे बोलसोनारो…

Read More

यूएस-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन जल्द

सोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ जल्द से जल्द दूसरी शिखर बैठक करने के लिए राजी हैं। प्योंगयांग में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और किम के बीच हुई फलदायी बातचीत के बाद सोल में शिखर सम्मेलन की बात कही। कोरियाई प्रायद्वीप की यात्रा के दौरान रविवार की सुबह प्योंगयांग में पॉम्पियो ने पहले दो घंटे तक किम से बातचीत की, फिर दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन भी साथ किया। वहां से पॉम्पियो सोल रवाना हो गए।दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति…

Read More

अब ऊंटनी का दूध बेचेगा अमूल

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ी दूग्ध बिक्रेता कंपनी अमूल दिसंबर से ऊंटनी का दूध बेचेगी। अमूल के सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि कंपनी पाउच और बोतलों में ऊंटनी का दूध बेचेगी। फिलहाल अमूल कच्छ के पास इसकी एक प्रोसेसिंग यूनिट लगा रहा है। ये पहला मौका होगा जब किसी प्रमुख ब्रांड का ऊंटनी का दूध बाजार में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ऊंटनी के दूध के प्रशंसक हैं। शोध बताती हैं कि ऊंटनी का दूध, गाय के दूध से कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। डायबिटीज…

Read More

रुपये की कमजोरी से डरे विदेशी निवेशक

नई दिल्ली। लगातार कमजोर हो रहे रुपये का प्रभाव अब विदेशी निवेशकों पर भी पडऩे लगा है। रुपये में गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से डरे विदेशी निवेश बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय पूंजी बाजार से पिछले चार कामकाजी दिवसों में 9,355 करोड़ रुपये निकाल लिए गए हैं। गौरतलब है कि सितंबर माह में भी भारतीय पूंजी बाजार (शेयर एवं डेट) से विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 21,000 करोड़ रुपये की निकासी की है। यह साबित करता है कि विदेशी…

Read More

थाईलैंड गुफा हादसे के खिलाड़ी रिवर प्लेट पहुंचे

ब्यूनस आयर्स। थाईलैंड की गुफा में कई दिनों तक कैद रहकर बाहर निकलने वाले युवा फुटबाल खिलाडिय़ों ने अर्जेटीना के रिवर प्लेट क्लब का दौरा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे पर इन खिलाडिय़ों को रिवर प्लेट की अंडर-13 टीम के साथ खेलने का मौका भी मिला। रिवर प्लेट क्लब के प्रवक्ता एडरियन वारेला ने मीडिया से कहा, खिलाडिय़ों ने रिवर प्लेट के ड्रेसिंग रूम का दौरा किया और टीम की जर्सी देखकर वह तब हैरान रह गए, जब उन्होंने उस जर्सी पर अपने नाम देखे। वारेला…

Read More