सुप्रीम कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में सरकार से मांगी रफाल डील की जानकारी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र से फ्रांस के साथ हुई रफाल फाइटर जेट डील में फैसला करने की प्रक्रिया के विवरण एक सीलबंद लिफाफे में 29 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह प्राइसिंग या तकनीकी विशेषताओं पर जानकारी नहीं चाहता है।चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि वह केंद्र को एक औपचारिक नोटिस जारी नहीं कर रही क्योंकि उसने दो अलग वकीलों की ओर से दायर दो जनहित याचिकाओं में लगाए गए आरोपों…

Read More

घूस देकर काम कराने वालों की तादाद देश में बढ़ी

नई दिल्ली। देश में घूस देकर काम कराने वालों की तादाद बढ़ गई है। इस साल 56 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने अपना काम कराने के बदले रिश्वत दी, जबकि पिछले साल ऐसा 45 फीसदी लोगों ने माना था। करप्शन के मुद्दे पर एक ऑनलाइन सर्वे में यह खुलासा हुआ है। ‘इंडिया करप्शन सर्वे 2018 नाम से से जारी इस सर्वे में करप्शन और इससे जुड़े तमाम दूसरी बातों पर आम लोगों का रुख जाना गया।ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल इंडिया और लोकल सर्कल्स की ओर से आयोजति इस सर्वे में आम…

Read More

इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी में मृतकों की संख्या 2045 हुई

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुलवेसी प्रांत में 28 सितंबर को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मारे गए लोगों की संख्या 2,045 हो गई है। प्रशासन ने बुधवार को बताया कि लगभग 5,000 लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पालू में सर्वाधिक 1,636 लोगों की मौत हुई। माना जा रहा है कि आखिरी रिपोर्ट आने तक मौत का यह आंकड़ा पांच हजार से भी ऊपर जा सकता है।पालू में सबसे अधिक मौत हुई है,…

Read More

डॉनल्ड ट्रंप ने ‘मी टू’ अभियान का मजाक उड़ाया

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीडऩ के खिलाफ चल रहे ‘ मी टू ‘ अभियान का मजाक उड़ाया और कहा कि वह खुद पर नियंत्रण रखे हुए हैं। अपने चर्चित अंदाज में उन्होंने इस कैंपेन का मजाक उड़ाते हुए कहा, इस अभियान के तहत प्रेस द्वारा लागू किए जा रहे नियमों के कारण उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के जज ब्रेट कैवनॉग को जब ट्रंपने नामित किया था, तब 3 महिलाओं ने कैवनॉग पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। उस वक्त…

Read More

हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में चलेंगे बैट्री चालित वाहन, 28.43 लाख स्वीकृत

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ में प्रदूषण रहित बैट्री चालित वाहन चलेंगे। इन वाहनों की खरीद के लिए शासन की ओर से 28.43 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। न्याय विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार सरकार ने उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के लिए बैट्री चालित वाहनों की खरीद के लिए 28.43 लाख रुपये (अठ्ठाइस लाख तैतालिस हजार रुपये) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। शासनादेश के अनुसार वाहन 31 मार्च, 2019 तक खरीद लिया जाएगा। शासनादेश में यह भी प्राविधानित किया गया है कि वाहन खरीद…

Read More

यूपी को चार राज्य बांटने के लिए ‘आप’ का हस्ताक्षर अभियान शुक्रवार से

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) यूपी में चार राज्य बनाने की मांग को लेकर 12 अक्टूबर से एक माह तक हस्ताक्षर अभियान चला जन समर्थन जुटायेंगे। शुक्रवार से शुरू हो रहे अपने चरणबद्ध अभियान के पहले चरण में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में लोगों से अवध प्रदेश, पूर्वांचल ,पश्चिम व बुंदेलखंड राज्य  बनाने के पक्ष में हस्ताक्षर लेकर समर्थन लेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने   बताया कि पार्टी कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक अवध प्रदेश, पूर्वांचल ,पश्चिम व बुंदे लखंड राज्य  बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। एक…

Read More

पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खुले 12 लाख से ज्यादा खाते

भारतीय डाक द्वारा पिछले महीने शुरू किए गए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) में 12 लाख से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं जिनमें 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अब तक जमा करायी गई है।  Jसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने यहाँ विश्व डाक दिवस के मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आज बताया कि गत 01 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस आईपीपीबी की 650 शाखाओं और 3,250 केन्द्रों (एक्सेस प्वाइंट) का शुभारंभ किया था, उससे अब डाकिये उन लाखों लोगों के लिए बैंकर की भूमिका…

Read More

गलत ढंग से छूने पर हो सकती है 5 साल तक की जेल

 नई दिल्ली। पिछले साल अमेरिका समेत तमाम दुनिया में प्तमीटू मूवमेंट की बाढ़ आ गई थी। कई नामी चेहरों ने अपने साथ हुए हैरसमेंट के बारे में खुलकर बात की। नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता के विवाद के बीच भारत में भी यह मूवमेंट तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा बात यह उठ रही है कि इसको लेकर कानूनी तौर पर क्या किया जा सकता है? यौन उत्पीडऩ या सेक्शुअल हैरसमेंट न केवल नैतिकता के पैमाने पर बल्कि कानूनी तौर भी गलत है। इसको लेकर भारत में…

Read More

कभी भी आ सकता है तितली तूफान, हाई अलर्ट पर राज्य

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने तितली तूफान के मद्देनजर सुरक्षा और राहत एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग ने बुधवार को जारी अपने पूर्वानुमान में ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। जिन जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है उनमें गजपति, गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालसोर शामिल हैं।इसके अलावा खुर्दा, नयागढ़, कटक, जाजपुर, ढेंकानाल, रायगड़, कंधामल और केंवझर को किसी भी वक्त आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 11 अक्टूबर को इन सभी जिलों…

Read More

ब्रह्मोस जासूसी: नेहा और पूजा के फर्जी अकाउंट से पाक खुफिया एजेंसी के संपर्क में था निशांत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ब्रह्मोस इंजिनियर निशांत अग्रवाल फेसबुक पर नेहा शर्मा और पूजा रंजन नाम से चल रहे दो फर्जी अकाउंट के जरिए पाकिस्तान के संदिग्ध खुफिया सदस्यों से संपर्क में था। साथ ही अधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि अग्रवाल बहुत संवेदनशील काम में लगे होने के बावजूद काफी लापरवाह था। इसके चलते वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी का आसान शिकार बन गया।यूपी एटीएस ने मंगलवार को नागपुर में जूनियर मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एस एम जोशी की अदालत…

Read More