गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की अच्छी शुरुआत हुई है। वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने पहले 56 किलोग्राम में सिल्वर जीता।वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में भारत की साईखोम मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड देश के लिया जीता है।चानू की इस उपलब्धि के बाद पूर्व भारतीय महिला वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने उनकी जमकर सराहना की।सिडनी ओलंपिक (2000) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए इससे अच्छी शुरुआत हो ही नहीं सकती। चानू की इस उपलब्धि से भारतीय एथलीटों को काफी प्रेरणा…
Read MoreYear: 2018
RBI ने नहीं किया रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गुरुवार को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के बाद नीतिगत दरों का ऐलान कर दिया है। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की दो दिवसीय बैठक में आज रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।आरबीआई ने क्रेडिट पॉलिसी में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा है। कैश रिजर्व रेश्यो यानि सीआरआर भी 4 फीसदी पर…
Read Moreकाला हिरण शिकार केस में सलमान को 5 साल की सजा, बाकी चार स्टार्स को कोर्ट ने बरी किया
जोधपुर। 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान काला हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है।इसके साथ ही उन पर 10 हज़ार जुर्माना भी लगाया गया। उनके साथ इस मामले में बाकी चार बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे भी आरोपी थे। इन्हें बरी कर दिया गया है।जैसे ही सजा का ऐलान हुआ सलमान खान की आंखों में आंसू आ गए।सलमान खान के लिए जैसी ही सजा का एलान हुआ कोर्ट में…
Read Moreकाला हिरण शिकार मामले में सलमान खान व अन्य कलाकार जोधपुर कोर्ट पहुंचे, फैसला कुछ देर बाद
जोधपुर। 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान काला हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे पर फैसला आज कुछ देर में आ सकता है। अगर सलमान खान दोषी साबित होते हैं तो उन्हें एक से छह साल तक की सजा हो सकती है। बता दें कि इस मामले में सलमान पर चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें से दो में बरी हो चुके हैं। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी।…
Read Moreहल्द्वानी ऑनलाइन (2011) चित्रशिला घाट सफाई अभियान- एक मुहिम
दीपक सिंह बिष्ट हल्द्वानी। हल्द्वानी से ८ किमी उत्तर में रानीबाग़ नामक स्थान है जहाँ हिन्दुओं का पवित्र चित्रशिला नामक श्मशान घाट है। उत्तरायणी नामक मेला प्रतिवर्ष मकर संक्रांति (१३-१४ जनवरी प्रतिवर्ष) के दिन यहाँ लगता है। कुमाऊँनी बोली में इसे घुघुतिया भी कहते हैं। माॅ गार्गी का पावन तट रानीबाग चित्रशिला घाट जिसका जल पूरी हल्द्वानी पीती है और जहाँ हम सभी को एक ना एक दिन आना है। बावजूद इसके लोग यहाँ की सफाई नही चाहते। हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 समूह विगत 3 वर्षो से चित्रशिला घाट की समय समय पर सफाई करता आ रहा है…
Read Moreग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था बदहाल
जेपी सिंह, असिस्टेंट एडिटर ICN ग्रुप लखनऊ। आधुनिकता और उत्तर आधुनिकता के समय में भारतीय शिक्षा व्यवस्था पुरानी सोच पर आधारित है। गाँव में प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपने पुराने ढर्रे पर है। एक एक प्राथमिक विद्यालय पर सरकार का 3 लाख से 4 लाख प्रतिमाह वेतन पर खर्च होता है लेकिन ग्रामीण प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी हकीकत ठीक वैसी ही जैसे प्राथमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में गाँव के गरीब मजदूर और मजबूर लोगों के बच्चे पढ़ते हैं, इनके भविष्य…
Read Moreऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का आगाज
कॉमनवेल्थं देशों में में वह सभी 53 देश शामिल हैं जो कभी ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था का हिस्सा थे। पहला राष्ट्रमंडल खेल 1930 में कनाडा में खेला गया था और तब से ही इसका आयोजन हर 4 साल बाद होता रहा है। नई दिल्ली। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के क्ववींसलैंड में ओपनिंग सेरेमनी के आगाज के साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो गया है। समारोह का भव्य आगाज हुआ इसबार कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में हो रहे हैं।भारत की तरफ से तिरंगे को संभालने की जिम्मेदारी बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू…
Read Moreएनआईआरएफ रैंकिंग-2018: ओवरआॅल व यूनिवर्सिटी श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरू व इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास टॉप पर रहे
नई दिल्ली। देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शुरू की गई एनआईआरएफ ‘रैंकिंग 2018’ जारी की गई।मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रैंकिंग जारी करते हुए यह घोषणा की। जावड़ेकर ने कहा है कि इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होने वाले सरकारी संस्थानों की फंड में कटौती की जाएगी। अभी तक एनआईआरएफ में शामिल होना अनिवार्य नहीं था।ओवरआॅल व यूनिवर्सिटी श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरू व इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास टॉप पर रहे। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की सूची में आईआईटी मद्रास ने ओवरआॅल कैटगरी में अपनी…
Read Moreमनमानी फीस वसूली तो मान्यता होगी रद्द
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब निजी स्कूल अभिभावकों से मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे। निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट में यूपी स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क निर्धारण) विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। अब सरकार जल्द ही अध्यादेश भी लाएगी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया यह प्रस्ताव इसी सत्र से लागू होगा।निजी स्कूलों को हर साल फीस बढ़ाने पर रोक, 7-8% से ज्यादा फीस वृद्धि अब नहीं हो सकती। डिप्टी सीएम…
Read MoreCBSE पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का निर्देश देने से इनकार किया
नई दिल्ली: सीबीएसई पेपर लीक मामले से जुड़े एक केस की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट ने की। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई पेपर लीक से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। 12वीं कक्षा का इकोनॉमिक्स का पेपर फिर से कराने के सीबीएसई के फैसले को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि फिर से परीक्षा कराने का निर्णय सीबीएसई पर है, न्यायालय इस मामले पर याचिका पर फैसला नहीं कर सकता है।उस गिरोह तक पहुंचने का…
Read More