अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मिलकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स के साथ कई सालों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जिसके तहत वे फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, टीवी शोज प्रोड्यूस करेंगे। वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा जल्द ही आपको नेटफ्लिक्स के टीवी शोज़ में नजर आ सकते हैं। दोनों ने नेटफ्लिक्स के साथ एक कई सालों का समझौता किया है, जिसके तहत वे नेटफ्लिक्स के साथ टीवी शो और फिल्में बनाएंगे। नेटफ्लिक्स ने भी इस पुष्टि की है। नेटफ्लिक्स…
Read MoreYear: 2018
60 के दशक की इन फिल्मों का रीमेक करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन!
ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय के बाद फिल्म फन्ने खान से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर भी हैं। ऐश्वर्या और अनिल लगभग 15 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। अब ऐश ने अपने आने वाले अन्य प्रॉजेक्ट्स के बारे में भी बताया है।खबर है कि ऐश्वर्या राय 1967 की फिल्म रात और दिन और 1964 की फिल्म वो कौन थी के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा की प्रॉडक्शन हाउस कृराज प्रॉडक्शन बनाएगी।…
Read Moreसलमान की भारत में हुईं शामिल दिशा पाटनी
बॉलिवुड की रेस में अभिनेता सलमान खान इन दिनों सबसे आगे हैं। ऐसे में हर कोई सलमान की फिल्म का हिस्सा होना चाहता है। अब यह मौका मिला है धोनी द अनटोल्ड स्टोरी और बागी 2 फेम ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी को। खबरों की मानें तो सलमान खान के प्रॉडक्शन में बनने वाली फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दिशा पाटनी को भी लीड रोल के लिए लॉक कर लिया गया है।वैसे भारत में कास्ट होने के लिए श्रद्धा कपूर भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही थीं, लेकिन सलमान…
Read Moreआलिया एक मजबूत अभिनेत्री : अमृता
अभिनेत्री अमृता खानविलकर का कहना है कि उन्हें आलिया भट्ट के साथ फिल्म राजी में काम करके मजा आया। उन्होंने कहा कि आलिया जमीन से जुड़ी हुई हैं। अमृता ने बताया, कहानी के अलावा, इस फिल्म को करने की मुख्य वजहों में एक मेघना गुलजार थीं। मैंने इससे पहले कभी भी पाकिस्तानी मुस्लिम की भूमिका नहीं निभाई और एक वास्तविक किरदार निभाना वाकई दिलचस्प था।उन्होंने कहा, प्रत्येक दिन एक सीखने वाला अनुभव था, चाहे वह उर्दू भाषा सीखना हो या फिर मेघना मैम के इर्द गिर्द रहना और आलिया के…
Read Moreसलमान के साथ काम करना जीवन का बेहतरीन अनुभव : योगिता
अभिनेत्री योगिता बिहानी का कहना है कि अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर उन्हें उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिला है। वह सलमान के आने वाले टीवी शो दस का दम के प्रोमो में दिखी हैं। और, अब उन्हें टीवी शो दिल ही तो है में एक रोल मिला है। उन्होंने हाल में ही तेलुगू फिल्म अभिनेता नागार्जुन के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग खत्म की है।योगिता ने एक बयान में कहा, मैं काफी समय से अभिनय में अपने हाथ आजमा रही हूं लेकिन एक महीने के अंदर मुझे…
Read Moreउत्तराखण्ड में कई दिनों से लगातार धू-धू कर जल रहे हरे भरे जंगल।
दीपक सिंह बिष्ट, स्पेशल कोरेस्पोंडेंट-ICN उत्तराखंड नैनीताल। काफी समय से उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में जंगल जलने की सूचनाएं आ रही हैं। प्रदेश में बढ़ते तापमान के कारण जंगलों में आग लगने का कारण बताया जा रहा है। जिससे जंगलो से सटे हुए कई ग्रामीण क्षेत्रों की जनता डरी हुई है। साथ ही साथ वन विभाग के भी हाथ पांव फूले हुए है जिसके मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को भी रद्ध कर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अभी तक पूरे प्रदेश में 700 से अधिक…
Read Moreसतलुज-आराधना और दीपदान से सराबोर हुआ नाथपा बांध क्षेत्र
सदानीरा सतलुज नदी पर निर्मित देश की गौरवमयी व पर्यावरण मित्र परियोजना 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन एसजेवीएन लिमिटेड की पहली परियोजना है । निगम का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 24 मई को मनाया जाता है, परंतु इस वर्ष इस उपलक्ष में निगमित प्रबंधन और स्थानीय देवी-देवताओं की अहैतुकी कृपा से निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के बांध क्षेत्र नाथपा में 21 मई को विद्युत गृह झाकड़ी से बांध स्थल नाथपा तक चेन-मैराथन और साँय 07:00 बजे सतलुज आराधना कार्यक्रमों का आयोजन किया गया…
Read Moreवियतनाम के साथ नौसेना अभ्यास करेगा भारत
भारत ने अपनी ब्रह्मोस सुपरसॉनिक मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाले आकाश मिसाइल की तकनीक भी वियतनाम को देने का प्रस्ताव दिया था। नई दिल्ली। एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों के संग सैन्य रिश्ते मजबूत करने की रणनीति के तहत भारत अगले हफ्ते वियतनाम के साथ पहला नौसेना अभ्यास शुरू करने जा रहा है। इस नौसेना अभ्यास के जरिए भारत की नजर विस्तारवादी चीन पर भी रहेगी। ध्यान देनेवाली बात यह है कि अगले महीने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हनोई जाने वाली हैं।दक्षिण पूर्वी एशिया और उत्तर…
Read Moreत्रिपुरा की बिप्लब देब सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरी में अब महिलाओं को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण
अगरतला। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व वाली त्रिपुरा की बीजेपी सरकार ने सरकारी नौकरी भर्ती में नए फॉर्म्युले की घोषणा की है जिसके अनुसार सरकारी नौकरियों में महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाएगा। त्रिपुरा सरकार ने पुलिस बल के पद पर महिलाओं के लिए 10 फीसदी आरक्षण घोषित किया है।शिक्षा एवं कानून मंत्री रतनलाल नाथ ने सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सभी लेवल पर पुलिस बल में महिलाओं के लिए 10 फीसदी आरक्षण होगा। इस राज्य में अब तक पुलिस…
Read Moreआईएस सरगना अबु-बकर अल बगदादी जिंदा है
वॉशिंगटन। साल 2014 से इराक और सीरिया में कहर बरपाने वाले आतंकी संगठन आईएस की जड़ें कमजोर होती जा रही हैं। हालांकि, इन बीते सालों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है इस आतंकी समूह का सरगना अबु-बकर अल बगदादी।बगदादी, एक ऐसा शख्स जिसकी मौत की खबर न जाने कितनी बार मीडिया में आ चुकी हैं और हर बार वह जिंदा पाया गया। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बीते साल जुलाई में दावा किया गया था कि बगदादी हवाई हमले में मारा गया लेकिन ताजा खबरों की…
Read More