मेक्सिको सिटी। फीफा विश्व कप में रविवार को मेक्सिको ने गत विजेता जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। अपनी टीम की इस बड़ी जीत की की खुशी में मेक्सिको के प्रशंसक इस कदर नाचे कि देश में आर्टिफिशल भूकंप आ गया। भूकंप की जांच करने वाले यंत्रों पर इसे रेकॉर्ड किया गया। जैसे ही मेक्सिको की टीम ने गोल किया लोग नाचने लगे और यंत्र पर इसे महसूस किया गया।फैंस मेक्सिको सिटी में मशहूर ऐंजल ऑफ इंडिपेंडेंट्स स्मारक के करीब इकट्ठा हो गए और फैंस मेक्सिको के झंडे लहराते हुए झूमझूम…
Read MoreYear: 2018
18 जून 1983 क्रिकेट इतिहास का एक यादगार दिन, इसी दिन खेली थी कपिल ने वह यादगार पारी
कपिल ने 175 रनों की जो पारी खेली वह भारतीय वनडे इतिहास में पहले कभी नहीं खेली गई थी। नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास का एक यादगार दिन। वल्र्ड कप का अहम मुकाबला। इंग्लैंड का ट्रेंटब्रिज मैदान। उस दिन 22 गज की पट्टी पर जो हुआ वह लाजवाब था। उस लम्हें को दोबारा नहीं जिया सकता। मैदान में जो भी मौजूद थे वे आज तक खुद को खुशकिस्मत मानते होंगे। उन्होंने जो देखा वह दूसरा कोई नहीं देख पाएगा। रिकॉर्डिंग पर भी नहीं। अफसोस, उस दिन बीबीसी की हड़ताल थी। मैदान…
Read Moreअन्तर्राष्ट्रीय इम्पलांटोलॉजी कांफ्रेस में जुटेगें दुनियाभर के डॉक्टर
एकेडेमी ऑफ ओरल इम्पलांटोलॉजी की दसवीं कांग्रेस का आयोजन नई दिल्ली के द ग्रैंड में अगस्त, 2018 किया जाएगा। लखनऊ। एकेडेमी ऑफ ओरल इम्पलांटोलॉजी अपनी दसवीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन करने जा रही है। इस फोरम पर ओरल इम्पलांट टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए ताजा घटनाक्रमों को शोकेस किया जाएगा। एकेडेमी ऑफ ओरल इम्पलांट के महासचिव डॉ अजय शर्मा ने इस आयोजन की जानकारी देते हुये बताया कि इस साल अगस्त में नई दिल्ली में हो रही इस कांफ्रेस में दुनियाभर से अनेक जाने माने डॉक्टर हिस्सा लेंगे। इनमें ब्रिटेन,…
Read Moreमुंबई में प्लास्टिक बंद 23 से, इस्तेमाल करते पाए जाने पर भारी जुर्माना
अधिक प्लास्टिक हो, तो 18000222357 पर फोन करके उसे ले जाने की गुजारिश कर सकते हैं। मुंबई। 23 जून से, यानी महज 5 दिन बाद प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पाए जाने पर बीएमसी भारी जुर्माना वसूलेगी। प्रशासन की ओर से प्लास्टिक बंदी को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है।हालांकि, प्लास्टिक के पर्याप्त विकल्प उपलब्ध नहीं होने की वजह से व्यापारियों और जनता में भ्रम की स्थिति कायम है। प्लास्टिक बैग्स के अलावा थर्मोकोल, स्ट्रॉ और चम्मच समेत तमाम प्लास्टिक उत्पादों पर रोक लगाने की…
Read Moreउत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़ के चलते हालात खराब, लाखों हुए बेघर
मूसलाधार बारिश से आए बाढ़ और फिर भूस्खलन से काफी जानमाल का नुकसान पहुंचा। मणिपुर और त्रिपुरा में बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 21 लोगों की जानें गईं। गुवाहाटी। उत्तर पूर्वी राज्य असम, त्रिपुरा और मणिपुर में पिछले सप्ताह भारी बारिश से आए बाढ़ के बाद हालत अब भी काफी नाजुक बताई जा रही है। शनिवार को त्रिपुरा के कैलाशहर और असम के हैलाकांडी में बाढ़ प्रभावितों के बीच भारतीय वायु सेना के जवानों ने लगभग 8 टन की राहत सामग्री बांटी। केंद्रीय जल आयोग के…
Read Moreवायुसेना के हेलीकॉप्टर से होगी कैलास मानसरोवर की यात्रा
इस बार 18 दलों में 1080 यात्री कैलास मानसरोवर जाएंगे। नए कार्यक्रम के अनुसार, अब यात्रा 25 के बजाय 24 दिन में पूरी होगी। नैनीताल। कैलास मानसरोवर यात्रा के उच्च हिमालयी क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग पर भारी भूस्खलन की वजह से यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के अनुरोध पर यात्रा हेलीकॉप्टर से कराने पर विदेश मंत्रालय ने सहमति जता दी है। रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे 57 तीर्थयात्रियों के दूसरे दल को धारचूला के बजाय पिथौरागढ़ भेजा गया। यात्री अब हेलीकॉप्टर से सीधे गूंजी भेजे…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में फिर से ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होगा
रमजान के पवित्र महीने के मद्देनजर 16 मई को सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पर एक माह के लिए रोक की घोषणा की थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू करने की जानकारी दी। जम्मू। जम्मू कश्मीर में भारत सरकार ने अहम फैसला लेते हुए सीजफायर खत्म कर दिया है। अब कश्मीर में फिर से ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होगा। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पर एकतरफा रोक को लेकर केंद्र सरकार राज्य की सुरक्षा स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में…
Read Moreनारीवाद ने मातृत्व की भावना को कम किया : इमरान खान
कराची। क्रिकेटर से पाकिस्तानी राजनेता बने इमरान खान इन दिनों एक के बाद एक विवादों से घिर गए हैं। पहले पूर्व पत्नी के गंभीर आरोपों और अब खुद के विवादित बयान की वजह से इमरान खान मीडिया में छाए हुए हैं और आलोचना झेल रहे हैं। दरअसल, इमरान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह पश्चिमी ‘नारीवादी आंदोलन’ से सहमत नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नारीवाद ने मातृत्व की भावना को कम कर दिया है।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ के…
Read Moreजापान से रक्षा के लिए युद्धाभ्यास करेगा दक्षिण कोरिया
सोल। दक्षिण कोरिया अपने पूर्वी तट के निकट विवादित दोकदो द्वीप की रक्षा के लिए आज दो दिन का युद्धाभ्यास शुरू करेगा। उसे डर है कि जापान यहां हमला कर सकता है। कोरियाई प्रायद्वीप पर जापान औपनिवेशिक शासन के अंत से ही सी ऑफ जापान (पूर्वी सागर) में स्थित इस द्वीपों पर सोल का नियंत्रण है। तोक्यो भी इस द्वीप पर अपना दावा जताता है। इसे जापान में ताकेशिमा के नाम से जाना जाता है। तोक्यो का आरोप है कि सोल ने इस पर अवैध कब्जा जमा रखा है। कुछ…
Read Moreएशियाई मूल के स्टूडेंट्स के साथ नस्लभेद को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर केस दर्ज
वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी परदाखिलों में एशियाई मूल के अमेरिकी स्टूडेंट्स के साथ नस्लभेद किए जाने का आरोप लगा है। इसको लेकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि एशियाई मूल के अमेरिकी विद्यार्थियों को सकारात्मक व्यक्तित्व जैसे पैमानों पर अन्य कैंडिडेट्स की तुलना में कम नंबर दिए गए।न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टूडेंट फोर फेयर एडमिशन्स ने एशियाई आवेदकों के साथ भेदभाव को लेकर विश्वविद्यालय के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। स्टूडेंट फोर फेयर एडमिशन्स ने 2000 से 2015…
Read More