अधिक प्लास्टिक हो, तो 18000222357 पर फोन करके उसे ले जाने की गुजारिश कर सकते हैं।
मुंबई। 23 जून से, यानी महज 5 दिन बाद प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पाए जाने पर बीएमसी भारी जुर्माना वसूलेगी। प्रशासन की ओर से प्लास्टिक बंदी को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है।हालांकि, प्लास्टिक के पर्याप्त विकल्प उपलब्ध नहीं होने की वजह से व्यापारियों और जनता में भ्रम की स्थिति कायम है। प्लास्टिक बैग्स के अलावा थर्मोकोल, स्ट्रॉ और चम्मच समेत तमाम प्लास्टिक उत्पादों पर रोक लगाने की तैयारी है।प्लास्टिक के विकल्पों के बारे में जानकारी देने के लिए बीएमसी ने वर्ली में 22 से 24 जून तक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इसमें अभिनेता अजय देवगन और काजोल समेत अनेक हस्तियां मौजूद रहेंगी। इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे किरण दिघावकर ने बताया कि प्रदर्शनी में कागज-जूट बैग, डिग्रेडेबल थैलियों के उत्पादक, बॉटल क्रशिंग और प्लास्टिक रीसाइकलिंग करने वाले तमाम विकल्पों की जानकारी देंगे।आपके पास अब भी प्लास्टिक बचा है, तो उसे बीएमसी के संग्रह केंद्र पर जमा कर सकते हैं।