पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह बॉलीवुड में स्थापित होने के लिये किसी कीमत पर पगड़ी नही उतारेंगे। दिलजीत ने अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनायी है। उन्होंने कहा है कि, वह कभी भी बॉलीवुड में स्थापित होने के लिए पगड़ी नहीं उतारेंगे। दिलजीत का मानना है कि पगड़ी उनकी पहचान है।उन्होंने कहा, मैं बॉलीवुड में अधिक फिल्में नहीं करता हूँ क्योंकि मुझे कोई खास फिल्में अभी तक ऑफर नहीं हुई है। मुझे कई ऐसी भूमिकाएं मिली है, जो कि मुझे लगता है…
Read MoreYear: 2018
आजमगढ़ में पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का किया शिलान्यास
एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद पटना से दिल्ली तक की सड़क मार्ग की दूरी 10 घंटे की हो जाएगी।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूरे यूपी विशेष तौर पर पूर्वी यूपी के आशाओं और आकाक्षाओं को नई बुलंदियां देने वाला है- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी के जरिए भाषण की शुरुआत की। उन्होने कहा कि यूपी के विकास में की गंगा बहेगी। यह हाईवे राजधानी लखनऊ सहित बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश…
Read Moreसमाजवादियों की देन है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, प्रधानमंत्री मोदी को धोखा दे रहे हैं मुख्यमंत्री योगी: अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी पर सपा सरकार में शुरू हुए प्रोजेक्ट का दोबारा उद्घाटन व शिलान्यास कर भगवा रंग चढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर सपा और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।पार्टी कायार्लय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा, “भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस-वे के लिए तय मानकों को कम करके दाम कम बताने का धोखा जनता को दिया है।”शनिवार को राजधानी स्थित सपा मुख्यालय में कास्ट कटिंग के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला। पूर्वांचल…
Read Moreसेट पर फुटबॉल के वजह से विवेक आनंद ओबेरॉय और राम चरण के बीच हुई गहरी दोस्ती।
यह सच है की खेल लोगों को मैदान में और मैदान के बाहर भी एक साथ लाता है, और जब फीफा विश्व कप के पागलपन की बात आती है, तो बॉलीवुड के कलाकार अन्य फुटबॉल प्रेमियों के साथ मैच देखते हुए नजर आते है। उदाहरण के लिए अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय, राम चरन और निर्देशक बोयापाती श्रीनु के बीच हैदराबाद में अपने फिल्म के सेट पर फुटबॉल की दीवानगी इतनी है यह फुटबॉल के प्रति तीनो की बॉन्डिंग देखी जा सकती है । तीनो भी फुटबॉल का आनंद ले रहे हैं, और विश्व कप लगभग अंतिम चरण में है , उनके…
Read Moreगणतंत्र दिवस: डॉनल्ड ट्रंप को दिया मुख्य अतिथि बनने का न्योता
नई दिल्ली। अगले साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को मुख्य अतिथि बनने का न्योता दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप को न्योता भेजे जाने की यह जानकारी सूत्रों से मिली है। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का यह न्योता स्वीकार कर लेते हैं, तो विदेश नीति के स्तर पर पिछले कुछ सालों में नरेंद्र मोदी सरकार के लिए यह एक बड़ी कामयाबी होगी।हालांकि भारत को अभी तक इस न्योते पर अमेरिका की अधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति को यह न्योता इस…
Read Moreचीन के औद्योगिक पार्क में भीषण विस्फोट, 19 की मौत, 12 घायल
बीजिंग। चीन के सिचुआन प्रांत में एक औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए। स्थानीय सरकार ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू से काफी दूर स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र के यिबिन हेंग्डा टेक्नोलॉजी में हुए विस्फोट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।चीन की स्थानीय मीडिया की वीडियो में फैक्टरी से धुएं का गुबार निकलते दिखाई दे रहा है।
Read Moreसैमसंग की गैलेक्सी नोट-9 को चीन की मंजूरी
सैन फ्रांसिस्को। सैमसंग की बहुप्रतीक्षित ग्लैक्सी नोट-9 को चीन में एसएम-एन 600 नाम से चीन की प्रमाणन एजेंसी टीईएनएए की मंजूरी मिल गई है। सैमसंग का यह नया मॉडल न्यूयार्क में नौ अगस्त को लांच होने वाला है। जीएसएम एरीना की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर से पता चलता है कि चीन के बाजार में यह नए फैबलेट के वैरियंट में होगा। उम्मीद की जाती है कि ग्लैक्सी नोट-9 के लिए सैमसंग का स्टालस एस पेन ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ होगा। डिवाइस में 18.5:9 के अनुपात में 6.4 इंच…
Read Moreकर विशेषज्ञों को 31 दिसंबर से पहले पास करनी होगी जीएसटीपी परीक्षा
नई दिल्ली। कर विशेषज्ञों को पिछले साल लागू वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नयी व्यवस्था में काम जारी रखने के लिए 31 दिसंबर से पहले जीएसटी प्रैक्टीशनर (जीएसटीपी) परीक्षा पास करनी होगी। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षा पास करने के बाद ही जीएसटीपी अपना इनरोलमेंट करा पायेंगे। परीक्षा सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नार्कोटिक्स की राष्ट्रीय अकादमी (एनएसीआईएन) द्वारा आयोजित की जायेगी। उसने बताया कि परीक्षा का समय, सिलेबस और परीक्षा के लिए पंजीकरण की वेबसाइट जल्द ही अधिसूचित की जायेगी। इसके अलावा मंत्रालय ने ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन…
Read Moreआईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 साल की भारतीय रनर हिमा दास ने रचा इतिहास
नई दिल्ली। फिनलैंड में हुई आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 साल की भारतीय रनर हिमा दास ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के 400 मीटर फाइनल रेस में 51.46 सेकंड समय निकालते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। हिमा पहली भारतीय ट्रैक ऐथलीट हैं जिन्होंने इस कॉम्पिटिशन के इतिहास में कोई मेडल जीता है।इसके लिए देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ खेल जगत के लोग भी उनकी तारीफ…
Read Moreफीफा विश्व कप 2018 : सेमीफाइनल में हार के बाद अभ्यास पर लौटी इंग्लैंड
सेंट पीटर्सबर्ग। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया के हाथों मात खाने वाली इंग्लैंड हार को भुलाकर गुरुवार को अभ्यास पर लौटी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्रोएशिया ने बुधवार देर रात खेले गए मैच में इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड की टीम गुरुवार को मास्को से यहां पहुंची है। उसे यहां शनिवार को तीसरे स्थान के लिए बेल्जियम से मुकाबला करना है। सेमीफाइनल में पांचवें मिनट में ही गोल कर इंग्लैंड को…
Read More