कनाडा के साथ विवाद का तेल आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा असर: फालिह

रियाद। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालीद अल फालिह ने कहा है कि सऊदी अरब तथा कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद के कारण सरकारी तेल कंपनी आरामको के ग्राहक कनाडा में प्रभावित नहीं होंगे। सऊद अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी द्वारा गुरुवार को तड़के पूछे गए सवाल के जवाब में फालिह ने कहा कि तेल आपूर्ति चिंता का विषय नहीं है। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने गत रविवार को कनाडा के साथ सभी नए व्यापार और निवेश पर भी रोक लगा दी और रियाद में स्थित कनाडा के राजदूत को…

Read More

इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से मरनेवालों की संख्या 164 पहुंची

इंडोनेशिया के लॉमबोक द्वीप में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या 160 से अधिक हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से करीब 1 लाख 56,000 लोग विस्थापित हो गए हैं और अधिकारियों ने इन लोगों के लिए तत्काल दवाई, खाद्य पदार्थ और स्वच्छ पानी मुहैया कराने की अपील की है।कई डरे हुए ग्रामीण लोग सड़कों के किनारे टैंट या धान के खेतों में रह रहे हैं। वहीं कई अस्थायी चिकित्सीय टेंट घायल लोगों के इलाज के लिए स्थापित…

Read More

जी टीवी की सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ ने १०० एपिसोड पुरे किये।

क्रिएटिव ऑय लिमिटेड के धीरज कुमार ,ज़ूबी कोचर ,सुनील गुप्ता की धारावाहिक ‘इश्क सुभान अल्लाह’ जो ज़ी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात १० बजे प्रसारीत होता है ,इस सीरियल ने १०० एपिसोड पुरे कर लिए हैं । १०० एपिसोड पुरे होने की ख़ुशी में सेट पर एक बड़ा केक काटा गया जहाँ सभी कलाकार और टेक्निशंस ने ख़ूब डांस दिया। कास्ट में अदनान ख़ान (कबीर ), ईशा सिंह (ज़ारा ), शिल्पी राणा (रुक्सार ),मोनिका खन्ना (ज़ीनत ),गुन कसारा (अलीशा) साथ में निर्देशक विक्रम घई ,विद्याधर ,क्रिएटिव डायरेक्टर आशीष बत्रा ,प्रोजेक्ट हेड अजगर अली ने पार्टी…

Read More

‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग पर अन्ना हजारे  हुए भावूक, आँखों में छलके आंसू। 

फिल्म प्रेजेंटर-निर्माता महावीर जैन ने हाल ही में अपनी नवीनतम शार्ट फिल्म चलो जीते है की एक विशेष स्क्रीनिंग सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और उनकी टीम के लिएरालेगण सिद्धी में आयोजित की थी। मंगेश हदावले द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय (कलर यलो प्रोडक्शंस) द्वारा प्रस्तुत, “चलो जीते हैं” शार्ट फिल्म ,माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके बचपन की घटना से प्रेरित हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अन्ना हजारे की आँखे आसुंओ से भर आयी वे फिल्म देखकर बहुत भावूक नजर आये  उन्होंने फिल्म के लिए महावीर जैन, निर्देशक मंगेश और प्रस्तुत करता आनंद एल राय को बधाई दी, फिल्म का उद्देश्य निःस्वार्थ सेवा और…

Read More

छह महिने बाद अक्षय कुमार के लिए आयी ‘गोल्ड’न मोमेंट, बन गये लोकप्रियता में अव्वल !

इस साल फरवरी के महिने में आयी अपनी फिल्म पैडमैन की वजह से बॉलीवूड सुपरस्टार अक्षय कुमार लोकप्रियता के शिखर पर पहूँच गये थे। लेकिन बाद में सलमान खान की लोकप्रियता ने उन्हे काफी समय तक पछाड दिया था। अब अपनी फिल्म गोल्ड की वजह से खिलाडी कुमार ने फिर एक बार नंबर वन पोजिशन हासिल की है। और दबंग खान को ‘रेस’ में पछाड दिया हैं। यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गयें हैं।  अक्षय कुमार जहाँ 81 अंकों के साथ नंबर वन स्थान पर…

Read More

मॉब लिंचिंग: नया कानून बनाने के बजाय मौजूदा एक्ट बदलने के पक्ष में लॉ मिनिस्ट्री

नई दिल्ली। मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए नया कानून बनाने के बजाय मौजूदा कानून में संशोधन का सुझाव लॉ मिनिस्ट्री दे सकती है। सूत्रों ने बताया कि इंडियन पीनल कोड (आईपीसी), क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (सीपीसी) और एविडेंस एक्ट की धाराओं के तहत लिंचिंग को गंभीर अपराध माने जाने और सख्त सजा के प्रावधान किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि कानून मंत्रालय इसके लिए नया कानून बनाने के पक्ष में नहीं है। उसका कहना है कि अधिक कानून से भ्रम पैदा होता है और उस पर अमल…

Read More

5.5 लाख में बिकी मुंबई के मछुआरे भाइयों की मछली

मुंबई। यह आम दिन था और मछुआरे को पता नहीं था कि आज उसकी किस्मत बदलने वाली है। यह संयोग अच्छा था कि उसके हाथ घोल मछली लग गई और उस मछली ने उसे एक दिन में लखपति बना दिया। शुक्रवार को ये मछुआरे रोज की तरह पालघर समुद्रतट पर मछलियां पकडऩे गए थे। यहां उसके जाल में घोल मछली फंस गई और यह मछली 5.5 लाख रुपये में बिकी। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय बाद यहां से कोई घोल मछली मिली है।शुक्रवार को मछुआरा महेश मेहर…

Read More

देवरिया शेल्टर होम केस : एक नाबालिग बच्चा और तीन लड़कियों को भेजा विदेश!

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में एक संस्था के आश्रय गृह से छुड़ाकर युवतियों और बच्चियों को सरकारी आश्रय गृह में रखा गया था। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार और एडीजी अंजू गुप्ता जब वहां पहुंचीं तो लड़कियों ने उनके सामने आश्रय गृह को लेकर एक के बाद एक खुलासे किए। बस्ती की एक युवती ने बताया कि यहां से लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था।पिछले नवंबर में स्पेन से चार विदेशी, जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे, वे…

Read More

मोटर वीइकल संशोधन बिल के खिलाफ आज ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल

नई दिल्ली। सरकार द्वारा प्रस्तावित मोटर वीइकल संशोधन बिल को वापस लेने की मांग पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा मंगलवार को आयोजित एकदिवसीय हड़ताल के कारण जरूरी सेवाओं की आवाजाही पर असर पड़ा है। बता दें कि सरकार ने मोटर वीइकल संशोधन बिल को लोकसभा से पास कर दिया गया है और अब इसे राज्यसभा से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।ट्रांसपोर्टर इसके अलावा इंश्योरेंस प्रीमियम वापस लेने और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भी कमी की मांग कर रहे हैं। हड़ताल में निजी बस, ऑटो रिक्शा वाले…

Read More

गुटेरेस ने इंडोनेशिया भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इंडोनेशिया के लंबोक द्वीप में आए भूकंप में मारे गए व घायल लोगों और इससे हुए नुक्सान के प्रति संवेदना जताई है। संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक के माध्यम से सोमवार को एक बयान में गुटेरस ने पीडि़तों के परिवारों और इंडोनेशियाई सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पडऩे पर संयुक्त राष्ट्र बचाव और राहत कार्यों में मदद करने के लिए तैयार है।…

Read More