जम्मू/श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में रात में आसमान साफ रहने के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, रात में आसमान साफ रहने के कारण आज जम्मू एवं कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आगे भी तापमान में गिरावट आने की संभावना है क्योंकि 21 नंवबर तक मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में लद्दाख क्षेत्र का लेह सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि घाटी में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। वहीं, पहलगाम में शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और श्रीनगर में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जम्मू क्षेत्र में दो डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भदरवाह सबसे ठंडा रहा जबकि बटोटे में 4.6 डिग्री, बनिहाल में सात डिग्री, जम्मू शहर में 8.9 डिग्री और कटरा में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
जम्मू एवं कश्मीर में पारा लुढ़का

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.