हैदराबाद। तेलंगाना में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाकपा की उसके हिस्से की सीटें बढाऩे की मांग के बीच शनिवार को चर्चा की। महागठबंधन में कांग्रेस, तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) शामिल है। भाकपा ने कांग्रेस द्वारा तीन सीटें दिये जाने पर असंतोष जताया था। भाकपा ने कहा कि उसे उम्मीद है कि बढ़ोतरी की उसकी मांग पर विचार किया जाएगा। भाकपा प्रदेश सचिव सी वेंकट रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हम ही थे जिन्होंने गंठबंधन बनाया। गठबंधन रहेगा। हम निश्वित रूप से सीटों के समायोजन में सफ ल होंगे। हम आशावाद के साथ आगे बढ़ेंगे। भाकपा ने कहा कि उसने पांच सीटों पर चुनाव लडऩे का निर्णय किया है। तेदेपा तेलंगाना इकाई अध्यक्ष एल रमन्ना ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी एक योजनाबद्ध तरीके से आगे बढऩा चाहते हैं। कांग्रेस के तेलंगाना मामलों के प्रभारी आर सी खुंटिया ने कहा था कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 10 नवम्बर को जारी करेगी। हालांकि बातचीत के बेनतीजा रहने की वजह से इसे टाल दिया गया। प्रदेश में विधानसभा की 119 सीटें हैं।
महागठबंधन सहयोगियों ने बातचीत की भाकपा ने और सीटें मांगी
