रियो में भूस्खलन से 10 की मौत, 11 घायल

साओ पाउलो। ब्राजील के राज्य रियो डि जनेरो में शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, रियो के अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि नीतेरोई के मोरो डो बोआ स्पेरेंसा इलाके में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी कम से कम चार अन्य लोग लापता है।ग्लोबो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान रियो फायर डिपार्टमेंट के कमांडर रॉबर्टो रोबाडे ने कहा कि एक नवजात, दो बच्चों…

Read More

प्रथम विश्व युद्ध: 13 लाख भारतीयों ने युद्ध में लिया हिस्सा, 74000 भारतीय हुए शहीद

युद्ध समाप्ति के दिन को कॉमनवेल्थ देशों में इसे एक ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों की भूमिका को पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। बेंगलुरु। 104 साल पहले भारतीयों के लिए समुद्र यात्रा को लेकर सकारात्मक माहौल नहीं था। सामाजिक मान्यताओं के कारण लोग समुद्र मार्ग से यात्रा करना अशुभ मानते थे। आज के इतिहास में जिस घटना को दुनिया प्रथम विश्व युद्ध कहती है, उसके लिए लाखों अविभाजित हिंदुस्तानी नागरिकों को जिन्हें युद्ध कौशल में प्रशिक्षित…

Read More

बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात बनने की संभावना

चेन्नई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात जैसी स्थिति बनने की वजह से अगले हफ्ते भारी बारिश हो सकती है। यह सिस्टम उत्तर तमिलनाडु के ऊपर से निकलेगा। हालांकि, स्वतंत्र मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक चक्रवात बारिश की स्थिति में पहुंचेगा तब तक सिस्टम कमजोर हो चुका होगा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य मत्स्यपालन विभाग ने मछुआरों से बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने के लिए कहा है।मौसम विभाग के स्थानीय सूत्र के मुताबिक दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी…

Read More

पंजाब के मालवा में पराली जलाने के केस बढ़े

बठिंडा। पंजाब के मालवा क्षेत्र को राज्य के कॉटन बेल्ट के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, इस इलाके में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि इस साल दिल्ली-एनसीआर वालों की चिंता जरूर बढ़ा सकती है। 9 नवंबर तक प्रदेश के दूसरे हिस्सों की तुलना में इस क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है।वायु प्रदूषण से जूझ रहे दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए यह बहुत बुरी खबर है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पहले ही हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर है। इस सर्दी…

Read More

महागठबंधन सहयोगियों ने बातचीत की भाकपा ने और सीटें मांगी

हैदराबाद। तेलंगाना में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाकपा की उसके हिस्से की सीटें बढाऩे की मांग के बीच शनिवार को चर्चा की। महागठबंधन में कांग्रेस, तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) शामिल है। भाकपा ने कांग्रेस द्वारा तीन सीटें दिये जाने पर असंतोष जताया था। भाकपा ने कहा कि उसे उम्मीद है कि बढ़ोतरी की उसकी मांग पर विचार किया जाएगा। भाकपा प्रदेश सचिव सी वेंकट रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हम ही थे जिन्होंने…

Read More

दिल्ली में 22 नवंबर को जुटेंगी भाजपा विरोधी पार्टियां, सरकार को घेरने की रणनीति

अमरावती। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ  महागठबंधन की रूपरेखा तय करने के लिए विपक्षी पार्टियां 22 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगी। महागठबंधन की कवायद में जुटे तेलुगु देसम पार्टी के अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ मुलाकात के बाद प्रेस को यह जानकारी दी। गहलोत उनके पास कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दूत के रूप में आए थे।नायडू ने कहा कि वे 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे। उन्होंने दावा किया,…

Read More

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने एक दिन में पहुंचे रिकॉर्ड 27 हजार लोग

राजपिपला। गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए शनिवार को पर्यटकों के पहुंचने के सारे रिकॉर्ड टूट गए। जनता के लिए महज दस दिन पहले खुले इस विशाल और भव्य स्मारक को देखने एक दिन में ही 27,000 पर्यटक पहुंच गए।  उल्लेखनीय है कि केवडिय़ा स्थित सरदार सरोवर बांध के करीब बनी 182 मीटर प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को किया था और इसे आम जनता के लिए एक नवंबर से ही खोला गया है। यह…

Read More

मीटू मुहिम ने पुरुषों, महिलों में चेतना जागृत की : ईशा चोपड़ा

द ग्रेट इंडियन डिस्फंगक्शनल फैमली और वॉट द फोक्स नामक वेब शो की प्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा चोपड़ा ने कहा कि मीटू मुहिम के कारण कार्यस्थलों पर पुरुषों और महिलाओं की चेतना जागृत हुई है जोकि एक सकारात्मक बदलाव है। ईशा ने कहा, मैं उन सभी महिलाओं का शुक्रिया अदा करती हूं जो अपनी कहानी के साथ आगे आईं। मुझे लगता है कि पूरे मीटू मुहिम ने पुरुषों और महिलाओं के बीच सकारात्मक चेतना पैदा की है। इससे हम सभी महिलाएं हमारे कार्यस्थल पर सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरी हुई महसूस…

Read More

शादी के लिए इटली रवाना हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी की घोषणा की थी और अब अगले हफ्ते होने वाली शादी के लिए यह कपल इटली के लिए रवाना हो गया है। हाल में दोनों को इटली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। दीपिका और रणवीर पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं।इस मौके पर दीपिका वाइट कलर के टर्टलनेक वाइट टॉप और साइड स्लिक स्कर्ट में थीं जबकि रणवीर…

Read More

सलमान पंजाब के लिए रवाना, वहीं होगी भारत की फाइनल शूटिंग

बॉलिवुड के सुल्तान सलमान खान की अगली फिल्म भारत की शूटिंग अब जल्द ही पूरी होने वाली है। फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में है, जिसके लिए सलमान आज पंजाब के लिए रवाना भी हो गए हैं।अपने फाइनल शेड्यूल के लिए पंजाब जा रहे सलमान आज एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां उन्होंने पर्पल टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। बता दें कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही भारत, एक कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर की ऑफिशल रीमेक है। इस फिल्म में सलमान और कटरीना पांच…

Read More